विज्ञापन

ICSE, ISC 10वीं-12वीं का बोर्ड रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक

ICSE ISC Board Result 2026: CISCE बोर्ड (ICSE और ISC) रिजल्ट कभी भी जारी कर सकता है. बताया जा रहा है कि आने वाले एक या दो दिन में रिजल्ट आ सकता है. ऐसे में छात्रों को अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहना चाहिए.

ICSE, ISC 10वीं-12वीं का बोर्ड रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक
CISCE ICSE ISC board result 2026: जल्द जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

ICSE ISC Board Result 2026: बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी किए जा रहे हैं, ज्यादातर बोर्ड ने परीक्षाओं के रिजल्ट जारी भी कर दिए हैं. इसी बीच CISCE बोर्ड (ICSE और ISC) के नतीजों का छात्रों को इंतजार है. बताया जा रहा है कि अगले कुछ ही दिनों में रिजल्ट जारी हो सकता है. पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो  30 अप्रैल या इससे पहले ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है. हालांकि अब तक बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है. रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं. 

लाखों छात्रों का इंतजार 

इस बार कक्षा 10वीं (ICSE) की परीक्षा 17 फरवरी से 30 मार्च तक हुई थी, जबकि कक्षा 12वीं (ISC) की परीक्षा 12 फरवरी से 6 अप्रैल, 2026 तक चली थी. करीब 2.6 लाख छात्र कक्षा 10वीं और करीब 1.5 लाख छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे. इन लाखों छात्रों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है. छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपना UID और Index Number तैयार रखना होगा.

पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?

पिछले साल का ट्रेंड देखें तो 2025 में 30 अप्रैल को ही रिजल्ट जारी किया गया था. यही वजह है कि इस बार भी इसी दिन रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है. वहीं 2024 में 6 मई को रिजल्ट जारी किया गया था, इससे एक साल पहले 2023 में 15 मई को रिजल्ट जारी हुआ था. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सिर्फ बोर्ड की तरफ से जारी आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें. 

इन वेबसाइट्स पर आएगा रिजल्ट 

cisce.org
results.cisce.org

कैसा था पिछले साल का रिजल्ट? 

पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 99.35% और कक्षा 12वीं का 99.34% रहा था. यानी रिजल्ट काफी शानदार रहा, ऐसे में इस बार भी रिजल्ट बेहतर होने की उम्मीद है. इस बार फेल होने वाले छात्रों के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम बंद कर दिया गया है. ऐसे छात्र सुधार परीक्षा या फिर Re-evaluation के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

NEET UG 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में हो रही परेशानी? NTA ने बताया क्या है तरीका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com