विज्ञापन

CBSE Single Girl Child Scholarship 2026: इकलौती बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाएगा CBSE, जानें कैसे मिलेगा 1000 रुपये महीना

CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन शुरू. 10वीं पास इकलौती बेटियों को मिलेगी ₹1000 महीना मदद. जानें योग्यता और आवेदन का तरीका.

CBSE Single Girl Child Scholarship 2026: इकलौती बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाएगा CBSE, जानें कैसे मिलेगा 1000 रुपये महीना
सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in) पर जाएं.

CBSE Scholarship 2026 : अगर आप अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं और पढ़ने में होनहार हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) उन बेटियों की मदद के लिए आगे आया है जो अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं. CBSE 'सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप' (SGC) योजना के तहत छात्राओं को आर्थिक सहायता दे रहा है.

अक्सर देखा जाता है कि कई बार पैसों की तंगी या अन्य वजहों से बेटियों की पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए CBSE ने इस खास स्कॉलरशिप की शुरुआत की है, ताकि मेधावी छात्राओं को आगे बढ़ने का हौसला मिले. ऐसे में आइए जानते हैं इस स्कॉलरशिप के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए..

CBSE Scholarship 2026 : किसे मिलेगी यह स्कॉलरशिप?

इकलौती संतान

यह योजना सिर्फ उन लड़कियों के लिए है जो अपने माता-पिता की अकेली संतान हैं. यानी उनका कोई भाई या बहन नहीं है. (अगर जुड़वां बहनें हैं, तो वे दोनों भी इसके लिए पात्र मानी जाएंगी).

पढ़ाई और स्कूल

छात्रा ने 2025 में CBSE से 10वीं की परीक्षा पास की हो और अभी वह CBSE से मान्यता प्राप्त स्कूल में ही 11वीं कक्षा में पढ़ रही हो.

नंबरों की शर्त

छात्रा के 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 70% अंक होने जरूरी हैं.

ट्यूशन फीस

स्कूल की ट्यूशन फीस 10वीं में 2,500 रुपये प्रति माह और 11वीं-12वीं में 3,000 रुपये प्रति माह से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. NRI छात्रों के लिए यह सीमा 6,000 रुपये तय की गई है.

फैमिली इंकम

परिवार की सालाना कमाई 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए.

CBSE Scholarship 2026 : कितनी मिलेगी मदद? 

चयनित छात्राओं को 1,000 रुपये प्रति माह की स्कॉलरशिप दी जाएगी. यह पैसा सीधे छात्र के बैंक खाते में (ECS/NEFT के जरिए) भेजा जाएगा. यह मदद 11वीं और 12वीं यानी पूरे दो साल तक मिलती है.

CBSE Scholarship 2026 : क्या पुरानी स्कॉलरशिप रिन्यू हो सकती है?

जिन छात्राओं ने पिछले साल यह स्कॉलरशिप ली थी, वे इसे 12वीं कक्षा के लिए रिन्यू (Renewal) करा सकती हैं. शर्त बस इतनी है कि छात्रा ने 11वीं कक्षा कम से कम 70% नंबरों के साथ पास की हो.

CBSE Scholarship 2026 : आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in) पर जाएं.
  • वहां 'Scholarship' सेक्शन में जाकर 'Single Girl Child Scholarship 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
  • जरूरी दस्तावेज जैसे- स्कूल की फीस रिसिप्ट, इंकम सर्टिफिकेट का शपथ पत्र और मार्कशीट अपलोड करें.
  • ध्यान रहे कि फॉर्म भरने के बाद स्कूल से उसे वेरीफाई (Verify) कराना जरूरी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com