इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड और भारत के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 26 से 30 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

29.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! ओवरपिच गेंद पर बटलर ने कवर की ओर ड्राइव करते हुए एक रन ले लिया| 30 ओवर के बाद 162/5 इंग्लैंड|

29.5 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|


29.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेला| एक रन आ गया|

29.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बटलर ने डिफेंड कर दिया|

29.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर लियाम ने गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|

29.1 ओवर (1 रन) आगे की गेंद पर बटलर ने पॉइंट की ओर गाइड किया| एक रन आया|

28.6 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर गेंद को लियाम ने पुश किया| फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं मिल सका|

28.5 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

28.4 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| रन नहीं आ सका|

28.3 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की ओर जाने दिया|

28.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

28.1 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

27.6 ओवर (2 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया|

27.5 ओवर (4 रन) चौका!!! फ्री हिट का पूरा फ़ायदा उठाते हुए लियाम यहाँ पर!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर गैप में शॉट लगाया| बॉल गई सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| इंग्लैंड vs भारत: 3rd ODI: Liam Livingstone hits Ravindra Jadeja for a 4! ENG 154/5 (27.5 Ov). CRR: 5.53

27.5 ओवर (1 रन) नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो करार दिया| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

27.4 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

27.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|

लियाम लिविंगस्टन को भेजा गया है| इसी बीच ड्रिंक्स ब्रेक का भी समय हो गया| अब देखना ये है कि यहाँ से दोनों बल्लेबाज़ किस रणनीति से स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाते हैं...

27.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! सही समय पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाज़ी में बदलाव किया जिसका फ़ायदा उन्हें मोईन के विकेट के रूप में मिल गया!! रवींद्र जडेजा ने आते ही 75 रनों की इस साझेदारी का अंत कर दिया!! मोईन अली 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मिडिल और लेग स्टंप्स के बीच में गेंद का जडेजा ने टप्पा रखा| बॉल टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| बॉल अतिरिक्त उछाल के साथ मोईन के ग्लव्स को लगकर सीधा कीपर ऋषभ पंत के हाथ में गई| जिसके बाद पंत ने कैच आउट की अपील की| अम्पायर ने आउट करार दिया| 149/5 इंग्लैंड| इंग्लैंड vs भारत: 3rd ODI: WICKET! Moeen Ali c Rishabh Pant b Ravindra Jadeja 34 (44b, 2x4, 2x6). ENG 149/5 (27.2 Ov). CRR: 5.45

27.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

जड्डू को गेंद थमाई गई...

26.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| 27 ओवर के बाद 149/4 इंग्लैंड|

26.5 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर मोईन ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| एक रन मिल गया|

26.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर मोईन ने बैक फुट से सामने की ओर डिफेंड किया| गेंदबाज़ ने आकर गेंद को उठाया| रन नहीं मिला|

26.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

26.2 ओवर (1 रन) शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाकर सिंगल लिया|

26.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|

25.6 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

25.5 ओवर (6 रन) छक्का!! मोईन अली के भी बल्ले से आता हुआ इस ओवर में बड़ा शॉट!!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| इंग्लैंड vs भारत: 3rd ODI: It's a SIX! Moeen Ali hits Yuzvendra Chahal. ENG 147/4 (25.5 Ov). CRR: 5.69

25.4 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव करने का मन बनाया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई| फील्डर उसके पीछे भागे| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से दो रन ले लिया|

25.3 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

25.2 ओवर (6 रन) छक्का!! बटलर के द्वारा लगाया गया एक और बड़ा शॉट!! कदमों का इस्तेमाल करते हुए जोस ने गेंद को महज़ अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया| गेंद और बल्ले का हुआ बेहतर ताल मेल| बॉल गई सीधा सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| इंग्लैंड vs भारत: 3rd ODI: It's a SIX! Jos Buttler hits Yuzvendra Chahal. ENG 138/4 (25.2 Ov). CRR: 5.45

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

25.1 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

मैच रिपोर्ट