विज्ञापन

CBSE छात्रों में Answer Sheet देखने की होड़, बोर्ड ने जारी की जरूरी सलाह

छात्र अपनी आंसर शीट की स्कैन कॉपी सीबीएसई के आधिकारिक PVR री-इवैल्युएशन पोर्टल पर जाकर हासिल कर सकते हैं. स्कैन कॉपी प्राप्त होने के बाद, अगर किसी बच्चों को ऐसा लगता है कि उसे कम अंक दिए गए हैं तो वो निर्धारित शुल्क देकर री-इवैल्युएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए अप्लाई कर सकता है

CBSE छात्रों में Answer Sheet देखने की होड़, बोर्ड ने जारी की जरूरी सलाह
20 मई से आवेदन करने का पोर्टल खुलने हो गया है.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के Answer Sheet Portal खुलते ही एक बाढ़ सी देखने को मिली. कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट की स्कैन की गई कॉपी प्राप्त करने के लिए लाखों छात्रों ने आवेदन किया है. बोर्ड के एक बयान के अनुसार पोर्टल शुरू होने के महज 3 घंटे के अंदर ही 3.87 लाख से ज्यादा Answer Sheet अनुरोध दर्ज किए गए. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, 20 मई की शाम 7:30 बजे तक, पोर्टल खुलने के 3 तीन घंटे के अंदर स्कैन की गई 3,87,399 उत्तर आंसर शीट के लिए 1,27,146 आवेदन जमा किए जा चुके हैं. बोर्ड ने साथ ही कहा कि कक्षा 12वीं की  आंसर शीट की स्कैन कॉपी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल अब सुचारू रूप से काम कर रहा है.

बोर्ड ने आगे लिखा, “20 मई को शाम 7:30 बजे तक यानी पोर्टल खुलने के तीन घंटे के भीतर स्कैन की गई 3,87,399 उत्तर आंसर शीट को प्राप्त करने के लिए 1,27,146 आवेदन सफलतापूर्वक जमा किए गए.”

छात्रों को दी ये सलाह

CBSE ने छात्रों को सलाह दी है कि वो धैर्य रखें. केवल जरूरत होने पर ही अपनी आंसर शीट का अनुरोध करें. गलत जानकारी भरने से आवेदन रद्द हो सकती है. सीबीएसई ने छात्रों को सलाह दी है कि बार-बार नया आवेदन सबमिट न करें. एक बार आवेदन करने के बाद थोड़ा इंतजार करके स्टेटस चेक करें.

कैसे करें आवेदन

जो छात्र सीबीएसई 12वीं की अपनी आंसर शीट देखना चाहते हैं, वो https://pvr.cbseit.in/pvr/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 23 मई तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी. वहीं सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया 26 मई से शुरू होगी जो कि 29 मई तक चलने वाली है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Students Answer Sheets, CBSE Important Advisory, CBSE PVR Re Evaluation, CBSE Portal Answer Sheet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com