विज्ञापन
25 minutes ago

Class 10 Result CBSE Second Board Exam 2026 Live Updates: CBSE की तरफ से 12वीं री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसके बाद अब 10वीं के छात्रों को उनके सेकेंड बोर्ड एग्जाम रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. माना जा रहा है कि कभी भी सीबीएसई की तरफ से 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ये रिजल्ट जारी किया जाएगा. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी तैयार रखें, रिजल्ट जारी होने के बाद तुरंत अपना रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट चेक करें. 

6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार

इस साल से पहली बार सीबीएसई की तरफ से टू बोर्ड एग्जाम पॉलिसी को लागू किया गया है, जिसमें उन छात्रों को दोबारा मौका दिया जाता है, जिनके नंबर कम आए हैं या फिर जो फेल हो गए हैं. कुल 6.68 लाख से ज्यादा छात्रों ने दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद इन सभी को उनके रिजल्ट का इंतजार है. उम्मीद है कि इस दूसरी परीक्षा में कई छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा और उनका साल बर्बाद होने से बच जाएगा. 

इन वेबसाइट्स पर जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
DigiLocker
UMANG app

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर "CBSE Class 10 Second Board Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें.
  • यहां अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरें.
  • जानकारी सबमिट करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

Here are the LIVE Updates CBSE Class 10 Second Board Exam Result Live Updates: 

CBSE Class 10 Second Board Exam Live: क्या आज जारी हो सकता है सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट?

CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज या फिर कभी भी जारी किया जा सकता है. माना जा रहा है कि 30 जून तक किसी भी हाल में रिजल्ट जारी किया जा सकता है. 

CBSE Class 10 Second Board Exam Live: तीन विषयों का पेपर देने की इजाजत

सीबीएसई के इस नए सिस्टम के तहत छात्रों को कम से कम तीन विषयों की परीक्षा देने का मौका दिया गया. जिन तीन सब्जेक्ट में सबसे कम नंबर आए हैं, उनमें नंबर बढ़ाने का मौका है. 

CBSE Class 10 Second Board Exam Live: किन छात्रों को दिया गया दूसरा मौका?

सीबीएसई की तरफ से ये दूसरा मौका सिर्फ उन्हीं छात्रों को दिया गया है, जो पहली यानी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे. इसके अलावा जिन छात्रों ने कम से कम तीन विषयों की परीक्षा दी थी, उन्हें ही दूसरे बोर्ड एग्जाम में बैठने का मौका दिया गया. 

CBSE Board Exam Result Live: कौन सी मार्कशीट होगी मान्य?

CBSE का दूसरा बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्रों के नंबर अगर बढ़ते हैं तो उनकी दूसरी वाली यानी सेकेंड बोर्ड एग्जाम की मार्कशीट मान्य होगी. वहीं अगर नंबर कम आते हैं तो पहली वाली मार्कशीट ही मान्य होगी. 

CBSE Board Exam Result Live: पांच लाख से ज्यादा छात्रों ने इंप्रूवमेंट के लिए दिया एग्जाम

सीबीएसई की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल 6,68,854 रेगुलर उम्मीदवारों ने सेकेंड बोर्ड एग्जाम के लिए आवेदन किया है. इनमें से 5,25,655 छात्रों ने इम्प्रूवमेंट कैटेगरी के तहत फॉर्म भरा. वहीं 85,285 छात्रों ने कम्पार्टमेंट कैटेगरी में आवेदन किया. 

CBSE Board Exam Result Live: पांच लाख से ज्यादा छात्रों ने इंप्रूवमेंट के लिए दिया एग्जाम

सीबीएसई की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल 6,68,854 रेगुलर उम्मीदवारों ने सेकेंड बोर्ड एग्जाम के लिए आवेदन किया है. इनमें से 5,25,655 छात्रों ने इम्प्रूवमेंट कैटेगरी के तहत फॉर्म भरा. वहीं 85,285 छात्रों ने कम्पार्टमेंट कैटेगरी में आवेदन किया. 

CBSE Board Exam Result Live: 15 मई से शुरू हुई थी परीक्षा

सीबीएसई 10वीं का दूसरा बोर्ड एग्जाम 15 मई से शुरू हुआ था. पहला पेपर गणित का था, जिसके बाद लगातार 21 मई तक एग्जाम कराए गए थे. 

Second Board Exam Result Live: डिजीलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

CBSE के वो छात्र, जिन्होंने 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा दी है, वो आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें ऐप डाउनलोड करनी होगी या फिर www.digilocker.gov.in पर जाना होगा. 

CBSE Board Exam Result Live: मार्कशीट में गलती होने पर क्या करें?

अगर मार्कशीट में कोई भी गलती दिखती है, तो छात्रों को उसे सुधारने के लिए तुरंत अपने स्कूल या CBSE के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए.

Second Board Exam Result Live: मार्कशीट में क्या-क्या होगा?

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • पिता का नाम
  • क्लास की डिटेल्स
  • सब्जेक्ट के हिसाब से थ्योरी के नंबर
  • प्रैक्टिकल के नंबर
  • कुल मिले नंबर 

Second Board Exam Result Live: कितने लाख छात्रों ने दी थी दूसरी बोर्ड परीक्षा?

CBSE के कुल 6 लाख से ज्यादा छात्रों ने इस बार दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए आवेदन किया था. इनमें से ज्यादातर छात्र वो हैं, जो अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं थे और पर्सेंटेज बढ़वाना चाहते थे. 

CBSE Board Exam Result Live: रिजल्ट कहां होगा जारी?

CBSE 10वीं के दूसरे बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा उमंग ऐप और डिजीलॉकर पर भी जारी होगा. 

CBSE Class 10th Second Exam Results Live: क्या आज जारी होगा CBSE 10वीं का रिजल्ट?

CBSE की तरफ से रिजल्ट जारी करने से पहले इसकी जानकारी नहीं दी जाती है, ऐसे में माना जा रहा है कि आज या फिर एक से दो दिन में ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है. क्योंकि 1 जुलाई से तमाम राज्यों में स्कूल खुलने जा रहे हैं, ऐसे में रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Cbse Class 10 Second Board Exam, CBSE Board Exam Result, CBSE Class 10 Second Board Exam 2026, CBSE Class 10 Second Board Exam Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com