- विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है.
- 1994 में पहली बार विश्व शिक्षक दिवस मनाया गया.
- इस दिन शिक्षकों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है.
World Teachers' Day 2019: अंतर्राष्ट्रीय टीचर्स डे (International Teachers Day) हर साल 5 अक्टूबर को मनाया जाता है. विश्व शिक्षक दिवस 2019 की थीम (World Teachers Day Theme) ‘युवा शिक्षक : शिक्षा क्षेत्र का भविष्य' (“Young Teachers: The Future of the Profession”) रखी गई है. शिक्षक दिवस दुनिया भर के देशों में अलग अलग दिन मनाया जाता है. लेकिन यूनेस्को की सिफारिशों को 1966 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वीकारने के बाद 1994 में पहली बार विश्व शिक्षक दिवस मनाया गया. यूनेस्को की सिफारिशों में शिक्षकों के अधिकारों और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में उल्लेख करने के साथ-साथ उनकी प्रारंभिक तैयारी और आगे की शिक्षा, भर्ती, रोजगार, शिक्षण तथा अधिगम की स्थिति और शर्तें निर्धारित की गई थी. विश्व शिक्षक दिवस के दिन शिक्षकों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है. इस दिन स्टूडेंट्स अपने-अपने तरीके से शिक्षकों (Teachers) के प्रति प्यार और सम्मान प्रकट करते हैं.
अलग-अलग देशों में अलग-अलग दिन मनाया जाता है शिक्षक दिवस
अलग-अलग देशों में शिक्षक दिवस अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता हैं. भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है. चीन में 10 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. अमेरिका में मई के पहले पूर्ण सप्ताह के मंगलवार को शिक्षक दिवस सेलीब्रेट किया जाता है. वहीं, थाइलैंड में हर साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भारत में 5 सितंबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस
भारत में शिक्षक दिवस भूतपूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पर 5 सितंबर को मनाया जाता है. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उप-राष्ट्रपति, दूसरे राष्ट्रपति, महान दार्शनिक, बेहतरीन शिक्षक, स्कॉलर और राजनेता थे. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था. 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
अन्य खबरें
दिल्ली में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त पहली यूनिवर्सिटी बनी IGNOU
9 साल का ये बच्चा अब तक बना चुका है 30 मोबाइल गेम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं