विज्ञापन

सिर्फ BTech नहीं, ये उभरते करियर भी दिला सकते हैं शानदार पैकेज

12वीं की पढ़ाई करने के बाद BTech के अलावा ओर भी ऐसा कोर्स किए जा सकते है, जिनको करके अच्छी खासी सैलरी पाई जा सकती है. इन कोर्स को करके इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र में बेहतरीन करियर बनाया जा सकता है. 12वीं में PCM की पढ़ाई करने वाले छात्र एक बार इन कोर्स पर जरूर नजर मारे.

सिर्फ BTech नहीं, ये उभरते करियर भी दिला सकते हैं शानदार पैकेज
साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के बीच साइबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है.

BTech के अलावा ओर भी ऐसे नए कोर्स के विकल्प हैं, जिन्हें करके भी हर महीने अच्छी खासी सैलरी उठाई जा सकती है. अगर आप 4 साल के BTech  इंजीनियरिंग कोर्स से अलग कुछ करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए कोर्स कर सकते हैं. ये कोर्स करके आप हाई-पेइंग जॉब हासिल कर सकते हैं. जिन छात्रोंं ने 12 वीं क्लास में PCM की पढ़ाई की है, वो BTech के अलावा नीचे बताए कोर्स कर सकते हैं. 

  • बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA)
  • बैचलर ऑफ साइंस
  • इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री कोर्स
  • बैचलर ऑफ वोकेशन (B.Voc)

डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में ये सबसे अच्छा कोर्स माना जा रहा है. BSc (Data Science) कोर्स करके आसानी से किसी भी बड़ी कंपनी में नौकरी लग जाएगी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के चलते इस कोर्स की डिमांड अब काफी बढ़ गई है. अगर आप रेगुलर ये कोर्स नहीं कर सकते हैं, तो  डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स भी कर सकते हैं.

साइबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट 

साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के बीच साइबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है. डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर हमलों को रोकने के लिए कई कंपनियां साइबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट हायर कर रही हैं. Certified Ethical Hacker जैसे ग्लोबल सर्टिफिकेशन कोर्स करके आप साइबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट की जॉब आसानी से हासिल कर सकते हैं.

रोबोटिक्स इंजीनियर

रोबोटिक्स और ऑटोमेशन सबसे तेजी से बढ़ती हुई तकनीक है. इसके तहत मशीनों यानी Robots को इस तरह प्रोग्राम किया जाता है कि वे बताए गए काम आसानी से और इंसानों के मुकाबले कम समय पर कर लेते हैं.  लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस से लेकर दवाई बनाने वाली कंपनियों में रोबोटिक्स इंजीनियर की काफी डिमांड रहती है. BCA, BSc IT के बाद एडवांस्ड डिप्लोमा इन रोबोटिक्स एंड इंडस्ट्रियल या मेक्ट्रोनिक्स या इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन में पोस्ट ट्रैक्ट मैगज़ीन करके ये नौकरी मिल सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Career Option Cybersecurity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com