केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की आंसर शीट की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के आवेदन की विंडो 7 जून, 2026 को बंद हो चुकी है. सीबीएसई के अनुसार 1.6 लाख से ज़्यादा कैंडिडेट्स ने 3.8 लाख से ज़्यादा आंसर बुक्स के लिए सफलतापूर्वक रिक्वेस्ट सबमिट की है. हालांकि इस बीच कुछ ऐसे छात्र भी सामने आए हैं, जिन्होंने री-इवैल्यूएशन के पोर्टल में "Roll Number Not Found" (रोल नंबर नहीं मिला) मैसेज दिखने की शिकयत की है. एक छात्र ने CBSE को टैग करते हुए एक्स पर लिखा, मैं सही जानकारी भर रहा हूं, फिर भी 'failed' दिखा रहा है. मैं पिछले दो दिनों से कोशिश कर रहा हूं और मुझे यही समस्या आ रही है.
Sir , i am filling correct details and it shows failed and I trying for last two days and facing same issue pic.twitter.com/UKhNuGnA18
— Aryan (@_Lucifer_6269) June 7, 2026
इसी तरह से एक अन्य छात्र ने भी एक्स पर लिखा, "जब मैं अपना रोल नंबर और दूसरी जानकारी डालता हूं, तो सिस्टम "रोल नंबर नहीं मिला" (Roll Number Not Found) का मैसेज दिखाता है".
आखिर क्यों दिखा रहा ये मैसेज
सीबीएसई के अनुसार Roll Number Not Found का मैसेज केवल उन्हीं छात्रों को दिख रहा है जिन्होंने स्कैन की गई कॉपी के लिए अप्लाई नहीं किया है. ऐसे छात्र री-इवैल्यूएशन के लिए योग्य नहीं हैं. एक्स पर पोस्ट करते हुए सीबीएसई ने लिखा, कुछ स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के संदेह को दूर करने के लिए, यह बताया जाता है कि "Roll Number Not Found" (रोल नंबर नहीं मिला) का मैसेज तब दिखता है, जब किसी कैंडिडेट ने 'पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज़' प्रोसेस के पहले चरण, यानी 'आंसर बुक्स फोटोकॉपी एप्लीकेशन विंडो' के दौरान सफलतापूर्वक अप्लाई नहीं किया था.
The Application Window for Verification and Re-evaluation remained fully functional throughout the notified period from 2 June 2026 to 7 June 2026 under the supervision and management of government technical agencies and teams from the IITs. During the above application period,…
— CBSE HQ (@cbseindia29) June 8, 2026
CBSE ने आगे लिखा, एक पारदर्शी, स्टूडेंट-सेंट्रिक और आसान 'पोस्ट-रिजल्ट प्रोसेस' सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. बोर्ड अपनी शिकायत निवारण प्रणालियों, हेल्पलाइन सपोर्ट और अन्य कम्युनिकेशन चैनलों के माध्यम से स्टूडेंट्स की सभी जायज़ चिंताओं का समाधान करना जारी रखे हुए है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं