विज्ञापन

'कंफ्यूज्ड हैं कि 10वीं की पढ़ाई करें या 11वीं की...' CBSE सेकेंड बोर्ड रिजल्ट में देरी पर फूट रहा गुस्सा

10वीं क्लास की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई, 2026 के बीच हुई थी. वहीं अब रिजल्ट में हो रही देरी ने बच्चों को परेशानी में डाल दिया है. खासकर उन छात्रों को जो इस उम्मीद में है कि उनके नंबर बढ़ जाएंगे और वो 11वीं कक्षा में अपनी पसंद की स्ट्रीम में दाखिला ले सकेंगे.

'कंफ्यूज्ड हैं कि 10वीं की पढ़ाई करें या 11वीं की...' CBSE सेकेंड बोर्ड रिजल्ट में देरी पर फूट रहा गुस्सा
6 लाख से ज्यादा बच्चों ने दिया है एग्जाम

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की 10वीं क्लास की दूसरी बोर्ड परीक्षा को हुए आज 52 दिन हो गए हैं. लेकिन रिजल्ट का कुछ अता-पता नहीं है. 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6,68,854 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 5,25,655 छात्रों ने अपने मार्क्स बेहतर करने के लिए परीक्षा दी थी. जबकि 85,285 छात्रों ने कम्पार्टमेंट कैटेगरी के तहत एग्जाम दिया था. ये एग्जाम देने वाले छात्र लंबे समय से इसी इंतजार में बैठे हैं कि आखिर कब CBSE इनका रिजल्ट जारी करेगी. बता दें कि 10वीं क्लास की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई, 2026 के बीच हुई थी. 

"भाई आप लोग क्या कर रहे हैं"

रिजल्ट में हो रही देरी को लेकर छात्रों का गुस्सा X पर भी दिख रहा है. एक यूजर ने X पर बोर्ड की हालिया पोस्ट पर कमेंट करते हुए कुछ दिन पहले लिखा, "भाई आप लोग क्या कर रहे हैं, 50 दिन हो गए हैं, कक्षा 10 के दूसरे बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा. तुम्हारी वजह से कितने बच्चे सदमे में हैं, इम्प्रूवमेंट वालो की स्ट्रीम चयन नहीं हो रही और कंपार्टमेंट वाले, उनको ये ही नहीं पता कि हम 10वीं का पढ़े कि 11वीं की"

वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, "शायद नतीजे घोषित करना CBSE की प्राथमिकता सूची में भी नहीं है. हर दिन बस एक नोटिफ़िकेशन का इंतज़ार रहता है, और हाथ लगती है तो बस खामोशी."

कई स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र पहले ही शुरू हो चुका है. लेकिन 10वीं का रिजल्ट अभी तक नहीं आया है. 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा के रिजल्ट में क्यों देरी हो रही है, इसको लेकर CBSE की ओर से कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है. 

ये भी पढ़ें- JNU में अंडरग्रेजुएट और COP प्रोग्राम के एडमिशन शुरू, जानें कौन से छात्र कर सकते हैं आवेदन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Second Board Result, Cbse Second Board Result 2026, Cbse Second Board Result When
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com