विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट इस डेट को कर सकता है जारी, तैयार रखें रोल नंबर

BSEB 10th ka result kab ayega 2026 : बिहार बोर्ड हमेशा पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करता है फिर 10वीं का. ऐसे में अब पेरेंट्स और छात्रों को मैट्रिक के रिजल्ट की तारीख का इंतजार है.

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट इस डेट को कर सकता है जारी, तैयार रखें रोल नंबर
Bihar Board 10th Result 2026 : उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड रिजल्ट 30 या 31 मार्च, 2026 को कभी भी जारी कर सकता है. 

Bihar Board Result 2026 : बिहार बोर्ड ने 23 तारीख कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. बता दें राज्य के शिक्षा मंत्री सुशील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फेंस कर रिजल्ट की घोषणा की थी. इस साल कुल 85.19 प्रतिशत छात्र पास हुए जबकि पिछले साल 86.50 पास हुए थे, जो कि पिछले साल की तुलना में कम है. हालांकि इस साल भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले अच्छा रहा. लड़कियों का पासिंग मार्क्स 86.23 प्रतिशत रहा और लड़कों का 84.09 फीसदी. 

Bihar Board Result Out 2026 : BSEB इंटर ओरिजिनल मार्कशीट कब मिलेगी, जानिए यहां अपडेट

रिजल्ट के साथ बोर्ड ने कंपार्टमेंट और स्क्रूटनी की भी डेट जारी कर दी थी. आप अपने रिजल्ट को बेहतर करने के लिए 25 मार्च से लेकर 2 अप्रैल 2026 तक बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

10वीं का रिजल्ट कब होगा जारी

बिहार बोर्ड हमेशा पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करता है फिर 10वीं का. ऐसे में अब पेरेंट्स और छात्रों को मैट्रिक के रिजल्ट की तारीख का इंतजार है. हैं. बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी करने के लिए लास्ट प्रोसेस में चल रहा है. बीएसईबी टॉप 20 छात्रों का वेरिफिकेशन कर रहा है. मिली जानकारी के अनुसार तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड रिजल्ट 30 या 31 मार्च, 2026 को कभी भी जारी कर सकता है. 

Bihar Board Result 2026 : कहां देखें रिजल्ट?

इन 4 वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं-

  • bseexam.com
  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • secondary.biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com
  • matricbiharboard.com

Bihar Board 10th Result 2026 : कैसे चेक करें

  1. सबसे पहले आर बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए.
  2. इसके बाद होमपेज पर BSEB 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करिए.
  3. अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करिए.
  4. इसके बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करिए.
  5. क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  6. भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लीजिए और एक प्रिंटआउट निकाल लीजिए.

Bihar Board Result 2026 Out : 12वीं के बाद क्या करें? यहां जानें स्ट्रीम वाइज ऑप्शन्स

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Board 10th Result 2026, BSEB Matric Result 2026, Bihar Board Matric Result 2026, BSEB 10th Result 2026 Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com