WBJEE 2017 Results की घोषणा आज, Wbjeeb.nic.in पर देखें रिजल्ट
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.wbjeeb.in पर पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) का रिजल्ट घोषित कर सकता है. बोर्ड ने अपनी नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी थी कि नतीजे जारी किए जाने की संभावित तिथि 5 जून, 2017 है. WBJEEB ने परीक्षा की आंसर-की मई माह में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की थी.
राज्य में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और विश्वविद्यालयों में आर्किटेक्चर, सरकारी कॉलेजों और स्वयं वित्त संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है.
इस परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल को किया गया था. यह एग्जाम पेपर बेस ऑफलाइन मोड में लिया गया था. WBJEE 2017 का पेपर नंबर 1 (मैथ्स) सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जबकि पेपर नंबर 2 (फिजिक्स व केमिस्ट्री) का आयोजन सुबह दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया था.
परीक्षा की आंसर-की 27 मई को जारी की गई थी.
WBJEE बोर्ड ने 15 मई से मॉक काउंसलिंग हेल्प सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई है.
WBJEE 2017: काउंसलिंग, सीट आवंटन व एडमिशन
रिजल्ट के बाद ई-काउंसलिंग/सीट आवंटन पर और एडमिशन को लेकर www.wbjeeb.in पर जल्द ही अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.
काउंसलिंग व सीट आवंटन से पहले कोर्स वाइज व इंस्टीट्यूट वाइज सीटों की उपलब्धता भी वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी.

लेखक के बारे में
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
WBJEE 2017, WBJEE Result, WBJEE, West Bengal Joint Entrance Examination (WBJEE), Wbjeeb.nic.in