विज्ञापन

CMAT 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

CMAT 2026 Result: एनटीए की तरफ से कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) का रिजल्ट जारी किया गया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं.

CMAT 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड
CMAT रिजल्ट जारी

CMAT 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 का रिजल्ट  और स्कोर कार्ड घोषित कर दिए हैं. उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. CMAT-2026 की परीक्षा 25 जनवरी 2026 को देशभर के अलग-अलग शहरों में आयोजित की गई थी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी, इसलिए उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड में उनके मार्क्स के अलावा पर्सेंटाइल स्कोर भी दिए गए हैं. आइए जानते हैं कि कैसे अपना रिजल्ट चेक सकते हैं और एनटीए की तरफ से क्या जानकारी दी गई है. 

कितने लोगों ने दी थी परीक्षा?

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में एक ही शिफ्ट में हुई थी. इस परीक्षा के लिए कुल 53,453 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 41,872 उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे. इसमें 21,966 पुरुष, 19,905 महिलाएं और 1 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल था. परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले CMAT की आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'CMAT 2026 Scorecard' लिंक पर क्लिक करें. 
  • यहां अपना एप्लीकेशन नंबर या डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगइन कर लें.
  • लॉगइन करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसका प्रिंटआउट ले लें. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CMAT 2026, CMAT 2026 Result, CMAT 2026 Result Link, CMAT Scorecard
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com