Bihar Board Class 10th 2026 Toppers List: बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक यानी 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस वर्ष की मेरिट लिस्ट में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. टॉपर सूची में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है.
पुष्पांजलि कुमारी: सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई.
सबरीन परवीन: उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौड़ाही, वैशाली.
दोनों ही छात्राओं ने 492 अंक (98.4%) प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है.
टॉप 10 की मेधा सूची में कुल 139 परीक्षार्थी शामिल हैं, जिनमें से 57 छात्राएं हैं.
Bihar Board Class 10th 2026 OUT : BSEB 10th क्लास रिजल्ट चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
1. सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर 'BSEB Matric Result 2026' वाले लिंक को ढूंढें और क्लिक करें.
3. अब अपना रोल नंबर और रोल कोड भरें.
4. सबमिट या 'View' बटन पर क्लिक करें.
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
6. इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें.
Bihar Board Class 10th 2026 OUT : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS से कैसे देखें
1. अगर इंटरनेट नहीं चल रहा, तो अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में लिखें BIHAR10
2. अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें.
3. आपका रिजल्ट तुरंत मैसेज में आ जाएगा.
Bihar Board Class 10th 2026 OUT : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट NDTV पर कैसे चेक करें (How to check Bihar Board 10th Result 2026 at www.ndtv.in)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
- होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
- आप Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करिए.
- खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा. इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
- ऐसा करने पर बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.
Bihar Board Class 10th 2026 OUT : बिहार बोर्ड में कितने नंबर पर स्टूडेंट पास हैं
बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, आपको हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे. अगर आप एक या दो विषय में फेल हो गए हैं, तो टेंशन लेने की जरुरत नहीं है. बोर्ड आपको कंपार्टमेंटल एग्जाम का मौका देगा, जिससे आपका साल बच जाएगा. इसकी जानकारी बोर्ड की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं