Bihar board result out 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट की घोषणा कर दी है, और इस बार की मेरिट लिस्ट में 'लड़कियों' का दबदबा साफ नजर आ रहा है. राज्य की दो बेटियों, पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन ने 500 में से 492 अंक (98.4%) हासिल कर संयुक्त रूप से पूरे बिहार में टॉप किया है.
यह भी पढ़ें - बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में दो लड़कियों ने किया टॉप, इतने नंबर लाकर रचा इतिहास
जमुई की पुष्पांजलि: जब हौसले ने छुई 'अंतरिक्ष' की ऊंचाइयांजमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी की कहानी उन लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं. पुष्पांजलि के पिता, लालमोहन शर्मा, पेशे से गणित के शिक्षक हैं. घर में शिक्षा का माहौल और पिता का मार्गदर्शन पुष्पांजलि के लिए सबसे बड़ी ताकत बना.
पुष्पांजलि बताती हैं, "मेरे पिता ने मेरी तैयारी में हर कदम पर मदद की."
साइंटिस्ट बनने का है सपनापुष्पांजलि को विज्ञान और अंतरिक्ष (Space) से गहरा लगाव है. वह भविष्य में एक साइंटिस्ट बनना चाहती हैं. दिलचस्प बात यह है कि उनकी रुचि केवल किताबों तक सीमित नहीं है. वे खाली समय में पेंटिंग और डांस का भी शौक रखती हैं. उनकी पेंटिंग्स में अक्सर ब्रह्मांड और विज्ञान की झलक देखने को मिलती है.
सिमुलतला का खोया गौरव वापस आयापिछले कुछ सालों में सिमुलतला स्कूल के प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चा थी. पुष्पांजलि कहती हैं, "जब बारहवीं का रिजल्ट आया और सिमुलतला स्कूल से कोई टॉपर नहीं हुआ तो मुझे काफी दुख हुआ. क्योंकि मेरा स्कूल टॉपर्स का स्कूल कहा जाता था. लेकिन अब मैंने टॉप किया तो इस बात की भी खुशी है कि टॉपर्स के स्कूल से ही कोई टॉपर निकला है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं