दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

जिसके बाद जोस बटलर (116) ने तूफ़ानी अंदाज़ को बरकरार रखा और इस सीज़न में अपना एक और शतक जड़ दिया| कप्तान संजू ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली के गेंदबाजों पर टूट पड़े और बटलर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की अहम साझेदारी किया| जिसके कारण राजस्थान की टीम ने इस सीज़न का सबसे बड़ा 222 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगा दिया| इसी बीच दिल्ली के कप्तान ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें खलील अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने 1-1 विकेट निकालकर दिया| ऐसे में अब देखना होगा कि क्या दिल्ली के बल्लेबाज़ 223 रनों के बड़े टोटल को चेज़ करते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लेगी? या फिर राजस्थान की टीम डिफेंड करते हुए 2 अंक अपने नाम कर पाएगी|

जोस द बॉस ने लगाया इस सीज़न का तीसरा शतक!!! राजस्थान ने दिल्ली के सामने खड़ा किया इस सीज़न का सबसे बड़ा 222 रनों का स्कोर| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई राजस्थान की टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की शतकीय साझेदारी करते हुए अपनी टीम को बड़े टोटल की ओर बढ़ाया| इसी बीच देवदत्त पडिकल (54) के रूप में पहला झटका संजू की सेना को लगा लेकिन तब तक उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था| हालाँकि पडिकल के आउट होने के बाद कप्तान संजू सैमसन (46) नाबाद ने मैदान में आकर बटलर का साथ दिया और बाउंड्री लगाने लगे| बल्लेबाजों की धाकड़ बल्लेबाज़ी के चलते राजस्थान टीम की इस पारी के दौरान एक दफ़ा भी दिल्ली के गेंदबाज़ हावी होते हुए नज़र नहीं आए|


19.6 ओवर (6 रन) छक्का! इसी के साथ इस सीज़न का सबसे बड़ा स्कोर बन गया| राजस्थान की पारी 222 रनों पर हुई समाप्त| वाह जी वाह!! आज तूफानी बल्लेबाज़ी देखने को मिली है हमें| लो फुल टॉस गेंद जो शरीर पर थी| बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर पुल कर दिया और स्टैंड्स में पहुंचा दिया| अब दिल्ली के सामने 223 रनों का लक्ष्य रखा गया है| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: It's a SIX! Sanju Samson hits Shardul Thakur. RR 222/2 (20.0 Ov). CRR: 11.1

19.5 ओवर (4 रन) चौका! बल्ले का टो एंड लेकर ये गेंद गैप में निकल गई थर्ड मैन की तरफ और चार रन मिल गए| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: Sanju Samson hits Shardul Thakur for a 4! RR 216/2 (19.5 Ov). CRR: 10.89

19.4 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद| बड़ा शॉट नहीं लगा पाए, मिड विकेट की तरफ खेला| एक ही रन मिल पाया|

19.3 ओवर (1 रन) सिंगल मिल पाया यहाँ पर| जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड पर खेला| डीप में फील्डर तैनात, सिंगल ही मिला|

19.3 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|

19.2 ओवर (4 रन) चौका! जैसे ही यॉर्कर से चूके गेंदबाज़, बल्लेबाज़ ने उसका फायदा उठा लिया| सामने की तरफ शॉट लगाया और बाउंड्री हासिल की| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: Sanju Samson hits Shardul Thakur for a 4! RR 209/2 (19.2 Ov). CRR: 10.81

19.1 ओवर (2 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला| गैप मिला और दो रन हासिल किया|

19.1 ओवर (1 रन) वाइड! आउट साइड ऑफ़ थी गेंद, अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

18.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट डेविड वॉर्नर बोल्ड मुस्तफिजुर रहमान| 116 रनों पर बटलर की बेमिसाल पारी का अंत हुआ| शरीर पर डाली गई लो फुल टॉस गेंद| सामने की तरफ उसे उठाकर मारा लेकिन टाइमिंग इस बार बेहतर नहीं थी| हवा में तो गई गेंद लेकिन सीधा फील्डर की ओर| वॉर्नर वहां पर तैनात थे जो जल्दी कैच नहीं टपकाते| दिल्ली ने कुछ पल के लिए ली होगी चैन की सांस| 202/2 राजस्थान| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: WICKET! Jos Buttler c David Warner b Mustafizur Rahman 116 (65b, 9x4, 9x6). RR 202/2 (19.0 Ov). CRR: 10.63

18.5 ओवर (2 रन) बढ़िया फील्डिंग लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर पॉवेल द्वारा| ऐसा लगा कि वो और वॉर्नर आपस में टकरा जायेंगे लेकिन सही समय पर संतुलन बनाते हुए गेंद को अंदर रोक लिया| जड़ में डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ ज़मीनी शॉट खेला गया था| अम्पायर ने इसे काफी देर देखा और अंत में दुग्गी ही दिया|

18.4 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ राजस्थान टीम का 200 रन पूरा हुआ!! मिड विकेट की तरफ संजू ने गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

18.3 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

18.2 ओवर (6 रन) छक्का! लॉन्ग ऑफ़ फील्डर के काफी पास से निकल गई ये गेंद और छह रन मिल गए| पॉवेल के हाथों में लगकर निकली ये गेंद| अगर एक बेहतरीन प्रयास करते तो शायद कैच पकड़ सकते थे| ऑफ़ स्टम्प पर जड़ में डाली गई थी गेंद जिसे लॉन्ग ऑफ़ की ओर उठाकर मार दिया था| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: It's a SIX! Jos Buttler hits Mustafizur Rahman. RR 198/1 (18.2 Ov). CRR: 10.8

18.1 ओवर (4 रन) चौका!!! पैड्स लाइन पर डाली गई लो फुलटॉस गेंद को स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग से चौका बटोरा| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: Jos Buttler hits Mustafizur Rahman for a 4! RR 192/1 (18.1 Ov). CRR: 10.57

17.6 ओवर (0 रन) ओह!! कैच ड्रॉप!! खलील ये आपने क्या किया? एक आसान सा कैच अपनी ही गेंद पर संजू का टपका दिया| ये काफी महंगा साबित हो सकता है अंत के ओवरों में आपको| 28 रनों पर सैमसन को मिला जीवनदान| बाउंसर डाली गई गेंद को पुल लगाने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन तेज़ गति की गेंद के कारण चकमा खा गए| टॉप एज लेकर हवा में खिल गई बॉल| खलील उसके नीचे आये और कैज़ुअल होकर उसे टपका दिया|

17.5 ओवर (6 रन) छक्का! स्लाइस किया, गैप में गई गेंद और छह रन मिल गए| खलील को रिमांड में लेते हुए संजू| फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद पर दूर से ही बल्ला फेंका और सही संपर्क के साथ छह रन हासिल कर लिया| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: It's a SIX! Sanju Samson hits Khaleel Ahmed. RR 188/1 (17.5 Ov). CRR: 10.54

17.4 ओवर (4 रन) चौका! टू बाउंस चौका!! एक बार फिर से कवर्स बाउंड्री को निशाना बनाया और चार रन हासिल किये| ये उनका पसंदीदा शॉट है और उसी के साथ जाना भी पसंद कर रहे| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: Sanju Samson hits Khaleel Ahmed for a 4! RR 182/1 (17.4 Ov). CRR: 10.3

17.4 ओवर (1 रन) वाइड! लैप शॉट का प्रयास लेकिन दिशा से काफी बाहर थी गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

17.3 ओवर (6 रन) छक्का! लो फुल टॉस गेंद को सैमसन ने सामने की तरफ उठाकर मारा और आधा दर्जन रन अपनी टीम के लिए हासिल कर लिए| लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार स्टैंड्स में जाकर गिरी ये गेंद| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: It's a SIX! Sanju Samson hits Khaleel Ahmed. RR 177/1 (17.3 Ov). CRR: 10.11

17.2 ओवर (4 रन) चौका! फुल बल को कवर्स फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया| गैप मिला और बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: Sanju Samson hits Khaleel Ahmed for a 4! RR 171/1 (17.2 Ov). CRR: 9.87

17.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! बल्लेबाज़ ने यहाँ स्कूप शॉट का किया इस्तेमाल लेकिन असफल रहे| ये गेंद उनके चेहरे पर जाकर लग गई थी बल्ले से लगने के बाद| थोड़ा सा तकलीफ में नज़र आये हैं|

16.6 ओवर (1 रन) ये भी बढ़िया गेंद| बल्लेबाज़ सैमसन ने इसे स्लाइस किया डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ| अक्षर वहां तैनात, सिंगल से सहमत हुए बल्लेबाज़|

16.5 ओवर (1 रन) एक और बार जोस के लिए जड़ में डाली गई गेंद| बड़ा शॉट नहीं लगा पाए इसलिए सिंगल से ही काम चलाया|

16.4 ओवर (1 रन) धीमी गति से शरीर पर डाली गई गेंद| संजू ने उसे मिड विकेट की तरफ खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|

16.3 ओवर (4 रन) चौका! अपर कट की मदद से बाउंड्री आती हुई| संजू भी अपने जलवे दिखाते हुए| पटकी हुई गेंद को कीपर के ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और गाइड किया थर्ड मैन की ओर चार रनों के लिए| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: Sanju Samson hits Mustafizur Rahman for a 4! RR 164/1 (16.3 Ov). CRR: 9.94

16.2 ओवर (1 रन) यॉर्कर गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ खेला, एक ही रन मिला|

16.1 ओवर (1 रन) चिप किया गेंद को मिड ऑन की तरफ| नो मेंस लैंड में जाकर गिरी गेंद, एक ही रन का मौका एबीएन पाया|

15.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

15.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! बैक टू बैक शतक!! इस सीज़न का तीसरा| लीडिंग फ्रॉम द फ्रंट!! जोस द बॉस!! बाप रे बाप, ये खिलाड़ी तो सारे रिकॉर्ड तोड़ने पर लग गया है| खतरनाक बल्लेबाज़ी| टीम को अकेले अपने दम पर आगे की तरफ लेकर जा रहे हैं| जड़ में डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ खेला| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और तेज़ी से भागते हुए उसे भी हासिल कर लिया| फिर क्या था, जश्न में डूब गई पूरी राजस्थान की टीम और उनके समर्थक भी| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: It's a 100! Jos Buttler hits a ton 101 (57b, 8x4, 8x6). RR 158/1 (15.5 Ovs). CRR: 9.98

15.4 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|

15.3 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

15.2 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|

अगले बल्लेबाज़ संजू सैमसन..

टाइम आउट का इशार अम्पायर द्वारा किया गया!! 15.1 ओवर के बाद 155/1 राजस्थान| अब मैदान पर आयेंगे कप्तान संजू अपने साथी खिलाड़ी जोस बटलर का साथ देने के लिए| दिल्ली की टीम को काफ़ी समय बाद मिली पहली विकेट...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!! 155 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| कमाल का रिव्यु फील्डिंग कप्तान द्वारा लिया गया और एक बड़ी विकेट हाथ लग गई| 54 रन बनाकर देवदत लौटे पवेलियन| खलील ने टीम को दिलाया ब्रेक थ्रू| फील्डिंग टीम चाहेगी कि अब यहाँ से अपना दबदबा बनाकर रखा जाए| एंगल से अंदर आती गेंद को ऑन साइड पर खेलने गए बल्लेबाज़| थोड़ा नीचे रही गेंद और सीधा जाकर फ्रंट पैड्स को लग गई| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने नकार दिया| पन्त ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि ये गेंद जाकर लेग स्टम्प को लग रही थी इसलिए थर्ड अम्पायर ने भी उसे आउट करार दिया| 155/1 राजस्थान| दिल्ली vs राजस्थान: Match 34: WICKET! Devdutt Padikkal lbw b Khaleel Ahmed 54 (35b, 7x4, 2x6). RR 155/1 (15.1 Ov). CRR: 10.22

मैच रिपोर्ट