केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) पोर्टल को लेकर चल रहे विवाद के बीच छात्रों को भरोसा दिलाया है कि तकनीकी दिक्कतें जल्द ही ठीक कर ली जाएंगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, पोर्टल पर कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से छात्रों को कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ा. धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा, "सीबीएसई ने 29 मई को री-इवैल्यूएशन पोर्टल शुरू करने की घोषणा की थी. मैंने आज सीबीएसई से बात की, पूछा कि पोर्टल तैयार है क्या? पोर्टल तैयार किया जा रहा है. इसे तैयार करने में समय लगेगा. पोर्टल कल तक तैयार हो जाने की उम्मीद है. तकनीकी विशेषज्ञ इस पर काम कर रहे हैं. हम इसे एक मज़बूत तकनीक के साथ लॉन्च करेंगे. एक- दो दिन का समय लेगा. सब लोग इसमें लगे हुए हैं. हम फुल प्रूफ पोर्टल के साथ आएंगे".
🔴#WATCH | NDTV पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान LIVE https://t.co/ukNrOZnair
— NDTV India (@ndtvindia) May 29, 2026
"मैं सभी छात्रों के साथ खड़ा हूं"
शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि CBSE ने एक सुधार के तौर पर OSM प्रक्रिया को अपनाया है. आमतौर पर लगभग 2 से 2.5 लाख छात्र re-evaluation का अनुरोध करते हैं. इस बार, यह संख्या 4 लाख है. सत्यापन के लिए छात्रों को 11 लाख प्रश्न-पत्रों के सेट भेजे गए हैं. मैं सभी छात्रों के साथ खड़ा हूं. CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए IIT के बुनियादी ढांचे का उपयोग किया गया है. वेबसाइट पर दो से तीन दिनों तक कुछ तकनीकी दिक्कतें आईं थी.
शिक्षा मंत्री ने कहा, JEE Advanced, CUET UG और CBSE के बीच तालमेल बिठाने के प्रयास किया गया है. हमें पता है कि CUET अभी-अभी खत्म हुआ है, और उसके रिजल्ट का इंतजार है. JEE के परिणामों का भी इंतज़ार है. इसलिए, मैंने अधिकारियों से कहा है कि वे इन बड़े परिणामों के साथ बाकी सभी चीज़ों को भी एक साथ (synchronise) करें."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं