Assam HS Result 2026 OUT LIVE Updates: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसे लेकर असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगु ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि रिजल्ट कितने बजे जारी किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा देने वाले छात्रों को शुभकामनाएं भी दीं. रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट asseb.in पर जाकर इसे देख सकते हैं, इसके अलावा एनडीटीवी पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है. इस लाइव ब्लॉग में छात्रों को रिजल्ट से जुड़ी हर छोटी से लेकर बड़ी अपडेट मिलेगी, जिसमें टॉपर्स और पिछले साल के रिजल्ट की तुलना जैसी कई अहम जानकारियां शामिल हैं.
NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
- एनडीटीवी पर अपना रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र एजुकेशन वेबसाइट https://ndtv.in/education पर जाएं
- होमपेज पर दिख रहे Board Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
- इसके बाद Assam Board Class 12 Exam Results 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर डालें और "Submit" बटन पर क्लिक करें.
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.
क्यूआर कोड स्कैन कर चेक करें रिजल्ट

Assam Board HS Result 2026 LIVE:
12वीं में कुल 54755 छात्र फर्स्ट डिवीजन से हुए पास
असम बोर्ड ने कैटेगरी वाइज रिजल्ट भी जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि किस कैटेगरी से कितने छात्र पास हुए और कितने छात्रों ने पहला स्थान प्राप्त किया. कुल 54755 छात्रों को फर्स्ट डिवीजन मिली है.
Assam Board HS Result: साइंस में छात्रों ने मारी बाजी
साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर रहा है. पिछले साल जहां 84.88 प्रतिशत छात्र पास हुए, वहीं इस बार का रिजल्ट 89.79 प्रतिशत रहा.
कॉमर्स का रिजल्ट भी रहा कम
पिछले साल के मुकाबले इस बार कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट भी अच्छा नहीं रहा. पिछले साल कुल 82.18 प्रतिशत छात्र पास हुए, वहीं इस बार का रिजल्ट 81.13 प्रतिशत रहा.
पिछले साल के मुकाबले आर्ट्स का रिजल्ट
आर्ट्स का रिजल्ट पिछले दो सालों के मुकाबले काफी कमजोर रहा है. पिछले साल 81.03 छात्र पास हुए थे, वहीं इस बार 79.54 प्रतिशत रिजल्ट रहा है.
असम बोर्ड वोकेशनल स्ट्रीम का रिजल्ट
असम बोर्ड की वोकेशनल स्ट्रीम का रिजल्ट 74.19 प्रतिशत रहा है. बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की पूरी डीटेल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है.
Assam Board HS Result: ऐसा रहा तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट
साइंस का रिजल्ट - 89.79%
कॉमर्स का रिजल्ट - 81.13%
आर्ट्स का रिजल्ट - 79.54%
बालाजी और बक्सा जिलों ने किया टॉप
असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट में जिलों के प्रदर्शन की लिस्ट भी जारी की गई है. इसमें बताया गया है कि बालाजी और बक्सा जिले का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है.
HS Result QR Code: एनडीटीवी के क्यूआर कोड से चेक करें अपना रिजल्ट
रिजल्ट जारी हो चुका है, ऐसे में असम बोर्ड के छात्र एनडीटीवी के इस क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Assam Board HS Result 2026 LIVE: वेबसाइट नहीं खुल रही है तो क्या करें?
असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है, ऐसे में अगर छात्रों को वेबसाइट खोलने में परेशानी हो रही है तो वो एनडीटीवी पर या फिर डिजीलॉकर पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
Assam Class 12 Result 2026 OUT:असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, तुरंत करें चेक
असम बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.
Assam Board HS Result 2026 LIVE: इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in और resultsassam.nic.in पर रिजल्ट कुछ ही पलों में जारी होने वाला है, छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें.
Assam Class 12 Result 2026 LIVE: कुछ ही मिनटों में एक्टिव हो जाएगा रिजल्ट
असम बोर्ड का रिजल्ट कुछ ही मिनटों में जारी होने वाला है. 12वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो जाएगा.
Assam Board HS Result 2026 LIVE: मार्कशीट में क्या चेक करें
छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट में अपना नाम, रोल नंबर, विषयों के नंबर, कुल अंक और पास/फेल का स्टेटस जरूर चेक कर लें.
Assam HS Result 2026 LIVE: पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है. जो छात्र किसी विषय में फेल हो जाते हैं, उन्हें बाद में नंबर सुधारने का मौका मिलेगा.
Assam Class 12 Result 2026 LIVE: एक साथ जारी होगा तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट
असम बोर्ड की तरफ से 12वीं की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा. आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के छात्रों का रिजल्ट ठीक 10:30 बजे जारी होगा.
Assam Board HS Result QR Code: NDTV के क्यूआर कोड से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
असम बोर्ड के छात्र एनडीटीवी के क्यूआर कोड से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसे सिर्फ स्कैन करना होगा, जिसके बाद आप सीधे बोर्ड पेज पर पहुंच जाएंगे.

HS Result 2026 LIVE: एक घंटे का और इंतजार
असम बोर्ड रिजल्ट जारी होने में अब महज एक घंटा बचा है, छात्रों का इंतजार बस खत्म ही होने वाला है.
Assam Board HS Result 2026 LIVE: असम के छात्र बिना इंटरनेट भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
असम बोर्ड के छात्रों को सुविधा दी गई है कि वो बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को मैसेज बॉक्स में जाकर ASSAM12 (स्पेस) अपना रोल नंबर टाइप करना होगा. इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें, ऐसा करने के कुछ ही देर में आपका रिजल्ट मैसेज में आ जाएगा.
एक घंटे बाद जारी हो जाएगा असम बोर्ड का रिजल्ट
असम बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. अब करीब एक घंटे बाद रिजल्ट जारी हो जाएगा, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो अपना एडमिट कार्ड अपने पास रखें.
Assam Class 12 Result 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने का तरीका
- रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in पर जाएं
- यहां 12वीं रिजल्ट का लिंक स्क्रीन पर नजर आएगा, जिस पर क्लिक करें
- लिंक पर क्लिक करते ही छात्रों को रोल नंबर डालना होगा
- रोल नंबर डालने के बाद सबमिट बटन दबाते ही स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा.
Assam Board HS Result 2026 LIVE: एनडीटीवी पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
असम बोर्ड के छात्रों को अगर आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो रही है तो वो एनडीटीवी पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें ndtv.in के एजुकेशन सेक्शन में जाकर बोर्ड पेज पर जाना होगा.
Assam Board HS Result 2026 LIVE: किन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट?
असम के छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं -
- resultsassam.nic.in
- asseb.in
Assam HS 12th Result 2026 LIVE: सीएम हिमंत बिस्वा कर सकते हैं रिजल्ट जारी
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा खुद 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर सकता हैं. हालांकि शिक्षा मंत्री ने सिर्फ इतना बताया कि रिजल्ट सुबह 10.30 बजे जारी होगा.
Assam Class 12 Result 2026 LIVE: डिजीलॉकर पर भी देख सकते हैं रिजल्ट
असम बोर्ड 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट डिजीलॉकर पर भी देख सकते हैं. इसके लिए डिजीलॉकर ने एक्स पर पोस्ट किया है.
📢 Get Ready, Assam Students!
— DigiLocker (@digilocker_ind) April 27, 2026
The wait is almost over!
Assam State School Education Board, Division-II
Class XII Results 2026 are coming soon on DigiLocker Result Page.
Skip the hassle and check your results easily on the official #DigiLocker Result Page.
🔗… pic.twitter.com/308ydA7CZa
Assam HS Result 2026 LIVE: कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?
असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ठीक 10:30 बजे जारी किया जाएगा. शिक्षा मंत्री की तरफ से ये जानकारी दी गई थी. छात्र अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहें और रिजल्ट जारी होते ही तुरंत स्कोरकार्ड चेक कर लें.