Heeramandi Review In Hindi: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. फिल्म के भव्य सेट से लेकर इसके बजट तक सब को लेकर जबरदस्त हाइप थी. वेब सीरीज संजय लीला भंसाली का ओटीटी डेब्यू भी थी. लेकिन हीरामंडी में वह तवायफों की उसी दुनिया को लेकर आए हैं जिसे वह अपनी फिल्मों में अकसर पेश करते आए हैं. देवदास से लेकर गंगूबाई काठियावाड़ी तक समाज की उन औरतों की बात करती हैं जिनके बारे में कुछ कहे जाने से हमेशा बचा जाता रहा है. 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मीन सहगल, शेखर सुमन, फरदीन खान, अध्ययन सुमन और फरीदा जलाल हैं. अगर इन सितारों की लिस्ट को देखें तो यह बात जेहन में कौंध जाती है कि ओटीटी प्रोजेक्ट के लिए अकसर ऐसे सितारे चुने जाते हैं जो या तो गुमनामी में हैं या फिर जिनकी चमक पहले से कम हो चुकी है. हीरामंडी भी ऐसे ही सितारों का जमावड़ा है. फिर संजय लीला भंसाली ने जिस तरह की लाहौर की हीरामंडी परदे पर पेश की है, फिर आठ एपिसोड और फिर उसके साथ ही लगभग एक घंटे का एक एपिसोड, उसके चलते वेब सीरीज देखने के लिए धैर्य और हिम्मत दोनों की दरकार होती है.
अगर हम 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की बात करें तो नेटफ्लिक्स वेब सीरीज में यहां मनीषा कोइराला और उनसे जुड़ी औरतों के जरिये हीरामंडी के शानो-शौकत के आखिरी पलों को दिखाया है. वेब सीरीज में मनीषा कोइराला और सोनाक्षी सिन्हा के जरिये जहां ताकत का संघर्ष नजर आता है. तो वहीं शर्मीन सहगल के जरिये ऐसी लड़की की कहानी दिखाई है जो इस दुनिया से दूर रहना चाहती है. वहीं कोई आजादी के लड़ाई के लिए आवाज बुलंद कर रही है तो किसी की अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़नी है. हीरामंडी में इनके अलावा हैं तो कुछ नवाब जो मल्लिकाजान की चौखट पर आते हैं. इस तरह से संजय लीला भंसाली ने हीरामंडी के जरिये उस दौर की कहानी को दिखाया है जो बहुत ही कम देखने को मिली है. लेकिन कहानी में पात्र और घटनाएं पिरोई हुई नजर नहीं आती हैं. सिर्फ पैसे का जलवा नजर आता है और यह दिखता है कि किसी भी सामान्य चीज को कितना भव्य बनाया जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फिर हीरामंडी के एपिसोड्स की लंबाई और सीरीज का फ्लो बहुत स्लो है, जो तंग करता है. एक्टिंग के मामले में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा और अन्य एक्ट्रेसेस ने अच्छा काम किया है. लेकिन हीरामंडी को देखते हुए विद्या बालन की बेगम जान बार-बार जेहन में आती है और कहीं-कहीं भारी भी पड़ती है. हीरामंडी के पात्र बेगम जान की बहुत याद दिलाते हैं. हालांकि दोनों की स्टोरी लाइन एकदम अलग है. लेकिन संजय लीला भंसाली वो डायरेक्टर हैं जो कांच को भी हीरा बनाकर पेश करने का हुनर रखते हैं. तो हीरामंडी को भी देखकर कुछ ऐसा ही एहसास होता है. फिर जिस तरह वह कैमरे से खेलते हैं, वह कहीं और देखना दुर्लभ है.
हीरामंडी की बात करें तो अगर आप संजय लीला भंसाली के फैन हैं, उनकी काल्पनिक दुनिया बेहद आकर्षित करती है, उनका मायावी संसार आपको खींचता है और आपके पास आठ घंटे से ज्यादा का समय है तो यह वेब सीरीज आप एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं.
रेटिंग: 2.5/5 स्टार
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
डायरेक्टर: संजय लीला भंसाली
कलाकार: मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मीन सहगल, शेखर सुमन, फरदीन खान, अध्ययन सुमन और फरीदा जलाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं