विज्ञापन
19 minutes ago

BSEB 10th result date LIVE UPDATES 2026 : विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले कुछ सालों के ट्रेंड्स को देखें, तो बिहार बोर्ड मार्च के आखिरी सप्ताह में ही परिणाम जारी करता रहा है. साल 2025 में भी रिजल्ट 29 मार्च को घोषित किया गया था. सूत्रों की मानें तो 30 मार्च 2026 को दोपहर के बाद रिजल्ट जारी होने की प्रबल संभावना है. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड के आधिकारिक X हैंडल और वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

BSEB 10th Result Date LIVE UPDATES 2026 

    Bihar Board 10th Result 2026 LIVE UPDATES : बिहार में रिजल्ट से पहले ही 10वीं के टॉपर्स को मिल रहा Alert

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी)  ने 23 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें छात्राओं ने बाजी मारी थी. अब कुछ ही दिन में 10वीं का रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है. इसी बीच बोर्ड की तरफ से टॉपर्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जा रहा है, यानी जो छात्र बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में टॉप करेंगे, उन्हें पहले ही इसका अंदाजा लग जाएगा. 

    Result Bihar Board Online 2026 LIVE UPDATES : टॉपर वेरिफिकेशन का काम लगभग हो चुका है पूरा

    रिजल्ट जारी करने से पहले बिहार बोर्ड की एक खास प्रोसेस होती है टॉपर वेरिफिकेशन. बोर्ड मुख्यालय पटना में टॉप स्कोर करने वाले छात्रों को बुलाया जाता है. वहां उनका इंटरव्यू होता है, हैंडराइटिंग का मिलान किया जाता है और उनके विषयों समझ की जांच होती है. सूत्रों के अनुसार, यह प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है या पूरी हो चुकी है. इसके तुरंत बाद बोर्ड के अध्यक्ष एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा करेंगे.

    BSEB 10th Result Live 2026 : रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?

    results.biharboardonline.com

    bsebexam.com

    interbiharboard.com

    डाउनलोड करने के स्टेप्स

    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

    होमपेज पर "BSEB Matric Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें.

    अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें.

    'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा.

    भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें.

    Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

    फॉलो करे:
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com