विज्ञापन

7 तरीके, जिनसे तेज होगी बच्‍चों की कैलकुलेशन, झटपट सॉल्‍व कर लेंगे मैथ्‍स के सवाल

7 tips to improve calculation: मैथ्‍स का नाम सुनते ही बच्‍चे पढ़ाई से दूर भागने लगते हैं. दरअसल, उन्‍हें कई बार कैलकुलेशन करने में बोरियत होती है. जैसे-जैसे क्‍लास बढ़ती है वैसे-वैसे कैलकुलेशन का लेवल भी बढ़ता जाता है.

7 तरीके, जिनसे तेज होगी बच्‍चों की कैलकुलेशन, झटपट सॉल्‍व कर लेंगे मैथ्‍स के सवाल

7 tips to improve calculation: मैथ्‍स का नाम सुनते ही बच्‍चे पढ़ाई से दूर भागने लगते हैं. दरअसल, उन्‍हें कई बार कैलकुलेशन करने में बोरियत होती है. जैसे-जैसे क्‍लास बढ़ती है वैसे-वैसे कैलकुलेशन का लेवल भी बढ़ता जाता है. कई बच्चे तो छोटी क्‍लास से ही जोड़, घटाना, गुणा, भाग करने में परेशानी अनुभव करने लगते हैं. लेकिन अगर बच्चों की कैलकुलेशन फास्‍ट हो जाए तो वो इस सब्‍जेक्‍ट से भागेंगे नहीं बल्कि उनका कॉन्फिडेंस बढ़ जाएगा.

7 तरीके, जिनसे तेज होगी बच्‍चों की कैलकुलेशन

पहाड़ों को याद करा दें- अक्सर बच्चे 9 तक की टेबल याद कर लेते हैं. उसके बाद की टेबल उन्‍हें याद नहीं होती. इसलिए जैसे ही सवालों का स्‍तर बढ़ता है वे कैलकुलेशन करने में परेशान होने लगते हैं. अगर बच्‍चों को 25 तक के पहाड़े याद हों, तो वे बड़े से बड़ा गुणा और भाग आसानी से कर लेंगे. 

वैदिक गणित (Vedic Maths) कराएं- वैदिक गणित से जटिल गणनाएं भी सरल हो जाती हैं. इसमें बेस मेथड जैसी तकनीकें होती हैं. इसकी मदद से बच्‍चे जल्‍दी कैलकुलेशन कर लेते हैं. 

कैसे करा सकते हैं केंद्रीय विद्यालय में बच्‍चे का एडमिशन, जानें KVS Admission का पूरा प्रोसेस

एबेकस (Abacus) और मेंटल मैथ- एबेकस के माध्‍यम से बच्‍चे खेल-खेल में कैलकुलेशन सीख जाते हैं. इसमें बच्‍चे विजुअलाइज करके गणना करते हैं. इसके अभ्यास से बच्चे बड़ी से बड़ी कैलकुलेशन कर लेते हैं. 

एजुकेश्‍नल ऐप्स- कई ऐसे एजुकेशनल ऐप्स हैं, जो खेल-खेल में गणित सिखाते हैं. सुडोकू (Sudoku), केनकेन (KenKen) और मैथ पजल्स जैसे गेम बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद हैं. 

बच्‍चों से मुंहजबानी कैलकुलेशन कराएं- बच्‍चों को आदत होती है कैलकुलेशन का नाम आते ही कॉपी लेकर बैठ जाते हैं. पर उन्‍हें मुंहजबानी कैलकुलेट करने की आदत डालें. हो सकता है शुरुआत में समय लगे, लेकिन धीरे-धीरे वे ये करना सीख जाएंगे. 

CBSE 10th Result 2026 से पहले बच्‍चे का दूसरे स्‍कूल में 11वीं में कराना हो एडमिशन तो क्‍या करें

डेली लाइफ में मैथ्स शामिल हो- जैसे सब्जी खरीदते समय दुकानदार को दिए जाने वाले पैसे और बचे नोटों का हिसाब बच्चे से लगवाएं. उसकी डेली लाइफ में मैथ्‍स को शामिल कर दें. 

नंबरों को तोड़ना सिखाएं- कई बार बड़े नंबरों को देखकर बच्‍चा डर जाता है. इसलिए उसे बड़े नंबर्स तोड़कर फिर जोड़ना या घटना, गुणा करना सिखाएं. इसे चंकिंग मेथड कहते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
7 Tips To Improve Calculation, Maths Problems, Tips To Teach Maths, Math Teaching Tips In Hindi, Maths Anxiety In Kids
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com