दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के सीट अलॉटमेंट का दूसरा राउंड शुरू कर दिया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के अनुसार पहले राउंड की प्रक्रिया पूरी हो गई है. एडमिशन के पहले राउंड में 11,548 सीटें अलॉट की गई थीं. जिसमें से 8,150 एडमिशन कन्फर्म हो चुके हैं. 10,393 उम्मीदवारों ने अपना अलॉटमेंट स्वीकार किया था. जिसमें से कुल 8,150 उम्मीदवारों ने तय सीमा यानी 19 जून तक फीस जमा करवाकर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की है. सोमवार को यूनिवर्सिटी ने एक्स पर एक पोस्ट कर दूसरे राउंड से जुड़ी जानकारी दी. यूनिवर्सिटी के अनुसार दो साल के पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए एडमिशन के दूसरे राउंड में 2,964 नई सीटें अलॉट की गई हैं.
Second Round of Seat Allocations for Two-Year Postgraduate Admissions LIVE from Monday, June 22, 2026.
— University of Delhi (@UnivofDelhi) June 23, 2026
Seat acceptance deadline: Wednesday, June 24, 2026
Payment deadline: Saturday, June 27, 2026
Candidates offered an allocation must accept the seat and pay within these…
दूसरे राउंड में सीट अलॉट कर दी गई हैं. जिन भी छात्रों के नाम दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट में आया है, वो समय रहते हुए सीट स्वीकार कर लें. सीट स्वीकार करने की आखिरी तारीख 24 जून 2026 तक है. उम्मीदवारों को अलॉट की गई सीट ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर स्वीकार करनी होगी. इसके बाद फीस का भुगतान करना होगा. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 27 जून 2026 तय की गई है. ये भुगतान भी ऑनलाइन जाकर किया जा सकेगा.
सीट एक्सेप्ट करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
- जिन छात्रों को दूसरे राउंड में सीट अलॉट हुई है, उसे एक्सेप्ट करने के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के आधिकारिक पीजी एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाएं.
- डैशबोर्ड में क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें.
- 'Seat Allocation' लिखा हुआ दिखेगा, इसपर क्लिक करें.
- दूसरे राउंड के रिजल्ट पर क्लिक कर दें.
- अगर आप अलॉटेड सीट से संतुष्ट हैं, तो स्क्रीन पर दिख रहे 'Accept Allocation' बटन पर क्लिक करें.
- एक्सेप्ट करने के बाद फीस का भुगतान करें.
बात दें कि पहले राउंड में एडमिशन पाने वाले कैंडिडेट्स में से 3,399 ने अपनी अलॉट की गई सीटों को फ्रीज करने का विकल्प चुना. जबकि 2,448 कैंडिडेट्स ने बाद के राउंड में अपनी पसंद की बेहतर सीट पाने के लिए 'अपग्रेड' का विकल्प चुना. 2,303 आवेदकों ने न तो 'फ्रीज' और न ही 'अपग्रेड' का विकल्प चुना है.
ये भी पढ़ें- NEET का विरोध और टू-लैंग्वेज पॉलिसी का समर्थन, विधानसभा में पहली बार गरजे CM विजय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं