विज्ञापन

क्या है डीयू का नया 'वर्चुअल वॉलेट'? कॉलेज बदलने पर अब नहीं फंसेगी फीस, जानें कैसे करेगा काम

DU Virtual Wallet System : दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने अंडरग्रेजुएट (UG) एडमिशन प्रोसेस को बेहद आसान बना दिया है. अब कॉलेज या कोर्स बदलने पर फीस अपने आप एडजस्ट होगी और छात्रों को दोबारा भुगतान या रिफंड का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

क्या है डीयू का नया 'वर्चुअल वॉलेट'? कॉलेज बदलने पर अब नहीं फंसेगी फीस, जानें कैसे करेगा काम
दिल्ली यूनिवर्सिटी के अनुसार, UG एडमिशन के लिए 1,90,645 छात्रों ने CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है.

DU Virtual Wallet System : दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने 2026-27 एजुकेशन सेशन के लिए अंडरग्रेजुएट (UG) एडमिशन प्रोसेस में बड़ा बदलाव करते हुए पहली बार 'वर्चुअल वॉलेट' सिस्टम शुरू किया है. अब अगर कोई छात्र पहले राउंड में फीस जमा करने के बाद अगले राउंड में बेहतर कॉलेज या पसंदीदा कोर्स में अपग्रेड होता है, तो उसे दोबारा फीस जमा नहीं करनी पड़ेगी.पहले ऐसी स्थिति में छात्रों की फीस पुराने कॉलेज में अटक जाती थी और रिफंड के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था. नए सिस्टम में जमा की गई फीस अपने आप नए कॉलेज या कोर्स में एडजस्ट हो जाएगी. इससे एडमिशन प्रोसेस पहले के मुकाबले ज्यादा आसान, तेज और पारदर्शी बनने की उम्मीद है.

क्या है DU का वर्चुअल वॉलेट?

डीयू का नया वर्चुअल वॉलेट एक डिजिटल फीस एडजस्टमेंट सिस्टम है. इसके जरिए अगर किसी छात्र ने पहले अलॉटमेंट राउंड में एडमिशन फीस जमा कर दी है और बाद में उसे बेहतर कॉलेज या पसंदीदा कोर्स मिल जाता है, तो पहले जमा की गई राशि खुद नए अलॉटमेंट में एडजस्ट कर दी जाएगी. यानी छात्रों को हर बार नई फीस जमा करने या पुरानी फीस के रिफंड का इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी.

पहले छात्रों को होती थी ये परेशानी

अब तक CSAS प्रोसेस के दौरान कॉलेज या कोर्स बदलने पर छात्रों को दोबारा फीस जमा करनी पड़ती थी. पहले जमा की गई फीस वापस पाने के लिए लंबी रिफंड प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, जिसमें कई बार महीनों लग जाते थे. वर्चुअल वॉलेट लागू होने के बाद यह पूरी प्रक्रिया ऑटोमैटिक हो जाएगी और छात्रों का समय व पैसा दोनों बचेंगे.

16 जुलाई को आएगी पहली अलॉटमेंट लिस्ट

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अनुसार, UG एडमिशन के लिए 1,90,645 छात्रों ने CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है. इनमें से 1.64 लाख से ज्यादा छात्र अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं भी भर चुके हैं. यूनिवर्सिटी 16 जुलाई को पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा.

इस साल डीयू के 69 कॉलेजों और विभागों में 73 अंडरग्रेजुएट कोर्सेस के लिए कुल 71,624 सीटों पर एडमिशन होंगे. यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि अंतिम तारीख से पहले अपनी पसंद (Preferences) अच्छी तरह चेक कर लें, क्योंकि समय सीमा समाप्त होने के बाद सभी विकल्प खुद लॉक हो जाएंगे. खेल (Sports) और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज (ECA) कोटे के एडमिशन भी छात्रों की तरफ से भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर ही किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Re-NEET 2026 की फाइनल आंसर की कभी भी आ सकती है, एप्लिकेशन नंबर के साथ रहें तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DU Virtual Wallet, DU Admission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com