विज्ञापन

री-इवैल्यूएशन के बाद कहां जारी होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट? ऐसे करें चेक

CBSE Re-evaluation Result 2026 Update: CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. 1.6 लाख से ज्यादा छात्र अब अपने संशोधित रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. जानिए रिजल्ट कब जारी हो सकता है और इसे कहां चेक किया जा सकेगा.

री-इवैल्यूएशन के बाद कहां जारी होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट? ऐसे करें चेक
CBSE के लाखों छात्रों को अपडेटेड रिजल्ट का इंतजार

CBSE Re-evaluation Result 2026 Update: CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. इस बार बोर्ड परीक्षा के नतीजों के बाद री-इवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए रिकॉर्ड संख्या में आवेदन मिले हैं, जिसकी वजह से छात्रों की नजरें अब संशोधित रिजल्ट पर टिकी हुई हैं. खास बात ये है कि इस साल कॉपियों की जांच नए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम यानी OSM के जरिए की गई थी, जिसके बाद कई छात्रों ने कम नंबर मिलने की शिकायत की. ऐसे में अब 1.6 लाख से ज्यादा छात्र अपने री-इवैल्यूएशन रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया हो चुकी है पूरी

CBSE की ओर से री-इवैल्यूएशन प्रोसेस पूरा कर लिया गया है. दूसरे चरण में 2 जून से 7 जून तक छात्रों को मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का मौका दिया गया था. इस दौरान 1.6 लाख से ज्यादा छात्रों ने 3.8 लाख से अधिक आंसर शीट्स के लिए रिक्वेस्ट दर्ज कराई. ये संख्या पिछले कई वर्षों की तुलना में काफी ज्यादा है.

कहां और कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

री-इवैल्यूएशन रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना अपडेटेड रिजल्ट देख सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. बोर्ड की ओर से फिलहाल रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

कब जारी हो सकता है रिजल्ट

बड़ी संख्या में आए एप्लिकेशन के कारण रिजल्ट तैयार करने में थोड़ा एक्स्ट्रा टाइम लग सकता है. माना जा रहा है कि CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन रिजल्ट जून आखिर तक जारी किया जा सकता है. हालांकि छात्रों को अंतिम और ऑफिशियल इन्फॉर्मेशन के लिए बोर्ड की वेबसाइट और सोशल मीडिया अपडेट्स पर नजर बनाए रखनी चाहिए.

OSM सिस्टम को लेकर उठे थे सवाल

इस साल CBSE ने कॉपियों की जांच के लिए OSM सिस्टम का इस्तेमाल किया था. रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों ने कम अंक मिलने, तकनीकी गड़बड़ियों और आंसर शीट्स से जुड़ी शिकायतें सामने रखीं. कुछ स्टूडेंट्स ने ये भी दावा किया कि उन्हें समय पर स्कैन की गई आंसर शीट्स नहीं मिलीं. इन शिकायतों के बाद री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया पर काफी ध्यान दिया गया.

2027 से डिजिलॉकर पर मिलेगी आंसर शीट

CBSE ने जानकारी दी है कि 2027 से छात्रों को डिजिलॉकर पर मार्कशीट के साथ स्कैन की गई आंसर शीट की कॉपी भी उपलब्ध कराई जाएगी. इससे छात्र सीधे अपनी आंसर शीट देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर पाएंगे.

NEET री-एग्जाम के बाद छात्र जरूर कर लें प्लान B की तैयारी, मेडिकल के इन कोर्सेस में मिलेगा एडमिशन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE, CBSE Result Re-Evaluation, Cbse 12th Re-evaluation Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com