विज्ञापन

रिसर्च में खुलासा, बच्‍चे के दिमागी विकास में मददगार है ड्राइंग करना, होते हैं ये 6 फायदे

6 benefits of drawing for children: बच्चों को ड्राइंग बनाना बहुत पसंद होता है. कई बच्‍चों की हॉबी ड्राइंग होती है.

रिसर्च में खुलासा, बच्‍चे के दिमागी विकास में मददगार है ड्राइंग करना, होते हैं ये 6 फायदे

6 benefits of drawing for children: बच्चों को ड्राइंग बनाना बहुत पसंद होता है. कई बच्‍चों की हॉबी ड्राइंग होती है. खाली टाइम मिलते ही वो पेंटिंग, ड्राइंग करना शुरू कर देते हैं. पर क्‍या आप जानते हैं कि ड्राइंग बनाना बच्‍चों के मानसिक, भावनात्मक और बौद्धिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. हाल ही हुए शोधों में पाया गया है कि Drawing बच्चों के मस्तिष्क को सक्रिय बनाती है और उनकी सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करती है. ड्रॉइंग के दौरान बच्चे अपनी कल्पनाशक्ति, याददाश्त और क्रिएटिविटी का उपयोग करते हैं, जिससे उनके ब्रेन का डेवलेपमेंट होता है. 

बच्‍चे के दिमागी विकास ऐसे मददगार है ड्राइंग करना

1- जब बच्चा पेंसिल, क्रेयॉन या स्केच पेन पकड़कर चित्र बनाता है, तो उसकी उंगलियों और हाथों की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं. इससे लिखने, ड्रॉ करने और अन्य दैनिक कार्यों में एक्टिव होने में मदद मिलती है. शोध बताते हैं कि इसका सीधा संबंध संज्ञानात्मक विकास (Cognitive Development) से है.   

2- ड्राइंग करते समय बच्चे को किसी रंग या विचार पर ध्यान केंद्रित करना पड़ता है. इससे उनका फोकस बढ़ता है और लंबे समय तक किसी काम पर फोकस करने की क्षमता विकसित होती है.   

बच्‍चों के लिए पढ़ाई को मजेदार कैसे बनाएं, जिससे उनका पढ़ने में मन लगे

3. कई बार छोटे बच्चे अपनी भावनाओं और विचारों को शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाते. ऐसे में ड्राइंग उनके लिए अभिव्यक्ति का माध्यम बनती है. शोध के अनुसार, ड्राइंग और भाषा विकास आपस में जुड़े हुए हैं. 

4. चित्र बनाते समय बच्चा किसी वस्तु, घटना या कल्पना को याद करके उसे कागज पर उतारता है. यह प्रक्रिया उसकी मेमोरी को मजबूत बनाती है. विशेषज्ञों का मानना है कि ड्राइंग बच्चों को जानकारी को व्यवस्थित करने और लंबे समय तक याद रखने में मदद करती है।  

5. ड्राइंग बच्चों को अपनी दुनिया बनाने की आजादी देती है. वे रंगों, आकृतियों और विचारों के साथ प्रयोग करते हैं, जिससे उनकी क्रिएटिविटी विकसित होती है.   

6. ड्राइंग तनाव, चिंता और उदासी को कम करने में मदद कर सकती है. शोधों में यह भी पाया गया है कि चित्रकारी बच्चों के मूड को बेहतर बनाती है और उन्हें मानसिक रूप से शांत महसूस कराती है.   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drawing, Art, Art And Craft Hobbies, Art And Craft Kits For Children, Art And Craft Kits For Kids
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com