दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज़ लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज़ के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज़ लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज़ लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| गेल ने इस गेंद को पॉइंट की तरफ खेला लेकिन फील्डर के पास चली गई बॉल| कोई रन नहीं हुआ| 95/3 वेस्टइंडीज़|

14.5 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस गेंद, यॉर्कर की थी तलाश| पोलार्ड ने उसे सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|


14.4 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद को यहाँ पर पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| कोई रन नहीं|

14.3 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

14.2 ओवर (1 रन) हलके हाथों से इस गेंद को बल्लेबाज़ गेल ने लेग साइड पर मोड़ा और सिंगल हासिल हुआ|

14.1 ओवर (0 रन) इस बार तेज़ गति से आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

13.6 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से पोलार्ड ने डिफेंड किया| रन भागना चाहते थे लेकिन गेंदबाज़ ने उसे रोक दिया| 93/3 वेस्टइंडीज़|

13.5 ओवर (1 रन) पॉइंट की ओर गेंद को खेला, फील्डर से वहां पर हुई मिसफील्ड, एक रन हो गया|

13.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

13.3 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन लिया|

कीरोन पोलार्ड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

13.2 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! यु मिस आई हिट!! कगिसो रबाडा ने आते ही अपना काम किया| कप्तान ने जिस काम के लये उन्हें लाया था वो कर दिया| सिमंस की 16 रनों की एक जुझारू पारी का हुआ अंत| रूम बनाकर लेंथ बॉल को सामने की तरफ मारने गये| बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नहीं हुआ उर बॉल सीधा जाकर लेग स्टम्प को उड़ा गई और बूम!! 89/3 वेस्टइंडीज़| दक्षिण अफ्रीका vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 18: WICKET! Lendl Simmons b Kagiso Rabada 16 (35b, 0x4, 0x6). WI 89/3 (13.2 Ov). CRR: 6.68

13.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|

12.6 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद टप्पा खाकर अंदर की ओर आई| बल्लेबाज़ स्वीप शॉट लगाने गए| जिसके दौरान उनका पैर स्लिप हुआ और वो गिर पड़े| इसी बीच बॉल बल्ले पर आई नहीं सीधे पैड्स को जा लगी| अपील गेंदबाज़ द्वारा लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| फील्डिंग टीम ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद विकेट को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|

12.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

12.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|

12.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

क्रिस गेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

12.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट डेविड मिलर बोल्ड केशव महाराज| 12 रन बनाकर पूरन लौटे पवेलियन| सीधे लॉन्ग ऑफ़ फील्डर की तरफ मार बैठे जहाँ एक बढ़िया कैच मिलर द्वारा पकड़ा गया| बड़े शॉट लगाने आये थे निकोलस और उसी के चलते यहाँ पर अपना विकेट खो बैठे| गेंदबाज़ ने उसे दूर राखी थी ये गेंद| वहीँ से खीचा लेकिन एलिवेशन नहीं हासिल हो पाया और लॉन्ग ऑफ़ पर धरा गए| 87/2 वेस्टइंडीज़| दक्षिण अफ्रीका vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 18: WICKET! Nicholas Pooran c David Miller b Keshav Maharaj 12 (7b, 2x4, 0x6). WI 87/2 (12.2 Ov). CRR: 7.05

12.1 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

11.6 ओवर (2 रन) दुग्गी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर स्वीप किया, फील्डर वहां तैनात लेकिन दो रन लेने से नहीं रोक सके| 86/1 वेस्टइंडीज़|

11.5 ओवर (0 रन) इस बार गेंद को फाइन लेग की तरफ खेला लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई| कोई रन नहीं हुआ|

11.4 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|

11.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप  पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल हासिल किया|

11.2 ओवर (4 रन) बैक टू बैक चौका!! शानदार कवर ड्राइव!!! आते ही आक्रामक रूप अपनाते हुए निकोलस| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल को दूर से ही पैर निकालकर ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए| दक्षिण अफ्रीका vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 18: Nicholas Pooran hits Tabraiz Shamsi for a 4! WI 82/1 (11.2 Ov). CRR: 7.24

11.1 ओवर (4 रन) पहला चौका पूरन द्वारा| रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| पॉइंट की तरफ गैप में गेंद को खेला और चौका हासिल किया| कुछ इस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर| दक्षिण अफ्रीका vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 18: Nicholas Pooran hits Tabraiz Shamsi for a 4! WI 78/1 (11.1 Ov). CRR: 6.99

10.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर खेला ज़रूर लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं हुआ| आज सिमंस का दिन नहीं, फॉर्म उनसे दूर भाग गया है मानो|

10.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

10.4 ओवर (1 रन) पहली ही गेंद पर पूरण ने आगे आकर बड़ा शॉट लगाया लेकिन मिस टाइम हुए| एक ही रन मिला|

10.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! वेस्टइंडीज़ को लगा पहला झटका| एविन लुईस 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे| केशव महाराज के हाथ लगी पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर उड़ाकर खेला| बल्ले और गेंद का उतना बेहतर ताल मेल नहीं हुआ| बल्ले के स्टीकर के पास लगकर बॉल गई सीधे फील्डर के पास जहाँ से कैगिसो रबाडा ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 73/1 वेस्टइंडीज़| दक्षिण अफ्रीका vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 18: WICKET! Evin Lewis c Kagiso Rabada b Keshav Maharaj 56 (35b, 3x4, 6x6). WI 73/1 (10.3 Ov). CRR: 6.95

निकोलस पूरन अगले बल्लेबाज़...

10.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

10.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार शॉट सामने की ओर खेला यहाँ पर| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के सर के ऊपर से खेला|  बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल| गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| दक्षिण अफ्रीका vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 18: It's a SIX! Evin Lewis hits Keshav Maharaj. WI 72/0 (10.2 Ov). CRR: 6.97

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेलकर सिंगल पूरा किया|

मैच रिपोर्ट