CMAT 2026 Final Answer Key Out : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CMAT 2026 की फाइनल आंसर-की अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in जारी कर दी है. अब आप यहां जाकर आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. आंसर-की डाउनलोड करने का तरीका हम आपको यहां पर स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं.
डायरेक्ट लिंक फाइनल आंसर की- Final Answer Keys for CMAT – 2026
CMAT 2026 Final Answer Key Out : आंसर-की डाउनलोड करने तरीका
📢 CMAT 2026 Answer Key Released!
— National Testing Agency (@NTA_Exams) February 17, 2026
The National Testing Agency (NTA) has officially released the CMAT 2026 Answer Key.
📝 Candidates can now check and download the answer key by visiting:
🔗 https://t.co/GLDUaPzod5
📧 cmat@nta.ac.in
📞 011-40759000#CMAT2026 #NTAExams… pic.twitter.com/XdFtm5CcTK
- सबसे पहले CMAT की ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं.
- यहां पर होमपेज पर आपको CMAT 2026 Final Answer Key का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करिए.
- क्लिक करते ही एक PDF फाइल आपके सामने खुल जाएगी.
- इस फाइल में अपने सवालों के जवाबों का मिलान करके अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं.
- आप इसे फ्यूचर के लिए डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
कैसे तैयार हुई यह फाइनल लिस्ट?
परीक्षा के बाद NTA ने पहले 'प्रोविजनल आंसर-की' जारी की थी. छात्रों को 31 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक का समय दिया गया था कि अगर उन्हें किसी सवाल के जवाब पर डाउट है, तो वे Objection दर्ज करा सकें. इसके लिए प्रति सवाल 200 रुपये की फीस भी रखी गई थी.
देशभर से मिली आपत्तियों को सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स ने बारीकी से चेक किया. जिन सवालों के जवाब गलत पाए गए, उन्हें सुधारा गया और अब उसी के आधार पर यह 'फाइनल आंसर-की' तैयार की गई है. आपको बता दें कि फाइनल आंसर की जारी होने के बाद किसी भी तरह के बदलाव नहीं किया जाएगा, इसी के आधार पर आपका रिजल्ट तैयार होगा.
अब रिजल्ट का इंतजार
फाइनल आंसर-की आने के बाद अब रिजल्ट का रास्ता साफ हो गया है. माना जा रहा है कि NTA अगले कुछ ही दिनों में रिजल्ट भी रिलीज कर देगा.
53 हजार से ज्यादा छात्रों ने दिया था इम्तेहान
आपको बता दें कि CMAT 2026 की परीक्षा इसी साल 25 जनवरी को आयोजित की गई थी. पूरे देश के अलग-अलग सेंटर्स पर यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में एक ही शिफ्ट में हुई थी.
किसी भी मदद के लिए छात्र NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर फोन या cmat@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं