पहले सरेआम चाकू से गोदकर की हत्या, फिर इंस्टाग्राम पर बनाई रील, बोला- तुम्हारे भाई ने मर्डर कर दिया है

इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है. जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है इस घटना में करीब आधा दर्जन आरोपी शामिल थे. इन आरोपियों में से कई अभी भी फरार हैं. जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली में शख्स की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के शालिमारबाग इलाके में मामूली कहासुनी के बाद 19 वर्षीय निक्कू की चाकू से सरेआम हत्या हुई है
  • हत्या के बाद एक आरोपी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो रील अपलोड कर खुद को तिहाड़ जेल भेजने की बात कही है
  • पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि लगभग आधा दर्जन आरोपी अभी भी फरार हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली में मामूली कहासुनी के बाद युवक की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना दिल्ली के शालीमार बाग थाने की बताई जा रही है. पुलिस ने मृतक की पहचान 19 वर्षीय निक्कू के रूप में की है. हैरान करने की बात ये है कि इस हत्या को अंजाम देने के बाद एक आरोपी ने इस मर्डर की जानकारी इंस्टाग्राम पर एक रील अपलोड करके दी. इस रील में वो बोल रहा है कि तुम्हारे भाई ने एक मर्डर कर दिया है. तुम्हारा भाई अब कुछ दिन के अंदर जा रहा है. मैं अपने भाइयों के चक्कर में तो कुछ भी कर सकता हूं. अब मैं जा रहा हूं तिहाड़. इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने वाले आरोपी की पहचान तरुण उर्फ कर्ण के रूप में की गई है. उसकी उम्र 18 साल बताई जा रही है.

घटना के बाद से कई आरोपी फरार

इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है. जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है इस घटना में करीब आधा दर्जन आरोपी शामिल थे. जिनमें से कई अभी भी फरार हैं. हालांकि, फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में जरूर लिया है, जिनसे हत्याकांड को लेकर पूछपाछ की जा रही है. पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है. 

इस तरह की पहली घटना नहीं

आपको बता दें कि दिल्ली में सरेआम हत्या करने का यह कोई पहला मामला नहीं है. कुछ महीने पहले कनॉट प्लेस में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था. जहां कुछ लोगों ने एक शख्स की सरेआम पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. पुलिस की जांच में पता चला था कि डिलीवरी करने वाले कुछ युवकों ने एक मामूली कहासुनी के बाद शिवम के सिर पर हेलमेट से बेरहमी से हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस घटना के बाद उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाजे के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

इलाज के दौरान हुई थी मौत

पुलिस के अनुसार शिवम गुप्ता की मौत 19 जनवरी को हुई है लेकिन इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी अब हुई थी.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 3 जनवरी की रात पीसीआर पर सूचना मिल थी कि एक शख्स कनॉट प्लेस के ई ब्लॉक में घायल हालत में पड़ा हुआ था. पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची थी शख्स की हालत बेहद खराब थी. उसे फौरन लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री मालिक की सरेआम हत्या से सनसनी, पुरानी रंजिश का शक! क्‍या CCTV फुटेज खोलेगा राज?

यह भी पढ़ें: गोलियों की गड़गड़ाहट से दहला गुरुग्राम, युवक की सरेआम की गई हत्या

Featured Video Of The Day
Mamata in Lawyer Robes: पहले घर बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, फिर काले कोट में हाईकोर्ट पहुंची ममता, फिर आखिर क्या हुआ
Topics mentioned in this article