AI Learning For Kids: आज के दौर में बच्चे जितनी तेजी से मोबाइल और इंटरनेट से जुड़ रहे हैं, उतनी ही तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artifical Intelligence) यानी AI भी उनकी पढ़ाई और सोचने के तरीके को बदल रहा है. अब पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रही, बल्कि AI टूल्स बच्चों के लिए नए टीचर की तरह काम कर रहे हैं. ऐसे में पेरेंट्स के लिए ये समझना बेहद जरूरी हो जाता है कि बच्चे AI से क्या सीख सकते हैं और कैसे ये तकनीक उनके फ्यूचर को बेहतर बना सकती है, ना कि उन्हें सिर्फ स्क्रीन तक सीमित कर दे.
यह भी पढ़ें- AI बदलेगा IT का खेल: नंदन नीलकणी ने गिनाईं 4 नौकरियां जो घटेंगी, 5 नए काम जिनकी मांग बढ़ेगी

AI की मदद से बच्चे ड्रॉइंग, स्टोरी राइटिंग, म्यूजिक और डिजाइनिंग जैसी चीजें सीख सकते हैं. कई AI टूल्स बच्चों की इमैजिनेशन को बढ़ाने में मदद करते हैं और उन्हें अपने आइडियाज को डिजिटल फॉर्म में बदलने का मौका देते हैं. इससे बच्चों का क्रिएटिव माइंड डेवलप होता है.
स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करनाAI बेस्ड ऐप्स बच्चों को उनकी कमजोरी के हिसाब से पढ़ाई का कंटेंट दिखाते हैं. अगर किसी बच्चे को मैथ्स मुश्किल लगती है तो AI उसे आसान सवालों से शुरू करके धीरे-धीरे मुश्किल लेवल तक पहुंचाता है. इससे बच्चे बिना दबाव के अपनी स्पीड से सीखते हैं.

AI बच्चों को लॉजिकल थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स सिखाने में मदद करता है. गेम्स और क्विज के जरिए बच्चे नए-नए तरीके से सोचते हैं और हर सवाल का हल ढूंढने की कोशिश करते हैं. ये स्किल्स आगे चलकर उनके करियर में भी काम आती हैं.
टेक्नोलॉजी की सही समझAI के जरिए बच्चे सिर्फ यूजर नहीं बल्कि क्रिएटर बन सकते हैं. उन्हें कोडिंग, बेसिक डेटा एनालिसिस और डिजिटल सेफ्टी जैसी जरूरी चीजें सिखाई जा सकती हैं. इससे बच्चे टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करना सीखते हैं.
टाइम मैनेजमेंट सीखना
AI टूल्स बच्चों के लिए स्टडी प्लान तैयार कर सकते हैं जिससे उन्हें पता चलता है कि कब क्या पढ़ना है. इससे बच्चों में टाइम मैनेजमेंट की आदत विकसित होती है.

AI टूल्स की मदद से बच्चे नई भाषाएं सीख सकते हैं. सही प्रोनॉनसिएसंस, ग्रामर और स्पीकिंग प्रैक्टिस में AI काफी मदद करता है जिससे बच्चों का कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है.
रिसर्च स्किल्स डेवलप करनाAI बच्चों को सही जानकारी ढूंढने का तरीका सिखाता है. इससे बच्चे इंटरनेट पर सिर्फ गेम्स खेलने के बजाय नई चीजें एक्सप्लोर करना सीखते हैं.
सेल्फ लर्निंग की आदत
AI बच्चों को खुद से सीखने के लिए मोटिवेट करता है. जब बच्चे किसी सवाल का जवाब खुद ढूंढते हैं तो उनकी समझ और याद रखने की क्षमता दोनों बेहतर होती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं