विज्ञापन

CBSE बोर्ड एग्जाम में चाहिए फुल मार्क्स? अपनाएं ये 7 स्मार्ट राइटिंग टिप्स, एग्जामिनर भी हो जाएंगे इंप्रेस

CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 में अच्छे नंबर पाने के लिए सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, सही Writing Style भी जरूरी है. जानिए सात इंपोर्टेंट राइटिंग टिप्स जो आपकी आंसर शीट को बना सकते हैं टॉप स्कोरिंग.

CBSE बोर्ड एग्जाम में चाहिए फुल मार्क्स? अपनाएं ये 7 स्मार्ट राइटिंग टिप्स, एग्जामिनर भी हो जाएंगे इंप्रेस
CBSE Board Exam 2026

CBSE Board Exams 2026: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में हर स्टूडेंट चाहता है कि उसकी कॉपी देखकर एग्जामिनर इंप्रेस हो जाए और अच्छे नंबर मिलें. कई बार ऐसा होता है कि स्टूडेंट्स को जवाब आता है लेकिन उसे लिखने का तरीका सही नहीं होता, जिसकी वजह से नंबर कट जाते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी आंसर शीट सबसे अलग दिखे और आपको आपकी मेहनत के पूरे नंबर मिलें, तो हम आपके साथ सात इंपोर्टेंट राइटिंग टिप्स बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने स्कोर में बड़ा फर्क ला सकते हैं.

CBSE बोर्ड एग्जाम में ज्यादा नंबर लाने के लिए अपनाएं सात इंपोर्टेंट टिप्स

1. सबसे आसान सवाल पहले करें

एग्जाम शुरू होते ही पहले उन सवालों को करें जो आपको अच्छे से आते हैं. इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है और समय भी बचता है. साथ ही कॉपी चेक करने वाले पर पहला इंप्रेशन भी अच्छा पड़ता है.

2. सीधे और सटीक जवाब लिखें

लंबे और बेवजह के पैराग्राफ लिखने से बचें. जो पूछा गया है उसी का जवाब दें. मार्क्स के हिसाब से 2, 3 या 5 नंबर के सवाल में उतना ही कंटेंट लिखें जितना जरूरी है.

3. इंपोर्टेंट कीवर्ड्स को करें अंडरलाइन

अपने जवाब में जरूरी कीवर्ड्स, डेट्स, फॉर्मूला या हेडिंग्स को अंडरलाइन जरूर करें. इससे एग्जामिनर को आपके मेन पॉइंट्स जल्दी समझ आते हैं.

4. हेडिंग्स और बुलेट पॉइंट्स का इस्तेमाल करें

लंबे जवाब को छोटे पैराग्राफ, हेडिंग्स और बुलेट पॉइंट्स में बांट दें. इससे आपकी कॉपी साफ और ऑर्गनाइज्ड दिखती है.

5. जहां हो सके वहां बनाएं डायग्राम

साइंस, जियोग्राफी या इकोनॉमिक्स जैसे सब्जेक्ट्स में साफ-सुथरे डायग्राम बनाएं. हमेशा पेंसिल से डायग्राम बनाएं और लेबलिंग साफ रखें. डायग्राम एक्स्ट्रा नंबर दिला सकते हैं.

6. सही दूरी जरूर छोड़ें

अपने जवाब को ऐसे न लिखें कि पढ़ने वाले को समझ में ही न आए. हर जवाब के बीच 1 से 2 लाइन का गैप रखें. अगर हो सके तो हर नया जवाब नए पेज से शुरू करें. साफ कॉपी हमेशा पॉजिटिव इंप्रेशन देती है.

7. आखिरी 10 मिनट रखें दोहराने के लिए

पेपर खत्म होने से पहले आखिरी 10 मिनट जरूर बचाएं. इसमें अपना रोल नंबर चेक करें, स्पेलिंग मिस्टेक्स सुधारें और जो सवाल छूट गए हैं उन्हें पूरा करें.

NCERT का E-Magic Box: अब मोबाइल बनेगा बच्चों का नया गुरु, जानें कैसे काम करता है यह जादुई APP

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Board Exam 2026, Exam Answer Writing Tips, Writing Tips For Exams, Score High In Board Exams, CBSE Exam Strategy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com