UP Board के 58 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है. यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (UP Board Result) जारी कर दिया गया है. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2019 (UP Board Result 2019) की घोषणा प्रेस कांफ्रेस कर की गई. यूपी बोर्ड इंटर में 76.46 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं और 64.40 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं. हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघुवंशी और इंटर में बागपत की तनु तोमर ने टॉप किया है. बागपत की तनु तोमर ने हाईस्कूल में 97.80 अंक हासिल किए हैं. हाई स्कूल की परीक्षा टॉप करने वाले गौतम रधुवंशी कानपुर के ओम्कारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के है जबकि इंटर की टॉपर तनु तोमर श्री राम इंटर कॉलेज बड़ौत बागपत की हैं. 10वीं में 80.07 स्टूडेंट्स और 12वीं में 70.06 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. यूपी बोर्ड की परीक्षा में 5806922 छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया था. जिसमें से 10वीं में कुल 31,95,603 विद्यार्थी जबकि 12वीं की परीक्षा में 26,11,319 विद्यार्थी शामिल हुए थे. बता दें कि यूपी बोर्ड ने 10वीं परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी से 28 फरवरी के बीच किया गया. जबकि यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 2 मार्च तक चली थीं. बता दें कि 10वीं और 12वीं के किसी भी विषय में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 35 फीसदी अंक लाने जरूरी हैं. इससे कम अंक आने पर छात्र को कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी.
UP Board Result 2019 आधिकारिक वेबसाइट से यूं करें चेक
स्टेप 1: अपना रिजल्ट चेक करने के लिए upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: हाईस्कूल वाले UP Board High School Result और इंटर वाले UP Board Inter Result के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: रिजल्ट का पेज खुलने पर अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा.
स्टेप 4: सबमिट करने पर आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा.
स्टेप 5: अपने रिजल्ट को देखने के बाद इसका प्रिंट ऑउट ले लें.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar? -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान
UP Board Result पिछले साल ऐसा रहा था
पिछले साल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया गया था. यूपी बोर्ड कक्षा 10 (UP Board Result 2019 Class 10) में 75.16 प्रतिशत रिजल्ट रहा था. 72.3 प्रतिशत लड़कों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जबकि लड़कियों का रिजल्ट 78.8 प्रतिशत रहा था. पिछले साल UP Board रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी थी.
UP Board से संबंधित खबरें
UP Board Result 2019: 10वीं में गौतम रघुवंशी और 12वीं में तनु तोमर ने किया टॉप, देखिए पूरी लिस्ट
UP Board Result 2019 Live Updates: जारी हुआ रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
UP board result 2019 Check Here: SMS, सरकारी साइट और वेबसाइट क्रैश होने पर ऐसे चेक करें 10वीं और 12वीं का रिज़ल्ट
UP Board Result 2019 Live Updates: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, upmsp.edu.in पर देखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं