VIDEO: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गिरा यात्री, रेल कर्मी की सूझबूझ और सतर्कता से बची जान

दिल्‍ली के निजामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक शख्‍स गिर गया. हालांकि मौके पर मौजूद एक रेलकर्मी की सूझबूझ और सतर्कता के चलते यात्री की जान बच गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरे यात्री की जान बचाई गई.
  • एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान‍ गिर पड़ा, जिससे गंभीर दुर्घटना होने का खतरा उत्पन्न हो गया था.
  • डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट रिंकू ने तुरंत स्थिति को समझकर बिना समय गंवाए यात्री को सुरक्षित बचाया.
नई दिल्‍ली:

रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और तत्परता कई बार यात्रियों के लिए जीवन बचाने वाली साबित होती है. ऐसा ही एक मामला 20 फरवरी को दिल्‍ली के निजामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन पर सामने आया. चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में एक शख्‍स गिर गया. हालांकि मौके पर मौजूद रेलकर्मी की सूझबूझ और सतर्कता से यात्री की जान बच गई. 

जानकारी के मुताबिक, यह घटना ट्रेन संख्या 22182 के निरीक्षण के दौरान हुई. रेलवे स्टाफ ट्रेन की नियमित जांच कर रहा था और उसी वक्‍त ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की नजर पड़ी. देखा गया कि एक यात्री चलती ट्रेन में जबरन चढ़ने की कोशिश कर रहा था. 

ये भी पढ़ें: जब AI ने बचा ली हाथियों की जान, ओडिशा की ये घटना बता रही कितने काम की तकनीक

Advertisement

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश से गिरा शख्‍स 

इस कोशिश में वह फुटबोर्ड पर लटक गया और बाद में गिर पड़ा. ट्रेन की रफ्तार के कारण किसी भी पल बड़ा हादसा हो सकता था और यात्री की जान को गंभीर खतरा था. 

ये भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन में प्लास्टिक पैकेट में गर्म रोटी परोसने पर विवाद, यात्री ने उठाया सवाल, IRCTC से मांगा जवाब

Advertisement

इस तरह से रेलकर्मी ने बचाई यात्री की जान 

इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट रिंकू ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांप लिया. बिना समय गंवाए उन्होंने सतर्कता और साहस का परिचय देते हुए तुरंत कार्रवाई की. उन्‍होंने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान प्‍लेटफॉर्म पर गिरे यात्री को तुरंत पकड़कर के खींचा. 

रेलकर्मी की तत्परता के चलते यात्री को ट्रेन और प्‍लेटफॉर्म के बीच आने से बचाया. यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती तो यह घटना जानलेवा साबित हो सकती थी. 
 

Featured Video Of The Day
पहाड़ों से गिरी चट्टान... आसमानी आफत, जलपाईगुड़ी से जम्मू तक मौसम की मार
Topics mentioned in this article