विज्ञापन

CBSE Class 10 Board 2026: दूसरी बोर्ड परीक्षा को लेकर CBSE ने जारी किया नोटिफिकेशन, स्कूलों को सख्त चेतावनी

बोर्ड ने LOC से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसमें कहा है कि नाम दर्ज करने और एग्जाम फीस के पेमेंट के बाद, अगर कोई स्टूडेंट दूसरे बोर्ड एग्जाम में नहीं बैठना चाहता है, तो रिजल्ट घोषित करने के लिए मेन एग्जाम में परफॉर्मेंस का इस्तेमाल किया जाएगा.

CBSE Class 10 Board 2026: दूसरी बोर्ड परीक्षा को लेकर CBSE ने जारी किया नोटिफिकेशन, स्कूलों को सख्त चेतावनी
LOC के आखिरी चरण में परीक्षा का निर्धारित शुल्क जमा करना होगा.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मई में होने वाली कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची जमा करने के संबंध में एक नोटिस जारी किया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं. बोर्ड ने LOC (उम्मीदवारों की सूची) जमा करने की प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा है. LOC की पूरी प्रक्रिया स्कूल के माध्यम से पूरी की जाएगी. पहले चरण की प्रक्रिया के तहत केवल LOC (उम्मीदवारों की सूची) से जुड़ी जानकारी भरी जाएगी. इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा. इस चरण का मकसद उन उम्मीदवारों की अनुमानित संख्या का पता लगाना है जो दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं. ऐसा करने से CBSE बच्चों की संख्या के हिसाब से अपनी तैयारी शुरू कर सकेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

दूसरे चरण के तहत छात्र को उन विषयों की जानकारी देनी होगी. जिसका एग्जाम वो देना चाहते हैं. लेकिन एक बार विषय का चयन करने के बाद उनमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा. यानी नाम नहीं हटाया जा सकेगा और न ही नया विषय जोड़ा जा सकेगा. LOC के आखिरी चरण में परीक्षा का निर्धारित शुल्क जमा करना होगा. शुल्क जमा न करने पर परीक्षा में बैठने का मौका नहीं दिया जाएगा.

नोटिफिकेशन के अनुसार LOC जमा करने और एग्जाम फीस के पेमेंट के बाद, अगर कोई स्टूडेंट दूसरे बोर्ड एग्जाम में नहीं बैठना चाहता है, तो रिजल्ट घोषित करने के लिए मेन एग्जाम में परफॉर्मेंस का इस्तेमाल किया जाएगा.

एक्स्ट्रा फीस लेने पर होगा एक्शन

बोर्ड ने यह भी कहा है कि कुछ स्कूल दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए LOC जमा करते समय स्टूडेंट्स से तीन महीने की ट्यूशन फीस मांग रहे हैं, जो CBSE के नियमों का उल्लंघन है और इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए. CBSE ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे केवल LOC सर्कुलर में बताई गई फीस ही लें. स्कूल CBSE के नियमों का पालन करें. इन निर्देशों का कोई भी उल्लंघन गंभीरता से लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- पिता ट्रक ड्राइवर, बेटे के 12वीं बोर्ड में 99.20 फीसदी अंक; राजस्थान के धोरों से निकली प्रतिभा ने पेश की मिसाल

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Class 10 Board Exam, CBSE Class 10 Board Date May, CBSE Class 10 Board Loc
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com