भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 36 से 40 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच Saurashtra Cricket Association Stadium, Rajkot में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 36 से 40 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लेटेस्ट स्कोर

39.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ जडेजा के एक सस्ते ओवर की हुई समाप्ति| इस बार बैक फुट से पॉइंट की तरफ पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| 286/5 ऑस्ट्रेलिया|

39.5 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|


39.4 ओवर (0 रन) टर्न हुई गेंद!! ऑफ़ साइड पर हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

39.3 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

39.2 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ कैमरन ग्रीन ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप कवर की ओर पुश किया| फील्डर गेंद को पकड़ने भागे| इसी बीच बॉल तेज़ी से सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|

39.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|

कैमरन ग्रीन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

38.6 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! जसप्रीत बुमराह यु ब्यूटी!! बूम-बूम बुमराह की 142 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ़्तार वाली गेंद ने मैक्सवेल का काम तमाम कर दिया| सटीक यॉर्कर के सामने ग्लेन मैक्सवेल कुछ भी नहीं कर पाए| शानदार गेंदबाजी के दमपर टीम इंडिया ने इस मुकाबले में बेहतरीन वापसी कर ली है| मैक्सवेल महज़ 5 रन बनाकर वापिस लौटे| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई थी ये गेंद जहाँ गति से पूरी तरह से बीट हुए बल्लेबाज़ और समय पर बल्ला नीचे नहीं ला पाए| ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई ये गेंद| 281/5 ऑस्ट्रेलिया|

38.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| शरीर पर आती हुई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन हासिल कर लिया|

38.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

38.3 ओवर (0 रन) शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये|

38.2 ओवर (1 रन) इन साइड एज और पैड्स को लगकर कीपर तक गई गेंद टप्पा खाने के बाद| बल्लेबाजों के पास रन लेने का मौका था जिसे पूरा कर लिया| अंदर आती गेंद से चकमा खाए थे बल्लेबाज़|

38.1 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी देखने को मिली यहाँ पर|

38.1 ओवर (1 रन) वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|

37.6 ओवर (4 रन) चौका! लेट कट!! काफी ज्यादा लेट इस शॉट को खेला और फील्डर को बाईसेक्ट कर दिया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| आउट फील्ड इतनी तेज़ है कि जस्सी उसे रोक ही नहीं पाए| 276/4 ऑस्ट्रेलिया|

37.5 ओवर (0 रन) सॉफ्ट डिफेन्स!! कोई रन नहीं होगा|

37.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार कवर्स की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

37.3 ओवर (2 रन) दुग्गी!! मैक्सवेल के पिटारे से स्वीप शॉट निकला और दो रन बटोर लिया गया|

37.2 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर मैक्सवेल ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

37.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

37.1 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...

36.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट विराट कोहली बोल्ड जसप्रीत बुमराह| बूम-बूम बुमराह के खाते में गई आज की पहली सफलता| इससे उनको काफी आत्मविश्वास मिलेगा| 11 रन बनाकर एलेक्स कैरी पवेलियन लौट गए| धीमी गति की गेंद ने यहाँ पर कर दिया कमाल| बल्लेबाज़ अपने शॉट को चेक नहीं कर पाए और हवा में शॉर्ट कवर्स की तरफ उसे चिप कर बैठे| कोहली वहां पर मौजूद थे जिन्होंने अपने दाहिने तरफ भागते हुए कैच को पूरा किया| वैसे आज जस्सी का गेंद के साथ ऑफ़ डे रहा है लेकिन इस ओवर में वो अपनी लय वापिस हासिल करते हुए दिखे हैं| 267/4 ऑस्ट्रेलिया|

36.5 ओवर (0 रन) एक और अच्छी गेंद जस्सी द्वारा जिसे बल्लेबाज़ को सम्मान देना पड़ा|

36.4 ओवर (0 रन) तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|

36.3 ओवर (4 रन) चौका! लेंथ गेंद| चिप किया उसे मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| एक बड़ा गैप फील्डिंग टीम ने उस तरफ बना रखा है जिस वजह से चार रनों का सफ़र गेंद ने तय कर लिया|

36.2 ओवर (1 रन) चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|

36.1 ओवर (1 रन) सिंगल, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|

35.6 ओवर (2 रन) दुग्गी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए| 261/3 ऑस्ट्रेलिया|

35.5 ओवर (1 रन) स्लोवर गेंद| पैड्स लाइन पर थी| मिड विकेट की तरफ खेला, एक ही रन मिला|

35.4 ओवर (1 रन) हवा में थी गेंद लेकिन डीप थर्ड मैन फील्डर के काफी आगे गिरी| एक रन मिला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को स्लैश किया था इस बार|

35.4 ओवर (1 रन) वाइड! बल्लेबाज़ को रूम बनाते देखा तो ऑफ़ स्टम्प के बाहर फेंकी गेंद लेकिन वाइड लाइन से बाहर डाल बैठे|

35.3 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|

35.2 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

35.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|

मैच रिपोर्ट