रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरे यात्री की जान बचाई गई. एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर पड़ा, जिससे गंभीर दुर्घटना होने का खतरा उत्पन्न हो गया था. डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट रिंकू ने तुरंत स्थिति को समझकर बिना समय गंवाए यात्री को सुरक्षित बचाया.