ShakthiSAT Mission: भारत की एक और बेटी ने अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में देश का नाम रोशन किया है. केवल 14 साल की महिमा राजपूत को इंटरनेशनल स्पेस मिशन 'ShakthiSAT' के लिए चुना गया है. कक्षा 10 में पढ़ने वाली महिमा इस मिशन में पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. सबसे खास बात यह है कि इस वैश्विक मिशन में दुनिया भर के 108 देशों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं.
कैसे हुआ महिमा का सिलेक्शन?
महिमा ने एएनआई से बताया कि उन्हें इस बड़े मिशन के बारे में उनके स्कूल प्रिंसिपल और गाइडेंस टीचर के जरिए पता चला था. इसके बाद उन्होंने खुद को इस प्रोग्राम के लिए रजिस्टर किया. सिलेक्शन के बाद महिमा को एक कड़े ट्रेनिंग प्रोसेस से गुजरना पड़ा. इस ट्रेनिंग में कुल 21 मॉड्यूल और 365 लेसन शामिल थे, जिन्होंने छात्रों को साइंस, सैटेलाइट और स्पेस मिशन की बुनियादी बातें सिखाईं. महिमा के मुताबिक, इन लेसन्स ने उनके साइंस के बेसिक कॉन्सेप्ट्स को बहुत आसान बना दिया.
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: Mahima Rajput, a 10th-class student, is selected for the international space Mission 'ShakthiSAT' from India. Students from 108 countries will participate.
— ANI (@ANI) June 25, 2026
Mahima Rajput says, "I am selected for the Mission 'ShakthiSAT', which my principal told my… pic.twitter.com/KOemeBd8YC
दिल्ली में खुद बनाएंगी सैटेलाइट
इस मिशन का अगला चरण बेहद रोमांचक होने वाला है. महिमा राजपूत ने बताया कि चुने गए सभी छात्र 23 अगस्त को दिल्ली पहुंचेंगे. यहां वे मिलकर लाइव सैटेलाइट बनाने के काम में भाग लेंगे. इस प्रोग्राम का मकसद स्कूली बच्चों को स्पेस टेक्नोलॉजी का प्रैक्टिकल अनुभव देना है.
अक्टूबर में होगी लॉन्चिंग
यह पूरा मिशन अक्टूबर में लॉन्च होने वाला है. 'ShakthiSAT' मिशन का प्लान बेहद दिलचस्प है. इसके तहत तैयार किए जा रहे सैटेलाइट्स में से एक सैटेलाइट सीधे चांद की सतह पर लैंड करेगा, जबकि दूसरा सैटेलाइट चांद की ऑर्बिट में चक्कर लगाएगा. 108 देशों के बच्चों के साथ मिलकर काम करना महिमा के लिए एक बड़ा और यादगार अनुभव होने जा रहा है.
यह भी पढ़ें- Google की 4.2 करोड़ की नौकरी छोड़ खोला रेस्टोरेंट, अब 21 करोड़ से ज्यादा की हो रही कमाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं