विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2018

UP Board Result 2018: यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, ये रहे टॉपर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यानी यूपी बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया हैं. यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में अंजली वर्मा ने टॉप किया है.

UP Board Result 2018: यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित, ये रहे टॉपर
UP Board Result 2018: यूपी बोर्ड 10वीं के ये रहे टॉपर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2018 की हाईस्कूल की परीक्षा में इलाहाबाद की अंजली वर्मा ने प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में फतेहपुर के रजनीश शुक्ला और बाराबंकी के आकाश मौर्य पहले पायदान पर रहे. इलाहाबाद के बृज बिहारी सहाय इंटर कालेज, शिवकुट की अंजली वर्मा ने 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है.

इंटरमीडिएट की परीक्षा में पहला स्थान पाने वाले रजनीश शुक्ला फतेहपुर के निवासी हैं और सर्वोदय इंटर कालेज, गोपालगंज के छात्र हैं जबकि आकाश मौर्य बाराबंकी के निवासी हैं और श्री साई इंटर कालेज, लखपेड़ाबाग के छात्र हैं. रजनीश शुक्ला तथा आकाश मौर्य दोनों ने ही 93.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.

यूपी बोर्ड की 2018 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणामों की यहां घोषणा करते हुए शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डाक्टर अवध नरेश शर्मा ने कहा, “इस बार की परीक्षाएं बहुत शुचितापूर्ण ढंग से और सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न कराई गईं.”
 
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले सर्वाधिक 11 विद्यार्थी बाराबंकी जिले से रहे जिसमें ईशानी यादव और रितिका वर्मा चौथे, आकांक्षा वर्मा पांचवे, नलिन सिंह, आलोक मिश्रा और प्रभाकरण सिद्धार्थ सातवें, नीलिमा वर्मा, आनंद राज साहू और दिनेश चौहान आठवें और अनुराग मौर्य एवं विश्वास रस्तोगी नौवें स्थान पर रहे.

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में शीर्ष 10 में कुल 55 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में शीर्ष 10 में कुल 42 विद्यार्थियों ने जगह बनाई. हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 30,28,767 परीक्षार्थी शामिल हुए जिसमें से 22,76,445 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए. इस तरह से संपूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.16 रहा.

वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 26,04,093 परीक्षार्थी शामिल हुए जिसमें से कुल 18,86,050 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए. संपूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 72.43 रहा. (इनपुट: भाषा)
 
वेबसाइट से ऐसे जानें UP Board Result, 10वीं का परिणाम

1. सबसे पहले UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmspresults.up.nic.in पर जाएं.

2. वेबसाइट खुल जाने के बाद 10वीं के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें. 

3. लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और दूसरी मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें और सब्मिट करें.

4. इसके बाद रिजल्ट सामने होगा और इसका प्रिंट आउट भी लिया जा सकेगा.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Board 10th Class Result, UP Board Class 10 Result, UP Class 10th Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com