छह महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद, उत्तर प्रदेश के स्कूल आज से 19 अक्टूबर से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए फिर से खुल गए हैं. कोरोना वायरस के दौरान हजारों छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए हैं. निर्देश के अनुसार, स्कूलों को सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करना होगा, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग और परिसर के उचित स्वच्छता शामिल हैं. कक्षाएं शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी और छात्रों को किसी भी बिंदु पर इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. स्कूल परिसर में प्रवेश से पहले, छात्रों को अपने माता-पिता या अभिभावकों से लिखित अनुमति लेने की आवश्यकता होगी, यदि माता पिता छात्र को अनुमति नहीं देते तो उन्हें कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने एक बयान में कहा कि सरकार द्वारा उचित विचार करने के बाद, यह निर्णय लिया गया कि सभी क्षेत्रों के कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं को पुन: शुरू कर दिया जाएगा.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
“छात्रों को केवल तब ही कक्षाओं में जाने की अनुमति दी जाएगी जब वे अपने माता-पिता या अभिभावकों से लिखित अनुमति लेते हैं, क्योंकि उनका स्वास्थ्य और भविष्य महत्वपूर्ण है.
अतिरिक्त मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा, आराधना शुक्ला ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है और स्कूलों के फिर से खोलने के लिए स्वास्थ्य, स्वच्छता और आवश्यक प्रोटोकॉल पर एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी किया गया है,'
शर्मा जी ने बताया कि स्कूल शिफ्ट में चलेंगे और छात्रों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत छात्रों को एक दिन में प्रत्येक कक्षा में बुलाया जाएगा और शेष 50 प्रतिशत को अगले दिन बुलाया जाएगा. पहली शिफ्ट कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी और 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को दूसरी शिफ्ट में बुलाया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं