विज्ञापन

CBSE Result 2026: खाड़ी देशों के 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 8 अप्रैल से शुरू होगी मार्क्स अपलोडिंग

सीबीएसई ने पश्चिम एशिया के देशों (जैसे बहरीन, यूएई, कतर) के कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए मार्क्स अपलोड करने का शेड्यूल जारी किया है. 8 से 17 अप्रैल तक स्कूल पोर्टल पर अंक चढ़ा सकेंगे. जिन छात्रों की परीक्षाएं रद्द हुई थीं, उनका रिजल्ट इंटरनल और प्री-बोर्ड के आधार पर बनेगा.

CBSE Result 2026: खाड़ी देशों के 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 8 अप्रैल से शुरू होगी मार्क्स अपलोडिंग
परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे तय समय सीमा के भीतर ही काम पूरा करें.

CBSE Class 12 West Asia Results 2026 : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने पश्चिम एशियाई (West Asia) देशों के कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है. खाड़ी देशों में चल रही मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों (Geopolitical Circumstances) के कारण जिन छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं, अब उनके रिजल्ट को लेकर बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है.

8 अप्रैल से खुलेगा पोर्टल

CBSE के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 'अल्टरनेटिव असेसमेंट स्कीम' (Alternative Assessment Scheme) के तहत छात्रों के मार्क्स अपलोड करने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है. यह पोर्टल 8 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक खुला रहेगा. संबंधित स्कूलों को अपने ऑफिशियल लॉगिन के जरिए छात्रों के मार्क पोर्टल पर अपलोड करने होंगे.

क्यों रद्द हुई थीं परीक्षाएं?

बता दें कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों में बिगड़े हालातों की वजह से 16 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं. छात्रों का साल बर्बाद न हो, इसलिए बोर्ड ने यह स्पेशल मार्किंग नीति अपनाई है.

कैसे तैयार होगा रिजल्ट?

बोर्ड ने साफ किया है कि छात्रों का रिजल्ट दो मुख्य आधारों पर तैयार किया जाएगा:

इंटरनल असेसमेंट

छात्रों का आंतरिक मूल्यांकन.

पिछला प्रदर्शन

28 फरवरी से पहले आयोजित हुई परीक्षाएं और स्कूलों द्वारा लिए गए तिमाही, छमाही और प्री-बोर्ड एग्जाम्स के अंक.

परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे तय समय सीमा के भीतर ही काम पूरा करें. उन्होंने स्पष्ट किया है कि पोर्टल पर नंबर अपलोड करते समय बेहद सावधानी बरतें, क्योंकि एक बार डेटा सबमिट होने के बाद गलती सुधारने का कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा.

निष्पक्ष होगा मूल्यांकन

CBSE ने भरोसा दिलाया है कि मूल्यांकन की यह प्रक्रिया पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट और निष्पक्ष होगी. बोर्ड का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी छात्र को इन विषम परिस्थितियों के कारण नुकसान न उठाना पड़े.

यह भी पढ़ें- DU Admission Update: दिल्ली यूनिवर्सिटी में मई से एडमिशन शुरू, CUET स्कोर से होगी सीट अलॉटमेंट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com