UP Board Results 2025 in Hindi: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा? ये सवाल हर उस स्टूडेंट्स के मन में है जिन्होंने यूपी बोर्ड की परीक्षा दी थी. कॉपियों की चेकिंग तेजी से पूरा कर लिया गया है. अब स्टूडेंट्स तारीखों की घोषणा की इंतजार कर रहे हैं. हालांकि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की डेट तो घोषित नहीं की गई है लेकिन, रिपोर्ट्स की माने तो परिणाम 20 अप्रैल तक आ सकते हैं. एग्जाम से पहले बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने की घोषणी की जाएगी. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह यूपी बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in पर नजर बनाए रखें. इसके अलाव ndtv.in पर भी परिणाम देख पाएंगे. यूपी बोर्ड रिजल्ट से संबंधित हर अपडेट आपको यहां मिल जाएगी.
अधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक
- उम्मीदवारों को सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाना होगा.
- फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025' लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.
अबतक कहां का रिजल्ट जारी हो चुका है?
हर साल की तरह इस साल भी बिहार बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया है. इसके बाद अब यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने का इंतजार किया जा रहा है. अप्रैल में नतीजे जारी होने की पूरी संभावना है. बिहार बोर्ड ने 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. यूपी बोर्ड रिजल्ट रामनवमी के दूसरे दिन यानी 20 अप्रैल को घोषित किए गए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यूपी बोर्ड परीक्षा में इतने लाख बच्चे हुए शामिल
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चली थीं. इस साल, यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 54.37 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 10वीं में 27.32 लाख और कक्षा 12वीं में 27.05 लाख छात्र शामिल हुए थे.
ये भी पढ़ें-Rajasthan Class 5th Exam 2025: राजस्थान 5वीं परीक्षा की डेट में बदलाव, रिवाइज्ड शेड्यूल जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं