5 months ago

INDW vs SAW, ICC Women's ODI World Cup 2025 Highlights: हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी वर्ल्ड चैंपियन है. बीते 52 सालों से टीम इंडिया जो नहीं कर पाई थी, भारतीय टीम ने वो कर दिखाया है. भारतीय टीम अब वर्ल्ड चैंपियन है. भारत ने फाइनल में अफ्रीकी टीम को 52 रनों से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है (Scorecard)

भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपना पहला आईसीसी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. 2005 और 2017 में इतिहास रचने से चूकी भारतीय टीम डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में नहीं चूकी और 52 रन से जीत दर्ज कर महिला वनडे क्रिकेट की नई विश्व चैंपियन बन गई.  

भारत के दिए 299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज लौरा वौल्वार्ड्ट ने शतक लगाया. सेमीफाइनल में 169 रन की पारी खेलने वाली दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने 98 गेंद पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली. वह सातवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुईं.

वौल्वार्ड्ट अकेले दम टीम के लिए एक योद्धा के रूप में लड़ी लेकिन दूसरे बल्लेबाजों का सहयोग न मिलने की वजह से मैच का परिणाम वह टीम के पक्ष में नहीं मोड़ सकीं. उन्हें दीप्ति शर्मा ने आउट किया. इसके अलावा एनेरी डर्कसेन ने 35, सुन लूस ने 25 और तंजिम ब्रिट्स ने 23 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका 45.3 ओवर में 46 रन पर सिमट गई और 52 रन से मैच हार गई. दक्षिण अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंची थी. भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने यादगार गेंदबाजी की. दाएं हाथ की इस स्पिनर ने 9.3 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट लिए. शेफाली वर्मा ने 2 और एन. चरणी ने 1 विकेट लिए.

इससे पहले, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए हैं. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 17.4 ओवर में 104 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की मजबूत नींव रखी. 

मंधाना पहले विकेट के रूप में 58 गेंद पर 45 रन की पारी खेलकर आउट हुईं. शेफाली ने जेमिमा रोड्रिग्स 24 के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की. शेफाली शतक का मौका चूक गईं और 78 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुईं. जेमिमा का विकेट भी जल्द ही गिरा. इसके बाद भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट जरूर गंवाए, लेकिन हर विकेट के लिए छोटी-छोटी साझेदारी हुई. 

इसमें एंकर रोल निभाया ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने. दीप्ति 58 गेंद पर 58 रन बनाकर आखिरी गेंद पर रन आउट हुईं. राधा यादव 3 रन बनाकर नाबाद रहीं. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 29 गेंद पर 20 रन बनाए, अमनजोत कौर ने 14 गेंद पर 12, ऋचा घोष ने 24 गेंद पर बेहद अहम 34 रन की पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने 9 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट लिए. एन मल्बा, क्लो ट्रायन, और नाडिने क्लर्क ने 1-1 विकेट लिए.

ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर

दक्षिण अफ्रीका महिला प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसन, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

ICC Women's ODI World Cup 2025: IND-W vs SA-W Final Highlights, Straight from Dr DY Patil Sports Academy, Navi Mumbai

Nov 03, 2025 00:05 (IST)

IND W vs SA W Final LIVE Score: भारत बना चैंपियन

हरमनप्रीत कौर ने कैच लपका और इसके साथ ही भारतीय महिला टीम चैंपियन बनी हैं. हरमनप्रीत दौड़ रही हैं. उनकी आंखों में आंसू हैं. भारतीय खिलाड़ियों ने आखिरकार वो लाइन क्रॉस की जो वह नहीं कर पा रही थी. भारतीय टी म वर्ल्ड चैंपियन बनी. 52 सालों का इंतजार खत्म हुआ है. भारतीय चेहरों पर खुशी बता रही है कि आखिर आज क्या हुआ है. दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में भारत ने 52 रनों से हरा दिया है. पूरा स्टेडियम वन्दे मातरम् गा रहा है.

Nov 03, 2025 00:01 (IST)

IND W vs SA W Final LIVE Score: रन आउट हुईं अयाबोंगा खाका

अयाबोंगा खाका रन आउट हुई. तेजी से सिंगल चुराने की कोशिश थी. श्री चरणी का आखिरी ओवर महंगा रहा था. अफ्रीकी टीम को 30 गेंद में जीत के लिए 53 रन चाहिए. तेजी से रन लेना चाहा लेकिन नॉन स्ट्राइकर खाका समय पर पहुंच नहीं सकीं.
45.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 246-9

Nov 02, 2025 23:54 (IST)

IND W vs SA W Final LIVE Score: दो गेंद में दो कैच छूटे

भारतीय खिलाड़ियों से दो गेंदों में दो कैच छूटे हैं. मैच अभी खत्म नहीं हुआ है. भारत जीत के करीब है, लेकिन जीता नहीं है. अफ्रीकी टीम को 36 गेंद में जीत के लिए 68 रन चाहिए. आखिरी ओवर से 3 रन आए हैं.

44.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 232/8

Nov 02, 2025 23:52 (IST)

IND W vs SA W Final LIVE Score: श्रीचरणी का अच्छा ओवर

श्रीचरणी का बेहतर ओवर. इल ओवर से 8 रन आए हैं. अफ्रीकी टीम को 42 गेंद में जीत के लिए 70 रन चाहिए. भारत 52 सालों से चले आ रहे खिताब को खत्म करने से दो कदम दूर है. 

Advertisement
Nov 02, 2025 23:47 (IST)

IND W vs SA W Final LIVE Score: पहले खिताब से दो कदम दूर भारत

दीप्ति को ओवर की दूसरी सफलता मिली है. क्लो ट्रायॉन को जाना होगा. भारत विश्व चैंपियन बनने से दो कदम दूर. 52 सालों का इंतजार खत्म होगा. ट्रायॉन ने रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया.

Nov 02, 2025 23:46 (IST)

IND W vs SA W Final LIVE Score: भारत को मिली बड़ सफलता

भारत को मैच में बड़ी सफलता मिली हैं. वोल्वार्ड्ट को जाना होगा. मिडिल और लेग स्टंप पर फुलर गेंद थी. हवा में खेला था शॉट. सीधे  डीप मिडविकेट की ओर गई गेंद. अमनजोत के हाथ से दो बार छिटकी गेंद.  तीसरी बार में गेंद लपका.

Advertisement
Nov 02, 2025 23:40 (IST)

IND W vs SA W Final LIVE Score: 54 गेंद में चाहिए 79 रन

दक्षिण अफ्रीका को आखिरी के 9 ओवर में जीत के लिए 79 रन चाहिए. भारत को यहां पर अफ्रीकी कप्तान का विकेट चाहिए.  क्लो ट्रायॉन क्रीज पर आई हैं. जब तक  अफ्रीकी कप्तान हैं, तब तक भारत की उम्मीदें जिंदा है. 
41.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 220/6 

Nov 02, 2025 23:36 (IST)

IND W vs SA W Final LIVE Score: वोल्वार्ड्ट का शतक

वोल्वार्ड्ट  का शतक हुआ. मैच रोमांचक होता जा रहा है. अफ्रीकी टीम को आखिरी के 10 ओवरों में जीत के लिए 88 रन चाहिए. वोल्वार्ड्ट  चैंपियन खिलाड़ी हैं. सेमीफाइनल  में भी शतक जड़ा और फाइनल में भी. उन्होंने सेलिब्रेशन नहीं किया है. उन्हें मालूम है कि काम अभी तक खत्म नहीं हुआ है. 96 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है. 11 चौके और एक छक्का लगाया है उन्होंने.
40.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 211/6

Nov 02, 2025 23:34 (IST)

IND W vs SA W Final LIVE Score: भारत को मिली छठी सफलता

दीप्ति शर्मा ने एनेरी डर्कसन को बोल्ड किया. शानदार यॉर्कर. साझेदारी टूटी गई है. पूरी तरह से मिस कर गईं गेंद को. ऑफ स्टंप पर ब्लॉकहोल में गेंद डाली थी. डर्कसन ने 37 गेंदों में 35 रनों का पारी खेली.
39.3 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 209/6

Nov 02, 2025 23:31 (IST)

IND W vs SA W Final LIVE Score: 66 में चाहिए 92 रन

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 66 गेंद में 92 रन चाहिए. अफ्रीकी कप्तान अपने  शतक के करीब हैं. भारतीय कप्तान के चेहरे पर चिंता की लकीरें. शेफाली के आखिरी ओवर में वोल्वार्ड्ट ने दो चौके जड़े हैं. 
39.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका  207/5

Advertisement
Nov 02, 2025 23:28 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: इस ओवर से आए 8 रन

वोल्वार्ड्ट और डर्कसन के बीच साझेदारी 50 रनों की हो चुकी है. वोल्वार्ड्ट शतक से 10 रन दूर हैं. मैच अभी भी बना हुआ है. 
38.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 198/5

Nov 02, 2025 23:25 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: इस ओवर से आए 8 रन

दक्षिण अफ्रीका अभी भी रन चेज में बनी हुई है. जीत के लिए 78 गेंद में चाहिए 105 रन और भारत को 5 विकेट. शेफाली के आखिरी ओवर से 8 रन आए. अब अफ्रीकी टीम के लिए जरूरी रन रेट 8 से ऊपर का है. अफ्रीकी टीम का स्कोर 200 के करीब.
37.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 194/5

Advertisement
Nov 02, 2025 23:22 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: शेफाली फिर अटैक पर

शेफाली फिर अटैक पर हैं. क्या डर्कसन और वोल्वार्ड्ट इसमें अटैक पर जाएंगे. उम्मीद है कि वह यह ओवर टारगेट करें ताकि रन रेट थोड़ा काबू में आए. डर्कसन और वोल्वार्ड्ट के बीच साझेदारी 50 रनों की होने वाली है.
36.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 186/5

Nov 02, 2025 23:20 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: डर्कसन को जीवनदान

दीप्ति से कैच छूटा है.एनेरी डर्कसन को जीवनदान मिला है. हालांकि, मुश्किल मौका था. डर्कसन ने पुल शॉर्ट खेलना चाहा. लेकिन शॉर्ट मिडविकट पर दीप्ति के पास गेंद गई. डर्कसन इस मौको को भुनाना चाहेंगी.

35.3 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 185/5

Nov 02, 2025 23:17 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: 90 गेंद में चाहिए 116 रन

दक्षिण अफ्रीका को 90 गेंद में जीत के लिए 116 रन चाहिए. आखिरी ओवर में 4 रन आए हैं. अफ्रीकी टीम पर दबाव बढ़ता जा रहा है. लेकिन वोल्वार्ड्ट और डर्कसन जिस तरह से खेल रही हैं, उससे लगता है कि वह आखिरी तक गेम लेकर जाना चाहती हैं. 
35.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 183/5

Nov 02, 2025 23:14 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: 96 गेंद में चाहिए 119 रन

दक्षिण अफ्रीका को 96 गेंद में जीत के लिए 119 रन चाहिए. अफ्रीकी टीम की कप्तान अपने शतक की ओर हैं और हार नहीं मान रही हैं. वोल्वार्ड्ट और डर्कसन के बीच साझेदारी पनप रही है.
34.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 179/5

Nov 02, 2025 23:10 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: एक और टाइट ओवर

एक और टाइट ओवर. श्री चरणी ने अपने आखिरी ओवर से 2 रन दिए हैं. अब हर डॉट गेंद के साथ अफ्रीकी टीम पर दबाव बढ़ता जाएगा. अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 123 रन चाहिए. भारतीय खिलाड़ियों ने आज सब कुछ बेहतर किया है. वोल्वार्ड्ट और डर्कसन के बीच साझेदारी 27 रनों की हो चुकी है. 

Nov 02, 2025 23:04 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: 18 ओवर 126 रन

18 ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 126 रन चाहिए. राधा यादव के आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के पड़े हैं. जरूरी रन रेट 7 का है. और मौजूदा रन रेट 5.41 का. अफ्रीकी कप्तान अपने शतक की ओर बढ़ रहीं हैं. भारतीय खिलाड़ी यहां से फिसलना नहीं चाहेगी. अब ओस है. जो अगले कुछ ओवरों में नर्व पर कंट्रोल रखेगा, वो जीतेगा. 

32.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 173/5

Nov 02, 2025 23:02 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: 31 ओवर पूरे

31 ओवरों का खेल पूरा हो चुका है. भारतीय खिलाड़ी पहले खिताब के लिए अपना सब कुछ झोंक रहे हैं. आधी अफ्रीकी टीम पवेलियन लौट चुकी हैं. अफ्रीकी टीम के लिए कप्तान वोल्वार्ड्ट अपने शतक की ओर बढ़ रही हैं. भारतीय खिलाड़ी लगातार दबाव बना रहे हैं. अफ्रीका के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर 7 से ऊपर का हो चुका है. जबकि अफ्रीका का रन रेट 6 से थोड़ा नीचे का है. 
31.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 156/5

Nov 02, 2025 22:58 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: अब दीप्ति ने किया शिकार

दीप्ति ने अब शिकार किया है. राधा यादव ने कैच लपका. आधी अफ्रीकी टीम पवेलियन में हैं. ऑफ़ ब्रेक गेंद को ऑन साइड में मारने का प्रयास. एलिवेशन नहीं मिला. मिडविकेट पर खड़ीं राधा के हाथों में गई गेंद. आधी अफ्रीकी टीम पवेलियन लौटी.
29.3 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 148/5

Nov 02, 2025 22:58 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: अब दीप्ति ने किया शिकार

दीप्ति ने अब शिकार किया है. राधा यादव ने कैच लपका. आधी अफ्रीकी टीम पवेलियन में हैं. ऑफ़ ब्रेक गेंद को ऑन साइड में मारने का प्रयास. एलिवेशन नहीं मिला. मिडविकेट पर खड़ीं राधा के हाथों में गई गेंद. आधी अफ्रीकी टीम पवेलियन लौटी.
29.3 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 148/5

Nov 02, 2025 22:47 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: दीप्ति अटैक में वापस

दीप्ति अटैक में वापस आई हैं. शेफाली ने अपना काम कर दिया है. हरमनप्रीत कौर ने गेंदबाजों का सही इस्तेमाल किया है. वोल्वार्ड्ट भी थोड़ी स्लो हुई हैं. भारत इस मौको को भुनाना चाहेगा. शेफाली अटैक पर रहेंगी. अफ्रीकी टीम की कोशिश साझेदारी करने की होगी क्योंकि उसके पास नंबर-8 तक बल्लेबाजी है. 
28.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 141/4

Nov 02, 2025 22:42 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: सिनालो जाफ़्टा ने जड़ा चौका

वोल्वार्ड्ट और सिनालो जाफ़्टा के बीच साझेदारी पनप रही है. भारत अगर वोल्वार्ड्ट का विकेट कर ले तो यह मैच पूरी तरह से उसका होगा. वोल्वार्ड्ट लगातार स्कोरबोर्ड चलाए हुई हैं. अफ्रीकी टीम अभी भी चेज में है और उसकी नजरें एक साझेदारी पर है. अफ्रीका को 140 गेंदों में जीत के लिए 164 रन चाहिए. जरूरी रन रेट अब 7 का हो चुका है. जबकि मौजूदा रन रेट 5 का है. अफ्रीकी टीम पर दबाव बढ़ता जा रहा है. 
26.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 134/4

Nov 02, 2025 22:35 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: भारत दबाव बनाता हुआ

शेफाली के दो विकेटों से भारत अब दक्षिण अफ्रीका को दबाव में लाता हुआ. आखिरी ओवर से सिर्फ एक रन आया.जरूरी रन रेट लगातार बढ़ता जा रहा है. अफ्रीकी टीम का मौजूदा रन रेट 5.21 का है. लौरा वोल्वार्ड्ट अभी भी क्रीज पर हैं. अफ्रीकी टीम की कोशिश यहां पर एक बड़ी साझेदारी करने की होगी. बीते 4 ओवर में 12 रन आए हैं और 2 विकेट गिरे हैं. 
24.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 125-4 

Nov 02, 2025 22:32 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: भारत को चौथी सफलता

भारत को चौथा सफलता मिली. शेफाली आज जादू दिखा रही हैं. मारिजाने कैप को जाना होगा. शेफाली दूसरे ओवर डालनें आई और दूसरा विकेट झटका. विकेट के पीछे रिचा ने कोई गलती नहीं की. लेग साइड के बाहर लेंथ डिलवरी थी. फ्लिक करने का प्रयास था. लेकिन बल्ले का किनारा लगा.
22.1 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 123/4

Nov 02, 2025 22:28 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: भारत ने गंवाया दोनों रिव्यू

भारत ने दूसरा रिव्यू भी गंवाया. अंपायर ने इसे वाइड दी है. वोल्वार्ड्ट के खिलाफ अपील हुई है. भारत पहले ही एक रिव्यू गंवा चुका है. लेग स्टंप के बाहर गेंद थी, इसे स्वीप का प्रयास था. थर्ड अंपायर से चेक किया. अल्ट्राएज में कोई स्पाइक नहीं है. 
21.5 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 122/3

Nov 02, 2025 22:23 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: भारत को तीसरी सफलता

चलिए यह साझेदारी टूटी. सुने लुस को जाना होगा. शेफाली वर्मा ने जाल में फंसाया. शेफाली को गेंद थमाने का फैसला सही साबित हुआ. ऑफ ब्रेक थी. सीधे बल्ले से गेंदबाज की तरफ ही खेल दिया. गेंद हवा में थी और शेफाली ने कैच लपका. भारत को यह साझेदारी तोड़नी थी. हालांकि वोल्वार्ड्ट अभी भी क्रीज पर हैं. 
20.2 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 114/3 

Nov 02, 2025 22:19 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: बीते छह ओवरों से आ रही बाउंड्री

बीते छह ओवरों में हर ओवर में बाउंड्री आई है. भारत को यहां पर एक विकेट की जरूरत है और रनों की गति पर लगाम लगाने की जरूरत. भारत को विकेट चाहिए वोल्वार्ड्ट का. राधा के आखिरी ओवर में लगातार दो चौकों के बाद, हरमनप्रीत से टावल मांगा और गेंद को पोछा है. इसके बाद दीप्ति के ओवर की चौथी गेंद पर भी चौका आया है.
20.0 ओवर: भारत 113/2

Nov 02, 2025 22:15 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: वोल्वार्ड्ट का प्रहार जारी

भारत को इस मैच में वापसी करनी है तो उसे वोल्वार्ड्ट का विकेट चाहिए होगा. सुने लुस भी वोल्वार्ड्ट की तरह बाउंड्री बटोर रही हैं. भारतीय खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ रहा है. दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 पार हो चुका है. राधा यादव के आखिरी ओवर में 9 रन आए हैं. भारत को जल्द से जल्द यह साझेदारी तोड़नी होगी. 
19.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 109/2

Nov 02, 2025 22:08 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: वोल्वार्ड्ट का अर्द्धशतक

वोल्वार्ड्ट ने अर्द्धशतक जड़ा है. बड़ा मैच और कप्तान की कमाल की पारी. 45 गेंदों में उन्होंने अपना अर्द्धशतक पूरा किया है. अफ्रीकी टीम का स्कोर 100 के करीब है. 
16.3 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 89/2

Nov 02, 2025 22:07 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: वोल्वार्ड्ट नहीं बढ़ने दे रहीं दवाब

वोल्वार्ड्ट दक्षिण अफ्रीका से दबाव लगातार कम कर रही हैं. चरणी ने लाइन मिस की और उन्होंने चौका जड़ा दिया. आखिरी ओवर से 6 रन आए हैं. वो अपने अर्द्धशतक की ओर हैं.
15.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 78/2

Nov 02, 2025 22:04 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: बैलेंस है मैच

मैच अभी भी बैलेंस है. अफ्रीकी टीम ने शुरुआत अच्छी की लेकिन  ताज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश के विकेट से उस पर दबाव बढ़ गया. दक्षिण अफ्रीका को 35 ओवर में 221 रन की ज़रूरत है. अफ्रीकी टीम का रन रेट 5.20 का है, जबकि जरूरी रन रेट  6.31 का है. लॉरा वुलफ़ार्ट अपने अर्द्धशतक से 7 रन दूर हैं.
15.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 78/2

Nov 02, 2025 21:58 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: चरणी का टाइट ओवर

श्रीचरणी का एक और टाइट ओवर. अफ्रीकी टीम का जरूरी रन रेट बढ़त जा रहा है. जबकि मौजूदा रन रेट 5 के करीब बना हुआ है. अफ्रीकी टीम को 36 ओवर में जीत के लिए 228 रन चाहिए. आखिरी ओवर से सिर्फ 2 रन आए हैं. लौरा वोल्वार्ड्ट अपने  अर्द्धशतक के करीब हैं. उनके साथ अभी क्रीज पर सुने लुस हैं.
14.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 71/2

Nov 02, 2025 21:50 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को मिली दूसरी सफलता, श्रीचरणी ने बॉश का किया शिकार. भारत अगर ऐसे ही नियमित अंतराल पर विकेट लेता रहा, अफ्रीकी टीम पर दबाव बढ़ता रहेगा. मिडिल स्टंप की लाइन में गेंद थी. लेग साइड में भेजने का प्रयास था, लेकिन चूक गईं. गेंद सीधे पैड पर लगी. वोल्वार्ड्ट के बात करने के बाद बॉश ने रिव्यू नहीं लेने का फैसला लिया. 
11.5 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 62/2

Nov 02, 2025 21:45 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: दीप्ति के आखिरी ओवर में 7 रन आए

दीप्ति के आखिरी ओवर में 7 रन आए हैं. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट लगातार कोशिश कर रही हैं कि जरूरी रन रेट ना बढ़े. भारतीय खिलाड़ियों ने आज फील्डिंग में अभी तक कोई गलती नहीं की है. लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ अभी एनेके बॉश क्रीज पर हैं. दोनों छोर से स्पिनर हैं. श्रीचरणी एक छोर से. भारत को दूसरे विकेट की तलाश.
11.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 59/1

Nov 02, 2025 21:42 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: पहला पावरप्ले पूरा

पहला पावरप्ले पूरा हुआ. एक विकेट गिरते ही भारतीय खिलाड़ियों की बॉली लेंग्वेज बदल गई है. क्राउड पूरे जोश में है. आखिरी ओवर से सिर्फ 1 रन आए हैं. भारत को वोल्वार्ड्ट का विकेट चाहिए क्योंकि वह खतरनाक बल्लेबाज हैं. अफ्रीका को 40 ओवर में 247 रन की ज़रूरत.
10.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 52/1

Nov 02, 2025 21:40 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: भारत को मिला पहला विकेट

भारत को पहली सफलता मिली. तेज़मिन ब्रिट्स रन आउट हुईं. अमनजोत का डायरेक्ट थ्रो. ब्रिट्स 23 रन बनाकर आउट हुई हैं. यहां पर आसानी से सिंगल लग रहा था. लेकिन अमनजोत ने गेंद को जल्दी से कलेक्ट किया और सीधे स्टंप्स पर दे मारा. ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद थी. मिडऑन की ओर खेल दिया.
9.3 ओवर: 51/1

Nov 02, 2025 21:34 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: अफ्रीकी टीम का स्कोर 50 पार

दक्षिण अफ्रीका ने 50 का स्कोर पार किया. भारत को यहां पर विकेट की जरूरत है. ब्रिट्स ने दीप्ति के ओवर की चौथी गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करते हुए सामने की ओर चौका लगाया. आखिरी ओवर से 7 रन आए. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 41 ओवर में 248 रन की ज़रूरत है. जरूरी रन रेट 6 का है और मौजूदा रन रेट 5 के ऊपर का.
9.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 51/0

Nov 02, 2025 21:32 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: दीप्ति को लाया गया है

दीप्ति शर्मा को लाया गया है. भारतीय कप्तान विकेट की ओर देख रही हैं और उन्होंने अपने स्ट्राइक गेंदबाज को काम पर लगाया है. दीप्ति के ओवर काफी अहम साबित होंगे. क्योंकि वह भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं. भारत को यहां पर विकेट हल हाल में चाहिए. नहीं तो टीम इंडिया पर दबाव बढ़ेगा. हालांकि, अफ्रीकी बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं. 

Nov 02, 2025 21:30 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: वोल्वार्ड्ट ने रिलीज किया प्रेशर

दक्षिण अफ्रीकी टीम बहुत आगे नहीं है. उसका रन रेट 5 का है. और जरूरी रन रेट 6.14 का है. अफ्रीकी टीन का स्कोर 50 के करीब है. आखिरी ओवर में अफ्रीका के लिए 11 रन आए हैं. वोल्वार्ड्ट ने ओमनजोत के ओवर की आखिरी दो गेंदों में चौका जड़ा है. 
8.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 44/0

Nov 02, 2025 21:27 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: ताज़मिन का भी प्रहार

ताज़मिन ने भी प्रहार किया. ओवर की दूसरी गेंद पर खड़े-खड़े छक्का जड़ा. मैदान के सामने वी में मार दिया उठा के. इस ओवर से 7 रन आए हैं. गेंदबाजी में बदलाव हुआ है. अब अमनजोत आएंगी. भारत की नजरें विकेट पर हैं. 
7.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 33/0

Nov 02, 2025 21:24 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: वोल्वार्ड्ट ने रिलीज किया प्रेशर

वोल्वार्ड्ट प्रेशर रिलीज करती हुईं. पहली ही गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा. क्रांति एक बार फिर महंगी साबित हो रही हैं. इस ओवर से 8 रन आए हैं. दक्षिण अफ्रीका का जरूरी रन रेट 6 से थोड़ा ऊपर है जबकि रन रेट 5 से करीब.
6.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 26/0

Nov 02, 2025 21:19 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: बाल-बाल बचीं ताज़मिन ब्रिट्स

ताज़मिन ब्रिट्स बाल-बाल बची हैं. सिलि मिड ऑन पर जेमिमा खड़ी थीं और गेंद उनके आगे गिरी. ओवर की चौथी गेंद पर वोल्वार्ड्ट ने चौका जड़कर प्रेशर कम किया था. इस ओवर से 6 रन आए हैं. ऐसा भी नहीं है कि 299 का लक्ष्य डिफेंड नहीं हो सकता और ऐसा भी नहीं है कि यह बहुत अधिक है. भारतीय खिलाड़ियों को अपना सब कुछ झोंकना होगा. हर रन के लिए लड़ाई लड़नी होगी.
5.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 18/0 

Nov 02, 2025 21:14 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: एक और अच्छा ओवर

क्रांति का एक और अच्छा ओवर. चार ओवरों का खेल पूरा हुआ. दक्षिण अफ्रीका का रन रेट 3 के करीब है, जबकि जरूरी रन रेट 6 से ऊपर का है. आखिरी ओवर से 2 रन आए हैं. 
4.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 12/0

Nov 02, 2025 21:11 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: भारत ने गंवाया रिव्यू

भारत ने रिव्यू गंवा दिया है यहां पर. भारतीय टीम ने 3 सकेंड रहते रिव्यू लिया था.ताज़मिन ब्रिट्स के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील थी. गेंद डाउन द लेग थी. बैट और बॉल का कोई कनेक्शन नहीं था. इस ओवर से सिर्फ 3 रन आए हैं. भारत को ऐसे ही ओवरों की जरूरत होगी, जिससे दक्षिण अफ्रीका का जरूरी रन रेट बढ़ता जाए.
3.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 10/0

Nov 02, 2025 21:08 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: पहला ओवर पूरा

रेणुका सिंह ने अच्छी शुरुआत की है. इस ओवर में उन्होंने सिर्फ एक रन दिया है. भारत को इसी तरह से पावरप्ले में गेंदबाजी करनी होगी, ताकि दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बने सके. 
1.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 1/0

Nov 02, 2025 21:01 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा

दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. भारत की कोशिश जल्द से जल्द विकेट लेने पर होगी. खासकर वोल्वार्ड्ट का, जो टूर्नामेंट की टॉप रन स्कोरर हैं. भारत के लिए रेणुका सिंह गेंदबाजी की शुरुआत कर रही हैं.

Nov 02, 2025 20:36 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: 300 नहीं कर पाया भारत

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने भारत को शुरुआत तो अच्छी दिलाई थी. लेकिन जब यह साझेदारी टूटी तो उसके बाद रनों की गति कम हुई. शेफाली शतक से चूक गईं. उन्होंने 78 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली. जब शेफाली खेल रही थीं, तब लग रहा था कि भारत 300 का स्कोर पार कर जाएगा, लेकिन एक बार उनके जाने के बाद चीजें बदल गईं. शेफाली के बाद दीप्ति ने दूसरा छोर संभाला. दीप्ति ने पचासा जड़ भारत के स्कोर को 300 के करीब पहुंचाया. भारत कम से कम 30 रन शॉर्ट है. अब गेंदबाजों को अपना काम करना होगा.

Nov 02, 2025 20:28 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 299 का लक्ष्य

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 299 का लक्ष्य दिया है. आखिरी गेंद पर दीप्ति रन आउट हुए. फुल टॉस गेंद थी. राधा यादव ने बल्ला घुमाया. एक रन आसानी से मिला लेकिन दूसरे के दौरान दीप्ति आउट हुईं. भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए है.
50.0 ओवर: भारत 298/7

Nov 02, 2025 20:23 (IST)

IND vs SA Final LIVE Score, Women's World Cup: 6 गेंद बाकी हैं

आखिरी ओवर. 6 गेंद और 8 रन. क्या भारत 300 का स्कोर पार कर सकेगा. भारतीय टीम एक समय 300 पार के स्कोर  की तरफ जाती दिख कही  थी. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

Nov 02, 2025 20:20 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: रिचा को जाना होगा

खाका को एक और सफलता मिली है, रिचा को जाना होगा. बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर खड़ी डर्कसन ने कोई गलती नहीं की. गेंद हवा में गई. रूम बनाकर खेलने का प्रयास था. लेकिन बॉलर ने फॉलो किया. हवाई फ्लिक किया गया. अच्छा संपर्क नहीं हुआ. 
49.0 ओवर: भारत 292/6

Nov 02, 2025 20:13 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: दीप्ति का अर्द्धशतक

दीप्ति शर्मा का अर्द्धशतक हुआ. 53 गेंदों में यह पचासा आया है. उनके करियर का 18वां. भारत की कोशिश 300 से अधिक के स्कोर पर. इस ओवर से सिर्फ 9 रन आए. दीप्ति ने ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा था. 
48.0 ओवर: भारत 286/5

Nov 02, 2025 20:11 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE: 18 गेंद बाकी हैं...

आखिरी की 18 गेंद बाकी है. लास्ट ओवर से 9 रन आए. भारत की नजरें 300 पार स्कोर पर हैं. दीप्ति अपने अर्द्धशतक से सिर्फ 1 रन दूर हैं. भारत का रन रेट 6 से नीचे का है. अफ्रीकी गेंदबाजों ने तो कर अपना काम कर दिया है. भारत का स्कोर 350 तक पहुंचता नहीं दिख रही है. 
47.0 ओवर: भारत 277/5

Nov 02, 2025 20:06 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: 24 गेंद बाकी

आखिरी 10 ओवर में भारत ने 65 रन बटोरे हैं. रिचा और दीप्ति के बीच साझेदारी 24 रनों की हो चुकी है. अब आखिरी समय है. दोनों बल्लेबाजों की कोशिश प्रहार करने पर होगी. आखिरी ओवर में चौका आया फिर भी 6 ही रन आए. 

46.0 ओवर: भारत 268/5

Nov 02, 2025 20:03 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: रिचा का प्रहार

टीम इंडिया तेजी से 300 के स्कोर की तरफ बढ़ रही है. रिचा ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ा. आखिरी ओवर से 9 रन आए. देखना मजेदार होगा कि 30 गेंद में कितने रन बनते हैं. भारत की नजरें 300 से अधिक के स्कोर पर होंगी.

45.0 ओवर: भारत 262-5

Nov 02, 2025 19:59 (IST)

IND-W vs SA-W LIVE Score: आखिरी के 6 ओवर बचे हैं

आखिरी के 6 ओवर बचे हैं. दीप्ति अपने अर्द्धशतक से 7 रन दूरे हैं. भारतीय महिला टीम का स्कोर 250 पार हो चुका है. पिछले ओवर से 8 रन आए हैं, लेकिन एक 1 विकेट भी आया है. देखना होगा कि आखिरी 6 ओवर में कितने रन बनते हैं.
44.0 ओवर: भारत 253/5

Nov 02, 2025 19:57 (IST)

IND-W vs SA-W LIVE Score: भारत को पांचवां झटका

भारत को पांचवां झटका लगता हुआ यहां पर. अमनजोत कौर को जाना होगा. सॉफ़्ट डिसमिसल रहा. ऑफ स्टंप की लाइन में की धीमी गेंद थी. लांग ऑन की दिशा में ड्राइव करने का प्रयास था. लेकिन गेंद हवा में चली गई. बोलर ने दाहिने तरफ़ जाते हुए एक हाथ से कैच किया गया. अमनजोत कौर 12 रन बनाकर आउट हुईं.
43.1 ओवर: भारत 245/5

Nov 02, 2025 19:50 (IST)

IND-W vs SA-W LIVE Score: ओस असर दिखा रही है

ओस असर दिखा रही है. मलाबा को गेंद पकड़ने में दिक्कत हो रही है. गेंद भी पुरानी है. भारत का स्कोर 250 के करीब है. दीप्ति अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रही हैं. 
42.0 ओवर: भारत 243/4

Nov 02, 2025 19:48 (IST)

IND-W vs SA-W LIVE Score: दीप्ति को मिला जीवनदान

दीप्ति को जीवनदान मिला है. उन्हें इसका फायदा उठाना होगा.  दूसरे छोर पर अमनजोत कौर हैं. भारत का स्कोर 250 के करीब हैं, लेकिन अब ओवर भी अधिक नहीं बचे हैं. इस पिच पर 300 का स्कोर काफी नहीं होने वाला है. 
41.0 ओवर: भारत 236/4

Nov 02, 2025 19:40 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: टीम इंडिया को लगा चौथा झटका

भारत को चौथा झटका लगा है. कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 रन बनाकर आउट हुईं.  लेफ्ट ऑर्म स्पिन एक बार फिर कारगर. हरमन स्पिन खेलने के लिए गई थीं. बॉल सीधे स्टंप के टॉप पर लगी. हरमन लेट कट खेलना चाहती थीं लेकिन बीट हुईं. भारत के लिए बड़ा झटका. 

39.0 ओवर: भारत 223/4

Nov 02, 2025 19:33 (IST)

IND-W vs SA-W LIVE Score: 8 रन का एक और ओवर

आखिरी ओवर से भी 8 रन आए हैं. एक और अच्छा ओवर है. भारत का रन रेट अभी 6 से नीचे का है. दीप्ति धीरे-धीरे अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहीं हैं.  दीप्ति और हरमन के बीच साझेदारी 48 रन की हो चुकी है. आखिरी 10 ओवर से 52 रन आए हैं.  भारत की नजरें 300 से अधिक के स्कोर पर होगी, जो यहां से संभव नजर आ रहा है. 
38.0 ओवर: भारत 219/3

Nov 02, 2025 19:30 (IST)

IND-W vs SA-W LIVE Score: भारत की नजरें बड़े स्कोर पर

आखिरी ओवर से 8 रन आए हैं. भारत का स्कोर 200 पार है. दीप्ति ने आखिरी गेंद पर बाउंड्री बटोरी है. दीप्ति को ओवर की पहली गेंद पर आउट दिया गया था. लेकिन उन्हें रिव्यू लिया था, जिससे वह बचीं क्योंकि गेंद लेग साइड के बाहर पिच हुई थी. 
37.0 ओवर: भारत 211/3

Nov 02, 2025 19:13 (IST)

IND-W vs SA-W LIVE Score: शानदार छक्का

दीप्ति शर्मा ने क्या गजब का छक्का जड़ा है. दीप्ति ने छक्के के साथ दबाव कम किया. दीप्ति के स्लॉट में गेंद थी और उन्होंने इसे दीप मिड विकेट की दिशा में खेल दिया. आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. 
33.0 ओवर: भारत 185/3

Nov 02, 2025 19:06 (IST)

IND-W vs SA-W LIVE Score: एक बार फिर स्लो हुई पारी

जेमिमा के आउट होने के बाद के 12 गेंदों में सिर्फ 3 रन आए हैं. कैप से ओवर में सिर्फ 1 रन आया, जबकि खाका के ओवर से 2 रन आए. अफ्रीकी टीम ने मिडिल ओवरों में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. भारत का रन रेट 6 से नीचे का है.
32.0 ओवर: भारत 175/3

Nov 02, 2025 19:04 (IST)

India vs South Africa Final Match Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका लगा है. रोड्रिग्स को जाना होगा. वुलफ़ार्ट का मानना है कि उन्होंने कैच ले लिया है. गुड लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर गेंद थी. जेमिमा ने डाइव किया. लेकिन गेंद को नीचे नहीं रख सकीं. कवर पर वुलफ़ार्ट ने कैच लपका. थर्ड अंपायर के पास गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान की उंगलियां गेंद के नीचे हैं. रोड्रिग्स को जाना होगा. उन्होंने 37 गेंदों में 24 रनों का पारी खेली है.
29.4 ओवर: भारत 171/3 

Nov 02, 2025 18:49 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: शतक से चूकीं शेफाली

सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा शतर से चूक गई हैं. उन्होंने 78 गेंदों में सात चौके और दो छक्कों के दम पर 87 रनों की पारी खेली है. लेग साइड में जाकर रूम बनाने का प्रयास था. एलिवेशन नहीं दे पाईं. मिडऑफ पर लपकी गईं. लूस के लिए आसान का कैच.
27.5 ओवर: भारत 166/2

Nov 02, 2025 18:44 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: बैटिंग आसान है पिच पर

इस पिच पर बैटिंग आसान लग रही है. शेफाली अपने शतक से 15 रन दूर हैं. भारत का रन रेट 6 के करीब का बना  हुआ है. अगर दोनों ऐसे ही खेलते रहे तो भारत की कोशिश 350 से अधिक का स्कोर करने की होगी. आखिरी ओवर से 4 रन आए हैं.
27.0 ओवर: भारत 162/1

Nov 02, 2025 18:39 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: भारत का स्कोर 150 पार

भारत का स्कोर 150 पार हो चुका है. शेफाली का प्रहार जारी है और वो अपने शतक की ओर बढ़ रही हैं. शेफाली वर्मा अगर इस तरह से खेलती रहीं तो भारत का स्कोर 300 पार तय है. फिलहाल भारत का रन रेट 6 के करीब है. 

25.0 ओवर: भारत 151/1 Shafali Verma 78(68) Jemimah Rodrigues 18(24)

Nov 02, 2025 18:28 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE: स्ट्राइक रोटेशन जारी

शेफाली और जेमिमा स्ट्राइक रोटेट कर रही हैं. आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं. शेफाली की नजरें आत शतक पर होंगी. पिच से गेंदबाजों को अधिक मदद नहीं मिल रही है. 
23.0 ओवर: भारत 134/1

Nov 02, 2025 18:26 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE: आखिरी ओवर से 7 रन

आखिरी ओवर से 7 रन आए हैं. शेफाली और जेमिमा के बीच साझेदारी अब 25 रनों की हो चुकी है. भारत का रन रेट 6 से नीचे हैं अभी तक. शेफाली और जेमिमा की कोशिश साझेदारी करने की होगी.
22.0 ओवर: भारत 134/1

Nov 02, 2025 18:22 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE: : शेफाली वर्मा को जीवनदान

शेफाली को जीवनदान मिला है. डीप मिड विकेट पर उनका आसान सा कैच टपका दिया बॉश ने. शेफाली को इसका फायदा उठाना होगा. शेफाली स्लॉगस्वीप के लिए गईं थीं. और बल्ला नीचे रह गया था. बॉश कैच के लिए सेटल हो गईं थी लेकिन अंत में उन्होंने गेंद हाथ से छिटक गई.
20.1 ओवर: भारत 115/1

Nov 02, 2025 18:14 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: शेफाली वर्मा का अर्द्धशतक

शेफाली वर्मा का अर्द्धशतक. 49 गेंद में अर्द्धशतक आया है. शेफाली को बड़ी पारी खेलनी होगी. उन्हें बड़ा मौका मिला है. आखिरी ओवर से 9 रन आए और मंधाना का विकेट गिरा.

18.0 ओवर: भारत 106/1

Nov 02, 2025 18:12 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: भारत को लगा पहला झटका

स्मृति मंधाना को जाना होगा. ओपनिंग साझेदारी टूट गई है. गुड लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर. मंधाना ने कट का प्रयास किया था. लेकिन गेंद उतनी छोटी नहीं थी. जितना उन्होंने सोचा था. बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेटकीपर ने कोई गलती नहीं की. मंधाना ने 58 गेंदों पर आठ चौकों के दम पर 45 रन बटोरे.
17.4 ओवर: भारत 104/1

Nov 02, 2025 18:11 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: भारत का स्कोर 100 पार

मंधाना के बल्ले से चौका आया और इसके साथ ही 100 रन पूरे हुए. ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद थी, जिसे हवा में खेल दिया. गेंद डीप कवर के बाहर गई. 
17.2 ओवर: भारत 102/1

Nov 02, 2025 18:04 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: शेफाली अर्द्धशतक के करीब

अब समय हुआ है ड्रिंक्स ब्रेक का. भारत का स्कोर 100 के करीब है. 16 ओवर के बाद भारत 92/0 है. अच्छी बल्लेबाजी हो रही है, दोनों छोर से. मंधाना संभल कर खेल रही हैं और शेफाली आक्रमक. भारत का रन रेट 6 से थोड़ा नीचे हैं. शेफाली अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रही हैं. आखिरी ओवर से सिर्फ 3 रन आए हैं. 
16.0 ओवर: भारत 92/0

Nov 02, 2025 18:00 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: क्या बेहतरीन छक्का है

क्या बेहतरीन छक्का है. शेफाली ने आगे बढ़कर सीधे बल्ले से सामने वी में जबरदस्त शॉर्ट खेला है. लेंथ गेंद थी. गेंध बिल्कुल भी खराब नहीं थी. बल्कि शॉर्ट शानदार था.
14.2 ओवर: भारत 87/0

Nov 02, 2025 17:58 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: भारत का स्कोर 100 के करीब

भारत का स्कोर 100 के करीब है. आखिरी ओवर से 9 रन आए हैं. जबकि 13वें ओवर में 5 रन आए थे. शेफाली और मंधाना धीरे-धीरे अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं.
14.0 ओवर: भारत 80/0

Nov 02, 2025 17:49 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: 1 रन का एक और ओवर

एक रन का एक और ओवर. अफ्रीकी टीम के स्पिनर्स ने रनों की गति थोड़ी कम जरूर की है. शेफाली वर्मा धीरे-धीरे अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रही हैं. लेकिन यहां पर दबाव बढ़ रहा है भारतीय बल्लेबाजों पर. यह लगातार तीसरा ओवर है जिसमें 1 रन आए हैं.
12.0 ओवर: भारत 66/0

Nov 02, 2025 17:46 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: एक और खराब ओवर

भारत के नजरिए से लगातार दो ओवर खराब हुए हैं. 10वें ओवर के बाद 11वें ओवर से भी एक रन आया है. दोनों बल्लेबाजों को सयंम दिखाया होगा क्योंकि बड़ा शॉर्ट लगाने में विकेट जा सकता है. 

11.0 ओवर: भारत  65/0

Nov 02, 2025 17:44 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: पहला पावरप्ले पूरा

पहला पावरप्ले पूरा हुआ. शेफाली के प्रहार से भारत का रन रेट 6 के पार है. शेफाली आज अगर ऐसे ही खेलती रहीं तो वह एक्स फैक्टर साबित होंगी. शेफाली ने एक छोर से प्रहार जारी रखा है. आखिरी ओवर से सिर्फ एक रन आया है. 
10.0 ओवर: भारत  64/0

Nov 02, 2025 17:41 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: पावरप्ले खत्म होने में एक ओवर है

पहला पावरप्ले खत्म होने वाला है. भारत की शुरुआत तो अच्छी हुई है. मंधाना और शेफाली की जोड़ी ने भारत के बड़े स्कोर का बेस तैयार कर दिया है. एक छोर से शेफाली प्रहार कर रही हैं, दूसरे छोर से मंधाना सयंत से खेल रही हैं. 
9.0 ओवर: भारत  63/0

Nov 02, 2025 17:32 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: मंधाना का रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना अब भारत के लिए वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गई हैं. उन्होंने मिताली राज को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 2017 वर्ल्ड कप में 409 रन बनाए थे. मंधाना के चौके के दम पर भारत का स्कोर 50 पार का हो चुका है. आखिरी ओवर से 6 रन आए हैं. 
7.0 ओवर: भारत 51/0

Nov 02, 2025 17:28 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: दूसरे छोर से मंधाना का प्रहार

अब स्मृति मंधाना ने दूसरे छोर से प्रहार करना शुरू किया. छठे ओवर की शुरुआती दोनों गेंदों पर उन्होंने चौका जड़ा है. दोनों को इसी तरह से खेलते रहना होगा. मंधाना के बाद ओवर की पांचवीं गेंद वाइड थी, जो बाउंड्री के लिए गई. इस ओवर से 14 रन आए हैं. 
6.0 ओवर: भारत 45/0

Nov 02, 2025 17:24 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: शेफाली कर रहीं बाउंड्री में डील

शेफाली बाउंड्री में डील कर रही हैं. पांच ओवरों का खेल हुआ है और भारत ने 31 रन बटोर लिए हैं. शेफाली 21 के निजी स्कोर पर हैं और वो अब तक चार चौके जड़ चुकी हैं. दूसरे छोर पर मंधाना हैं, जो संभल कर खेल रही हैं. भारत का रन रेट 6 का है.
5.0 ओवर: भारत 31/0

Nov 02, 2025 17:17 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: शेफाली अच्छे टच में

शेफाली आज के मैच में एक्स फैक्टर साबित हो सकती हैं. उन्होंने आज कदमों का इस्तेमाल किया है. जो भी गेंद उन्होंने खेली हैं, उसमें कदमों का इस्तेमाल है. इनस्विंग से निपटने की कोशिश है. तीसरे ओवर की पहली गेंद पर भी उन्होंने चौका बटोरा हैं. एक बार दोनों बल्लेबाज सेट हो गए तो भारत पावरप्ले में बेहतर स्कोर कर सकता है. अभी शुरुआती ओवर में उसका रन रेट 6 से नीचे का है.
3.1 ओवर: भारत 17/0

Nov 02, 2025 17:15 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: इस ओवर से आए 6 रन

इस ओवर से 6 रन आए हैं. अभी तक शेफाली ने अपने कदमों का इस्तेमाल किया है, जिससे उन्होंने गेम की मूमेंट को कंट्रोल करने की कोशिश की है. आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर मंधाना के बल्ले से चौका आया है.
3.0 ओवर: भारत 13/0

Nov 02, 2025 17:11 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: अच्छा ओवर

भारत के लिए एक अच्छा ओवर. शेफानी के चौके से इस ओवर में भारत ने 7 रन बटोरे हैं. शेफाली को आज क्रीज पर समय बिताना पड़ेगा. अभी तक पिच से बहुत अधिक मूवमेंट नहीं दिख है. 
2.0 ओवर: भारत 7/0

Nov 02, 2025 17:09 (IST)

India vs South Africa Final LIVE Score: शेफाली के बल्ले से आया चौका

शेफाली वर्मा डाउन द ट्रैक आई और शानदार चौका जड़ा. उन्होंने भारत के लिए पहले रन बटोरे. प्वाइंट की दिशा में गैप में खेलकर चार रन बटोरे.

1.0 ओवर: भारत 4/0

Nov 02, 2025 17:06 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: मेडन ओवर

पहला ओवर मेडन रहा. मंधाना ने सभी गेंदे खेली हैं. मारिजाने कैप ने अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी की है. यह देखना मजेदार होगी कि शेफाली वर्मा किस तरह बल्लेबाजी करती हैं.
1.0 ओवर: भारत 0/0

Nov 02, 2025 17:04 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: शुरू हुआ मुकाबला

स्मृति मंधाना स्ट्राइक पर हैं. वो पहले गेंद खेलेंगी. अफ्रीकी टीम के लिए मारिजाने कैप गेंदबाजी की शुरूआत कर रही हैं. 

Nov 02, 2025 17:00 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: मंधाना-शेफाली क्रीज पर

नेशनल एंथम हुआ. टैरिन लैम्ब ने दक्षिण अफ्रीका के लिए राष्ट्रगान गाया. जबकि भारत का राष्ट्रगान सुनिधि चौहान ने गया. अब शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी क्रीज पर हैं. 

Nov 02, 2025 16:53 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: अब नेशनल एंथम

जैसे ही सचिन तेंदुलकर, मेल जोन्स और ईसा गुहा ट्रॉफी लेकर बाहर आते हैं, फैंस ने जोरदार चियर किया है. ट्रॉफी को उसके स्थान पर रखा गया है. अब दोनों टीमें नेशनल एंथम के लिए मैदान पर हैं. थोड़ी देर में शुरू होने जा रहा है मैच.

Nov 02, 2025 16:49 (IST)

IND-W vs SA-W Final Match LIVE Score: भारत के पास 6 बॉलिंग ऑप्शन

भारत के पास 6 बॉलिंग ऑप्शन है. जबकि दक्षिण अफ्रीका एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतरी है. ऐसे में आज का मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. 

Nov 02, 2025 16:47 (IST)

IND-W vs SA-W Final Match LIVE Score: किस पिच पर हो रहा मैच


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला उस पिच पर हो रहा है, जिस पर भारत और न्यूजीलैंड का लीग स्टेज का मैच हुआ था. इस पिच पर स्पिन उतना नहीं है जितनी बाकी के मैदान पर है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है, उसकी कोशिश कम से कम 300 से अधिक का स्कोर करने पर होगी क्योंकि बाद में अगर ओस आई तो टीम इंडिया के लिए मुश्किल हो सकती है.

Nov 02, 2025 16:44 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: टॉस के समय क्या बोंली अफ्रीकी कप्तान

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने कहा,"हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं. बारिश हुई है और बाद में ओस भी पड़ सकती है. बारिश के चलते शुरुआत में थोड़ी फिसलन होगी. हमारे लिए बड़ा खेल है और हम यहां आने और बड़ी भीड़ के सामने खेलने के अवसर के लिए वास्तव में उत्साहित हैं. हम बहुत आश्वस्त हैं."

Nov 02, 2025 16:41 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: हरमनप्रीत ने किया कहा

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा,"हम परिस्थितियों को देखते हुए गेंदबाजी करना चाह रहे थे. हम अच्छी बल्लेबाजी करके अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे. मुझे नहीं लगता कि 5-6 ओवर के बाद पिच पर ज्यादा कुछ होगा. हम एक ही टीम के साथ जा रहे हैं. सेमीफाइनल के बाद उबरने के लिए हमारे पास 2 दिन थे और हर कोई इस खेल का इंतजार कर रहा है.

Nov 02, 2025 16:39 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर

दक्षिण अफ्रीका महिला प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसन, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

Nov 02, 2025 16:35 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारत पहले बल्लेबाजी करेगा. दोनों ही टीमें इस मुकाबले में किसी बदलाव के उतरी हैं.

Nov 02, 2025 16:33 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: सिक्का उछला

सिक्का उछला..हरमनप्रीत ने सिक्का उछाला है और गिरा अफ्रीकी कप्तान के पक्ष में.

Nov 02, 2025 16:31 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: टॉस के लिए आए दोनों कप्तान

दोनों कप्तान टॉस के लिए आ गए हैं. सुपर-सोवर्स आ चुके हैं. बस कुछ देर और टॉस होने वाला है. भारतीय खिलाड़ी वॉर्म-अप कर रहे हैं. 

Nov 02, 2025 16:22 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: अफ्रीकी खिलाड़ियों का हर्डल

अफ्रीकी खिलाड़ियों का हर्डल हुआ है. मैदान पर सुपरसोवर्स काम पर लगे हुए हैं. टॉम में 12 मिनट से भी कम का समय बाकी है. बारिश नहीं आई तो मैच शुरू होने में अधिक देर नहीं है. कप्तान हरमनप्रीत कौर जर्सी में दिख रही हैं. वो टॉस के लिए तैयार हैं. 

Nov 02, 2025 16:19 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: 15 मिनट में दो बार कप्तानों से बात

अंपायर्स ने बीते 15 मिनट में दो बार कप्तानों को बुलाया है. भारतीय खिलाड़ी अभी भी प्रैक्टिस जर्सी में दिख रहे हैं. भारतीय कप्तान और अंपायर के बीच बातचीत जारी है. हरमप्रीत अभी ग्राउंड पर नहीं हैं और उनकी जगह स्मृति मंधाना लगी हुई है. भारतीय खिलाड़ियों ने वॉर्मअप शुरू कर दिया है. लगता है कि मैच समय पर शुरू होगा.

Nov 02, 2025 16:13 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: एहतियात के तौर पर हैं कवर्स

इस समय बारिश नहीं हो रही है. सुपर सोवर्स अपने काम पर लगे हुए हैं. एहतियात के तौर पर कवर्स लाए गए हैं. 

Nov 02, 2025 16:11 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: अब इतने बजे शुरू होगा मैच

कवर्स फिर से लाए जा रहे हैं. आसमान साफ नहीं है. अब ओवर कटने शुरू होंगे. बता दें, 5:30 तक मैच शुरू नहीं हुआ तो ओवर कटेंगे और हमें पूरे 50 ओवरों का मैच देकने को नहीं मिलेगा.

Nov 02, 2025 16:09 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: अब इतने बजे शुरू होगा मैच

कवर्स पूरा तरह से हटा दिए गए हैं. 4:30 बजे टॉस होगा. 5 बजे पहले गेंद फेंकी जाएगी. अभी तक ओवर्स नहीं कटे हैं. हालांकि, आगे भी बारिश हुई और 5:30 बजे तक मैच शुरू नहीं पता है तो ओवर कटने शुरू हो जाएंगे.

Nov 02, 2025 16:05 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: अंपायर कंडिशन देख रहे...

अंपायर कंडिशन देख रहे हैं और वो दोनों कप्तानों के साथ बातचीत हो रही है. ताजा अपडेट यह है कि टॉस 4:30 बजे शुरू होगा और मैच बजे शुरू होगा.

Nov 02, 2025 15:58 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE: नहीं रुकी है बारिश

ताजा अपडेट यह है कि बारिश रूक गई है. नियमों के तहत आज अंपायर की पूरी कोशिश होगी कि कम से कम 20 ओवरों का मैच हो. इस मैच के लिए दो घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया है. यानी अभी तक ओवर कटने शुरू नहीं हुए हैं. कवर्स  हटा लिए गए हैं और धूप खिल गई है. ऐसे में संभव हो कि हमें आज ही मैच देखने को मिले.

Nov 02, 2025 15:46 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE: तो रिजर्व-डे में जाएगा मैच

अगर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला रात  9:08 बजे तक शुरू नहीं हुआ तो मैच रिजर्व-डे के दिन शुरू होगा. बता दें, फाइनल मैच के लिए 2 घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया है. अंपायर्स की कोशिश होगी कि पहले आज ही मैच का परिणाम आए. लेकिन अगर कट-ऑफ टाइम से पहले मैच शुरू नहीं हुआ तो मैच रिडर्व-डे में जाएगा. आज मैच के रिजल्ट के लिए जरूरी हैं कि दोनों टीमें कम से कम 20 ओवर खेलें.

Nov 02, 2025 14:56 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE: ग्राउंडस्टाफ से बात कर रहे अंपायर

अंपायर अब ग्राउंडस्टाफ से बात कर रहे हैं. तीनों ही अंपायर छाता लिए हुए हैं. यह अच्छे संकेत तो नहीं हैं.

Nov 02, 2025 14:47 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: फिर आई बारिश

एक बार फिर बारिश आई है. तेज बारिश हो रही है. अभी सभी खिलाड़ी डगआउट में जा चुके हैं. टॉस में और देरी हो चुकी है और देरी की संभावना है.

Nov 02, 2025 14:32 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: टॉस में आधे घंटे की देरी

गीले आउटफील्ड के चलते फाइनल के टॉस में देरी. अब टॉस 3 बजे होगा, जबकि मैच 3:30 बजे शुरू होगा. दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए लॉन्ग ऑन के एरिया में कुछ पानी अभी भी जमा है. इस मैदान का ड्रेनेग सिस्टम अच्छा है. ऐसे में अधिक देरी नहीं होगी खेल की शुरुआत में.

Nov 02, 2025 14:25 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: थोड़ी देर में शुरू होगा मैच

बस कुछ ही देर में शुरू होगा मैच

Nov 02, 2025 14:20 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE: हटाए गए कवर्स

स्टेडियम में मौजूद हमारे स्पोर्ट्स एडियर विमल मोहन ने जानकारी दी है कि ग्राउंसमैन ने कवर्स हटा दिए हैं. जैसे ही उन्होंने कवर्स हटाए, वैसे ही स्टेडियम में मौजूद फैंस ने चीयर किया. अभी हल्की धूप निकल आई है. अंपायर्स और ग्राउंड स्टाफ के बीच बातचीत जारी है.

Nov 02, 2025 14:17 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: थोड़ी देर में टॉस

फाइनल मुकाबले के टॉस में देरी हो सकती है. 2:30 बजे टॉस का समय है. लेकिन अभी तक कवर्स नहीं हटाए गए हैं. मैदान मेंं कुछ जगह पैच दिख रहा है. ऐसे में टॉस में देरी तय है.

Nov 02, 2025 13:30 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE: पिच पर कवर्स

हमारे पास ताजा तस्वीरें हैं. स्टेडियम में. कवर्स से पिच ढकी हुई है. हालांकि, मौसम का पूर्वानुमान भी यही थी. 

Nov 02, 2025 13:17 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: नवी मुंबई में हो रही बरसात

फाइनल से पहले हो रही बारिश. देखें स्टेडियम के बाहर से ताजा अपडेट

Nov 02, 2025 13:04 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE: नवी मुंबई में हो रही बरसात

नवी मुंबई में तेज बरसात हो रही है. एनडीटीवी के स्पोर्ट्स एडिटर विमल मोहन स्टेडियम के बाहर मौजूद है और उन्होंने ताजा अपडेट यह दिया है कि वहां अभी तेज बरसात हो रही है. बता दें, मैच के लिए रिजर्व-डे रखा गया है.

Nov 02, 2025 12:50 (IST)

India vs South Africa Women Final LIVE: तैयार है भारतीय ब्रिगेड

हरमनप्रीत कौर कंपनी है तैयार...देखिए कप्तानों का फोटो शूट

Nov 02, 2025 12:11 (IST)

IND-W vs SA-W Final LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, हरलीन देयोल, अरुंधति रेड्डी, उमा छेत्री

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मैरिज़ेन कप्प, सिनालो जाफ्ता (डब्ल्यू), एनेरी डर्कसन, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, मसाबाता क्लास, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शांगासे, कराबो मेसो

Nov 02, 2025 12:10 (IST)

IND-W vs SA-W Women Final LIVE: स्वागत है आपका फाइनल में

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स के लाइव ब्लॉग पर. आज बड़ा दिन है. ब्लॉकबस्टर संडे. जहां एक तरफ भारतीय पुरुष टीम सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी, तो दूसरी तरफ जिस पर सभी फैंस की निगाहें हैं, भारतीय महिला टीम वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी. भारत को अपने पहले खिताब का इंतजार है तो दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका है, जो पहली बार फाइनल में पहुंची थी.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: युद्ध का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे Donald Trump? | Iran War