NEET RE Exam 2026 : छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब को पहले परीक्षा के लिए अबू धाबी का सेंटर मिला था, लेकिन काफी भागदौड़ और विवाद के बाद आखिरकार वह नागपुर सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचे. अब्दुल्ला के पिता मोहम्मद तालिब ने अपने बेटे की हालत और पूरे विवाद पर एएनआई से खुलकर बात की है. उनका कहना है कि उनका बेटा इस पूरे घटनाक्रम से इतना डर गया था कि वह परीक्षा देने के लिए तैयार ही नहीं था.
पूरी रात उल्टी की, 50% ही कॉन्फिडेंस था
अब्दुल्ला के पिता मोहम्मद तालिब ने एएनआई से बताया कि उनका बेटा मेंटली बहुत परेशान था. उन्होंने कहा, "हमने बहुत मुश्किल से उसे मनाया. वह परीक्षा देने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हो रहा था. डर के मारे उसने पूरी रात उल्टियां कीं. वह बहुत ज्यादा नर्वस था और सुबह करीब दस बजे सोकर उठा."
पिता ने आगे बताया कि अब्दुल्ला घबराहट की वजह से परीक्षा से पहले कोई रिवीजन भी नहीं कर पाया. उन्होंने कहा, "आप मान सकते हैं कि उसका कॉन्फिडेंस सिर्फ 50 परसेंट ही था. वह सिर्फ हमारे कहने पर जबरदस्ती एग्जाम देने बैठा है. हालांकि उसकी पढ़ाई पूरी हो चुकी थी, लेकिन वह अंदर से डरा हुआ था. हमें उम्मीद है कि जब वह पेपर लिखना शुरू करेगा, तो धीरे-धीरे नॉर्मल हो जाएगा."
#WATCH | Nagpur: His father, Mohammad Talib, says, "We were able to convince him with great difficulty. He wasn't getting ready at all, he'd been vomiting all night. He was very nervous. He woke up around ten in the morning. He didn't do any revision. Consider him 50 percent… https://t.co/N8oM9Rt2JX pic.twitter.com/zAscbTCcgf
— ANI (@ANI) June 21, 2026
NTA के दावे और बदनामी पर क्या बोले पिता?
जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के बयान और सेंटर बदलने के विवाद पर सवाल पूछा गया, तो अब्दुल्ला के पिता ने कहा, "मैं NTA के बयान को गलत नहीं कह रहा हूं, क्योंकि उनके पास जरूर कोई न कोई सबूत होगा. लेकिन हमारी तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं किया गया था. किसी ने हमारे साथ यह शरारत की है."
उन्होंने दुख जताते हुए कहा, "इस पूरे मामले में NTA और हमारी, दोनों की बदनामी हुई है. अगर हम हिम्मत न दिखाते और बच्चे को नहीं संभालते, तो वह डर के मारे कोई गलत कदम भी उठा सकता था. हमारी इसमें कोई गलती नहीं है."
अबू धाबी क्यों जाएंगे? हमारे पास न पासपोर्ट है, न पैसा
पिता मोहम्मद तालिब ने साफ किया कि "हम भला बाहर जाकर एग्जाम क्यों देना चाहेंगे? वहां न तो हमारा कोई सोर्स है, न कोई रिश्तेदार रहता है. हमारे पास न तो पासपोर्ट है और न ही इतने पैसे. ऐसे में हम उसे अबू धाबी क्यों भेजेंगे? यह सब किसी की साजिश या गड़बड़ी का नतीजा है."
#WATCH | Nagpur, Maharashtra: NEET-UG re-examination candidate Abdullah Mohammad Talib reaches examination centre in Nagpur.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
Earlier, the family of a NEET aspirant, Abdullah Mohammad Talib, claimed that he was allocated a school in Abu Dhabi as his exam center. pic.twitter.com/9MTVzSH9t9
यह भी पढ़ें-नागपुर के छात्र को कैसे मिला अबू धाबी सेंटर? NTA ने दी सफाई, परीक्षा से पहले बदला गया केंद्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं