विज्ञापन

2 मिनट की 5 ब्रेन एक्‍सराइज, जिससे बढ़ता है बच्‍चों का पढ़ाई में फोकस

कुछ आसान और मजेदार ब्रेन एक्सरसाइज बच्चों की फोकस करने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं. अच्छी बात यह है कि इन एक्‍सरसाइज को करने में सिर्फ 2 मिनट लगते हैं और इन्हें घर पर आसानी से कराया जा सकता है.

2 मिनट की 5 ब्रेन एक्‍सराइज, जिससे बढ़ता है बच्‍चों का पढ़ाई में फोकस

डिजिटल दौर में बच्चों का ध्यान पढ़ाई से जल्दी भटक जाता है. मोबाइल, टीवी, वीडियो गेम और सोशल मीडिया के कारण उनके फोकस पर असर पड़ता है. ऐसे में कुछ आसान और मजेदार ब्रेन एक्सरसाइज बच्चों की फोकस करने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं. अच्छी बात यह है कि इन एक्‍सरसाइज को करने में सिर्फ 2 मिनट लगते हैं और इन्हें घर पर आसानी से कराया जा सकता है.   

2 मिनट की 5 ब्रेन एक्‍सराइज, जिससे बढ़ता है बच्‍चों का पढ़ाई में फोकस

5-4-3-2-1 फोकस रीसेट

बच्चे से कहें कि वह- 

5 चीजें देखे
4 चीजों को छुए
3 आवाजें सुने
2 चीजों की खुशबू महसूस करे
1 चीज का स्वाद बताए

यह एक्‍सरसाइज दिमाग को शांत करती है और ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है.   

प्राचीन भारत के गुरुकलों में ऐसे कराई जाती थी पढ़ाई, CBSE छात्रों को जरूर करना चाहिए ट्राई

बैलून ब्रीदिंग

बच्चे को गहरी सांस लेने के लिए कहें और कल्पना करने को कहें कि उसका पेट एक गुब्बारे की तरह फूल रहा है. फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ने को कहें. 

यह एक्सरसाइज तनाव कम करती है, मन को शांत करती है और पढ़ाई से पहले फोकस बढ़ाने में मदद करती है.   

मेमोरी ट्रे चैलेंज

एक ट्रे में 8-10 छोटी वस्तुएं रखें. बच्चे को 30 सेकंड तक उन्हें देखने दें और फिर ट्रे को ढक दें. 

अब बच्चे से वस्तुओं के नाम याद करके बताने को कहें. यह एक्‍सरसाइज मेमोरी और फोकस दोनों को मजबूत बनाती है.   

क्रॉस-क्रॉल मार्चिंग

बच्चे को खड़े होकर दायां हाथ बाएं घुटने और बायां हाथ दाएं घुटने से छूने को कहें. इसे 1-2 मिनट तक करें. 

यह एक्‍सरसाइज मस्तिष्क के दोनों हिस्सों के बीच समन्वय बढ़ाती है और सीखने की क्षमता को बेहतर बनाती है.   

छात्रों के लिए 10 दिमागी कसरतें, जो मेमोरी को तेज बनाती हैं

स्टैच्यू मोड गेम

बच्चे को संगीत पर नाचने दें और संगीत बंद होते ही बिल्कुल स्थिर खड़े रहने को कहें. 

यह खेल Self-Control और फोकस विकसित करने में मदद करता है.   

बच्‍चे का फोकस बेहतर हो, इसके लिए ये काम भी करें 

- बच्चे को पर्याप्त नींद दिलाएं. 
- पढ़ाई के लिए शांत वातावरण बनाएं. 
- 20-30 मिनट की पढ़ाई के बाद छोटा ब्रेक दें. 
- पौष्टिक भोजन और नियमित शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा दें. 
- स्क्रीन टाइम सीमित रखें. 
 

लेखक के बारे में
img
आरती मिश्रा
Contributor
आरती मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में NDTV में कंसलटेंट के रूप में कार्यरत... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Memory Boost, Memory Boost Activities, Memory And Brain, Memory And Brain Health, Memory Badhane Ke Upaay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com