विज्ञापन

CBSE Class 10 Second Board Exam 2026: Basic Maths वाले क्‍या Standard Maths का एग्‍जाम दे सकेंगे? फीस भरकर भी नहीं दिया पेपर तो क्‍या होगा?

CBSE Class 10 Second Board Exam 2026: छात्रों के मन में कई तरह के सवाल हैं. इनमें से एक कॉमन सवाल ये है- Basic Maths वाले क्‍या Standard Maths का एग्‍जाम दे सकेंगे?

CBSE Class 10 Second Board Exam 2026: Basic Maths वाले क्‍या Standard Maths का एग्‍जाम दे सकेंगे? फीस भरकर भी नहीं दिया पेपर तो क्‍या होगा?

CBSE Class 10 Second Board Exam 2026: सीबीएसई द्वारा 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करने के बाद, अब हर जगह 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्‍जाम की चर्चा है. छात्रों के मन में कई तरह के सवाल हैं. इनमें से एक कॉमन सवाल ये है- Basic Maths वाले क्‍या Standard Maths का एग्‍जाम दे सकेंगे? दरअसल, जब बच्‍चे कक्षा 10वीं में आते हैं तो हर बच्‍चे को विकल्‍प दिया जाता है कि वह बेसिक मैथ्‍स पढ़ना चाहते हैं या स्‍टैंडर्ड मैथ्‍स. आपके इसी तरह के सवालों के जवाब सीबीएसई ने एक्‍स पर वीडियो जारी करके दिए हैं. 

क्‍या होता है बेसिक मैथ्‍स और स्‍टैंटर्ड मैथ्‍स में फर्क 

कक्षा 10वीं में मैथ्‍स की एनसीआरटी की किताब मान्‍य होती है. इसी किताब से सब बच्‍चों को पढ़ना होता है. चाहे उसने बेसिक मैथ्‍स ली हो अथवा स्‍टैंडर्ड मैथ्‍स. बस दोनों के एग्‍जाम के स्‍तर में फर्क होता है. टीचर ऐसा कहते हैं कि बेसिक मैथ्‍स का पेपर, स्‍टैंटर्ड मैथ्‍स के पेपर से थोड़ा आसान होता है. इसलिए बेसिक मैथ्‍स वे बच्‍चे लेते हैं जो 11वीं के स्‍तर से मैथ्‍स नहीं पढ़ना चाहते. 

Basic Maths वाले क्‍या Standard Maths का एग्‍जाम दे सकेंगे?

अब बच्‍चों के मन में सवाल है कि अगर उन्‍होंने 10वीं के पहले बोर्ड एग्‍जाम में बेसिक मैथ्‍स ली है तो क्‍या 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्‍जाम में वे स्‍टैंडर्ड मैथ्‍स ले सकते हैं? या स्‍टैंडर्ड मैथ्‍स ली है तो अब बेसिक मैथ्‍स का पेपर दे सकते हैं? 

इस सवाल के जवाब में सीबीएसई द्वारा जारी किए गए वीडियो में बताया गया है- 

हां, बिल्‍कुल आप 10वीं के सेकेंड बोड एग्‍जाम में मैथ्‍स विकल्‍प को बदल सकते हैं. जिन छात्रों ने पहले बेसिक की परीक्षा दी है, वे चाहें तो सेकेंड बोर्ड एग्‍जाम में स्‍टैंडर्ड मैथ्‍स की परीक्षा दे सकते हैं. इसी तरह जिन्‍होंने पहले स्‍टैंडर्ड मैथ्‍स की परीक्षा दी है, वे इसे बदलकर बेसिक मैथ्‍स की परीक्षा दे सकते हैं.  

इस साल देना है Class X Second Board Examination 2026, CBSE ने जारी किया Video, जानें अपने हर सवाल का जवाब

क्‍या होगा अगर फीस दी लेकिन सेकेंड बोर्ड एग्‍जाम नहीं दिए? 

इस सवाल के जवाब में सीबीएसई द्वारा जारी किए गए वीडियो में बताया गया है कि अगर ऐसा होता है जो नंबर आपके 10वीं बोर्ड के पहले एग्‍जाम में आए हैं, वही मान्‍य होंगे. 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Class 10 Second Board Exam 2026, CBSE Class 10 Second Board Exam 2026 Maths Exam, CBSE Class 10 Second Board Exam 2026 Queries, CBSE Class 10 Second Board Exam 2026 Kab Honge, CBSE Class 10 Second Board Exam 2026 Kaun De Sakta Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com