VIDEO: होटल में अभिषेक शर्मा के साथ महिला फैन ने ये क्या कर दिया? हैरान रह गए लोग

Abhishek Sharma, Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: अभिषेक शर्मा का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. आरआर के खिलाफ मैच के जब वह होटल से निकल रहे थे. उसी दौरान एक महिला ने उनका अचानक से हाथ पकड़ लिया. जिसे देख वो चौंक गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अभिषेक शर्मा के साथ महिला फैन ने किया छेड़छाड़

Abhishek Sharma, Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) मौजूदा समय में आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं. जहां से उनका एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. दरअसल जारी टूर्नामेंट का 36वां मुकाबला बीते शनिवार (25 अप्रैल 2026) को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच जयपुर में खेला गया. जहां हैदराबाद की टीम नौ गेंद शेष रहते पांच विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के बाद जब शर्मा होटल से निकल रहे थे. उसी दौरान एक महिला ने अचानक से उनका हाथ पकड़ लिया. जिसे देख वो भी चौंक गए. हैरान कर देने वाली बात ये रही कि महिला ने उनका हाथ इतनी जोर से पकड़ रखा था कि वो छुड़ाने में नाकामयाब रहे. इस बीच उन्हें दर्द भी महसूस हुआ. स्टार खिलाड़ी को मुसीबत में देख सुरक्षा गार्ड ने हस्तक्षेप किया. जिसके बाद वह आगे बढ़ पाए. 

राजस्थान के खिलाफ जीत में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन रहा सराहनीय

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में बीते कल अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन सराहनीय रहा. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 29 गेंदों का सामना किया. इस बीच 196.55 की स्ट्राइक रेट से 57 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 11 चौके और एक खूबसूरत छक्का देखने को मिला. 

आईपीएल 2026 में कहर ढा रहे हैं अभिषेक

आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर चल रहा है. टूर्नामेंट के 36 मुकाबले बीत जाने के बाद वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर हैं. खबर लिखे जाने तक अभिषेक ने एसआरएच की तरफ से कुल आठ मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से आठ पारियों में 380 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतकीय पारियां शामिल है. 135 रनों की खेली गई नाबाद शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली सर्वोच्च पारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- CSK vs GT: पांच बार की चैंपियन चेन्नई की भिड़ंत गुजरात के साथ, जानें अबतक कैसा रहा है दोनों टीमों का सफर

Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing News: वाशिंगटन होटल में थे Trump, तभी हुई फायरिंग, संदिग्ध को मार गिराया गया
Topics mentioned in this article