विज्ञापन

CUET PG 2026: 8 से 10 मार्च की परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, ऐसे चेक करें आपका सेंटर किस शहर में है

CUET PG 2026 की सिटी स्लिप जारी हो गई है. 8, 9 और 10 मार्च की परीक्षा देने वाले छात्र अब अपना परीक्षा शहर चेक कर सकते हैं. जानिए कैसे डाउनलोड करें स्लिप.

CUET PG 2026: 8 से 10 मार्च की परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, ऐसे चेक करें आपका सेंटर किस शहर में है
इस बार कुल 4,11,366 छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.

CUET PG 2026 City slip out : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 8, 9 और 10 मार्च को होने वाली परीक्षाओं के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Intimation Slip) जारी कर दी है. अब आप यह चेक कर सकते हैं कि आपकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है. तो बिना देर किए आइए जानते हैं, सिटी स्लिप चेक करने का तरीका

CUET PG 2026 City slip out : कहां और कैसे देखें अपनी एग्जाम सिटी?

  • सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाएं.
  • वहां अपना Application Number और Password डालकर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करते ही आपकी स्क्रीन पर सिटी स्लिप दिखने लगेगी.
  • इसे डाउनलोड कर लें या इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
यह एडमिट कार्ड नहीं है

NTA ने साफ तौर पर कहा है कि यह आपका एडमिट कार्ड (Hall Ticket) नहीं है. यह सिर्फ इसलिए जारी किया गया है ताकि आपको पहले से पता चल जाए कि आपको परीक्षा देने किस शहर में जाना है. इससे छात्रों को आने-जाने और रुकने का इंतजाम करने में आसानी होती है. आपका असली एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा.

कितने छात्र देंगे परीक्षा?

इस बार कुल 4,11,366 छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.

परीक्षा 157 अलग-अलग विषयों के लिए हो रही है.

पूरे देश में यह एग्जाम 44 शिफ्ट्स में कराया जाएगा.

एक छात्र को अधिकतम 4 पेपर चुनने की छूट दी गई थी.

परीक्षा का माध्यम (Medium) क्या होगा?

ज्यादातर पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे. लेकिन कुछ खास नियमों का ध्यान रखें:

MTech और साइंस के 41 पेपर सिर्फ अंग्रेजी में होंगे.

आचार्य पेपर्स संस्कृत में होंगे.

हिंदू स्टडीज का पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगा.

अगर कोई समस्या आए तो क्या करें?

अगर आपको सिटी स्लिप डाउनलोड करने में कोई परेशानी हो रही है, तो आप घबराएं नहीं. आप सीधे NTA के हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 पर फोन कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर अपनी समस्या बता सकते हैं.

सिटी स्लिप डायरेक्ट लिंक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com