ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच Saurashtra Cricket Association Stadium, Rajkot में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

29.6 ओवर (1 रन) शॉर्टपिच गेंद पर लबुशेन ने स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट खेला| एक रन मिल गया|

29.5 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन निकाला|


29.4 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

29.3 ओवर (4 रन) चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल, फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके| मिला चार रन|

29.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|

29.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को स्मिथ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|

28.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

28.5 ओवर (4 रन) चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|

28.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

28.3 ओवर (1 रन) इस बार स्कूप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग की दिश से एक रन हासिल किया|

28.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|

28.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

नए बल्लेबाज़ मार्नस लबुशेन क्रीज़ पर आये हैं...

27.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट प्रसिद्ध कृष्णा बोल्ड कुलदीप यादव| ओह, शतक से चूक गए मार्श| 137 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| कुलदीप ने अपनी टीम को दिलाया ब्रेक थ्रू| 96 रन बनाकर मिचेल मार्श लौटे पवेलियन| विकेट लाइन पर डाली गई गुगली गेंद से चकमा खा गए मार्श| अंदर आती गेंद का इंतज़ार कर रहे थे इसलिए बैकफुट पर गए थे लेकिन ये पड़कर बाहर की तरफ निकल गई| शॉट खेलने पर मजबूर हुए और हवा में शॉर्ट कवर्स की तरफ मार बैठे| ऐसा लगा कि अतिरिक्त उछाल से भी चकमा खाए थे| फील्डर ने इसे अपने हाथों में लिया| 215/2 ऑस्ट्रेलिया|

27.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

27.4 ओवर (1 रन) इस बार स्लिप लगाकर ऊपर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से पैर निकालकर उसे सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिला|

27.3 ओवर (6 रन) छक्का! बिलकुल सामने की तरफ| ठिकाने पर गिरी नहीं तो उसे बल्लेबाज़ ने ठिकाने लगा दिया है| ये गेंद गई सीधा सीमा रेखा के पार पूरे के पूरे छह रनों के लिए| ज़रा सा भी आप अगर इस बल्लेबाज़ के सामने अपनी लाइन और लेंथ से चूके तो फिर ऐसे ही ठोके जायेंगे|

27.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार गेंद को सामने की तरफ लॉफ्ट करते हुए लॉन्ग ऑफ़ से सिंगल हासिल किया|

27.1 ओवर (4 रन) चौका! बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग से चौका बटोरा| अब स्मिथ बड़े शॉट्स के लिए जा रहे हैं|

26.6 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

26.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|

26.4 ओवर (0 रन) इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

26.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! विकटों के बीच रखी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर ब्लॉक कर दिया|

26.2 ओवर (4 रन) चौका! एक और छोटी ऑफ़ स्पिन गेंद| काफी तेज़ी के साथ मार्श बैकफुट पर गए उसे पुल कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ जहाँ से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| इसी एक साथ ऑस्ट्रेलिया का 200 रन भी पूरा हो गया|

26.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्पिन गेंद| शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ पुल शॉट लगाया गया जिसे जडेजा ने फील्ड करते हुए रोक दिया|

25.6 ओवर (1 रन) छोटी गेंद| पुल शॉट लगाया| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई और एक टप्पा खाकर डीप स्क्वायर लेग की तरफ गई जहाँ से एक रन मिला| 196/1 ऑस्ट्रेलिया|

25.5 ओवर (0 रन) खिची हुई लेंथ को बैकफुट से जाकर डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|

25.4 ओवर (4 रन) चौका! इस बार जोखिम उठाया मार्श ने यहाँ पर| गेंदबाज़ के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

25.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल| टॉप स्पिन गेंद को स्मिथ ने स्क्वायर लेग की तरफ फ्लिक करते हुए रन बटोरा| कुलदीप के खिलाफ रिस्क नहीं ले रहे दोनों बल्लेबाज़|

25.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! पैड्स से कुलदीप ने गेंद को टर्न कराया| मार्श ने उसे भले भाँती लेग साइड पर फ्लिक किया जहाँ से एक रन मिल पाया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

25.1 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

मैच रिपोर्ट