विज्ञापन

CBSE 12th Result 2026 जारी, साउथ इंडिया का फिर रहा जलवा, त्रिवेंद्रम ने मारी बाजी, रीजन वाइज देखें पूरी लिस्ट

CBSE 12th Result 2026 Region Wise Performance CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है और करीब 18.5 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है. इस बार रीजन वाइज रिजल्ट में साउथ इंडिया के त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा जैसे रीजन ने शानदार प्रदर्शन किया है.

CBSE 12th Result 2026 जारी, साउथ इंडिया का फिर रहा जलवा,  त्रिवेंद्रम ने मारी बाजी, रीजन वाइज देखें पूरी लिस्ट
इस साल CBSE 12वीं का ओवरऑल पास परसेंटेज ...% रहा है.

CBSE 12th Result 2026 Region Wise Performance: CBSE Board Class 12 Result 2026 जारी हो गया है और लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. इस साल करीब 18.5 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम में बैठे थे, जिनमें लगभग 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियां शामिल थीं. रिजल्ट जारी होते ही छात्र वेबसाइट पर जाकर अपने मार्क्स चेक करने लगे. इस बार रिजल्ट की सबसे ज्यादा चर्चा रीजन वाइज परफॉर्मेंस को लेकर हो रही है, जहां साउथ इंडिया के रीजन ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है. कुल मिलाकर इस साल का रिजल्ट बैलेंस और बेहतर माना जा रहा है.

रीजन वाइज रिजल्ट में साउथ का दबदबा

रीजन वाइज रिजल्ट में इस बार भी साउथ इंडिया आगे रहा है त्रिवेंद्रम ने टॉप पोजिशन हासिल की, जहां पास परसेंटेज  95.62 % रहा.  वहीं, दूसरे नंबर पर चेन्नई है जहां का पासिंग पर्सेंटेज 93.84 है और तीसरे नंबर पर बेंगलुरु है-यहां का पासिंग पर्सेंजटेज 93.19.

Latest and Breaking News on NDTV

ओवरऑल परफॉर्मेंस कैसा रहा

इस साल CBSE 12वीं का ओवरऑल पास परसेंटेज 85.20% रहा है. लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने अच्छे मार्क्स हासिल किए हैं.

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

अगर पिछले साल 2025 के रिजल्ट की बात करें, तो CBSE 12वीं का ओवरऑल पास परसेंटेज 87.98% रहा था. उस साल भी साउथ इंडिया के रीजन टॉप पर थे. त्रिवेंद्रम रीजन करीब 99% से ज्यादा परसेंटेज के साथ पहले स्थान पर रहा था. इसके बाद विजयवाड़ा और चेन्नई जैसे रीजन ने भी शानदार प्रदर्शन किया था. इससे साफ है कि साउथ के रीजन लगातार बेहतर रिजल्ट दे रहे हैं.

कहां और कैसे देखें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. DigiLocker और UMANG ऐप पर भी मार्कशीट उपलब्ध है. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और एडमिट कार्ड डिटेल डालनी होगी.

कैसा था इस साल CBSE 10th का रिजल्ट 

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 इस साल काफी अच्छा रहा और ओवरऑल पास परसेंटेज 93.70% दर्ज किया गया. करीब 25 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. रीजन वाइज रिजल्ट में साउथ इंडिया का दबदबा देखने को मिला, जहां त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा रीजन ने 99.79% के साथ टॉप किया, जबकि चेन्नई और बेंगलुरु भी टॉप लिस्ट में रहे और गुवाहाटी रीजन सबसे पीछे रहा, जिससे साफ है कि इस बार भी रीजन वाइज परफॉर्मेंस में साउथ के रीजन आगे रहे.

रिजल्ट पीडीएफ

Press Release Class XII (2026) - Main by subhashinitripathi93


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com