विज्ञापन

CBSE Class 12th Result 2026: UMANG ऐप से ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट, बेहद आसान है प्रोसेस

CBSE Class 12th Results 2026 on Umang App: रिजल्ट को लेकर छात्रों और पैरेंटस के बीच एक्ससिटेमेंट बढ़ता ही जा रहा है. हाल ही में DigiLocker पर CBSE Class 12 Result Coming Soon का दिखाई देने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि बोर्ड कभी भी रिजल्ट घोषित कर सकता है.

CBSE Class 12th Result 2026: UMANG ऐप से ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट, बेहद आसान है प्रोसेस
CBSE 12th Result UMANG: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

CBSE Board 12th Results 2026 on Umang App: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट को लेकर छात्रों और पैरेंटस के बीच एक्ससिटेमेंट लगातार बढ़ता ही जा रहा है. हाल ही में DigiLocker पर “CBSE Class 12 Result Coming Soon” का बैनर दिखाई देने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि बोर्ड कभी भी रिजल्ट घोषित कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker, UMANG ऐप और SMS के जरिए भी रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा. छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है, ताकि रिजल्ट चेक करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

वेबसाइट स्लो होने पर लें इन प्लेटफॉर्म्स का सहारा 

रिजल्ट देखने के दौरान वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक केचलते सर्वर धीमा हो सकता है. ऐसे में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि CBSE ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट को कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चेक करने का ऑप्शन उपलब्ध कराया है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके साथ ही इंटरनेट की सुविधा न होने पर SMS सेवा का ऑप्शन भी उपलब्ध रहेगा.

UMANG ऐप पर ऐसे देखें CBSE 12th का रिजल्ट

छात्र UMANG मोबाइल एप्लिकेशन की मदद से भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे- 

स्टेप 1 : सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें.

स्टेप 2 : ऐप खोलने के बाद “Services” सेक्शन में जाएं.

स्टेप 3 : वहां “CBSE” ऑप्शन को सर्च करके चुनें.

स्टेप 4 : अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से OTP या MPIN के जरिए लॉगिन करें.

स्टेप 5 : इसके बाद अपना रोल नंबर और सेंटर नंबर एंटर करें.

स्टेप 6 : जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

स्टेप 7 : भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर सेव कर लें.

CBSE 12th Result 2026 Date LIVE Updates: आज जारी होगा रिजल्ट? डिजीलॉकर पर दिखा 'Result Coming Soon' का लिंक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com