विज्ञापन

BSEB Bihar Board 10th Result 2026 | बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट

Enter Roll Code *
Enter Roll Number *
I agree to the Terms & Conditions as well as Our Privacy Policy
Disclaimer: The exam results and marks presented on this website are obtained from third-party sources deemed reliable. These results are provided solely for informational purposes. We expressly disclaim any responsibility for inaccuracies or errors in the data. Users, including examinees and the general public, are strongly encouraged to verify the exam results and marks with the official records maintained by the Examining Authority. Any actions taken based on the information provided on this website are at the user's own risk.

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज 1 बजे हो जाएगा जारी

Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजे आज 1 बजे जारी कर दिया जाएगा.  ये नतीजे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार पटना स्थित BSEB मुख्यालय में घोषित करेंगे. राजधानी पटना से ये रिजल्ट जारी किया जाएगा, इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होगी. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट NDTV पर कैसे चेक करें | How to check Bihar Board 10th Result 2026 at www.ndtv.in

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.

  • होमपेज पर बिहार बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. 
  • खुलने वाले पेज पर स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करने पर बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.

विदित हो कि बिहार मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की गई थीं: सुबह (9:30 बजे से 12:45 बजे तक) और दोपहर (2:00 बजे से 5:15 बजे तक). वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 जनवरी से 22 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं.

इस साल  मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 15 लाख 12 हजार 687 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिनमें 7 लाख 85 हजार 726 छात्राएं और 7 लाख 26 हजार 961 छात्र शामिल हैं. बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य में 1699 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.

पिछले साल कब हुई थी परीक्षा

बिहार बोर्ड ने पिछले साल मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया था. परीक्षा दो पालियों में हुई थी. इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में 15 लाख से अधिक छात्र और छात्राओं ने भाग लिया था. 

33 प्रतिशत अंक जरूरी

बीएसईबी 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे. जो छात्र उत्तीर्ण होने के मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा.

Latest Board Results Stories

FAQ

सवाल-बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें-

  • ऊपर बताई गए किसी भी आधिकारिक BSEB वेबसाइट पर जाएं.
  • 'बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026' लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
  • रिजल्ट देखने के लिए विवरण सबमिट करें.
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट करें.

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 कब घोषित होगा?

 

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाने की उम्मीद है. छात्रों को अपनी मार्कशीट ऑनलाइन एक्सेस करने के लिए अपने रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के टॉपर्स, पास प्रतिशत और अन्य प्रासंगिक विवरणों की घोषणा करेंगे. घोषणा के तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक सक्रिय हो जाएगा.

NDTV के रिजल्ट पेज पर बिहार बोर्ड परीक्षा के नतीजे कैसे देखें?

NDTV ने इस साल बिहार बोर्ड की परीक्षा देने वाले सभी छात्रों की मदद के लिए एक खास पेज लॉन्च किया है.

रिजल्ट चेक करने के लिए ये स्टेप्स हैं-

रिजल्ट चेक करने का पेज है.

  • एक टैब में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे बताए जाएंगे.
  • आपको दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करना होगा.
  • सही विवरण दर्ज करने के बाद, सबमिट पर क्लिक करने के बाद कक्षा 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.