- नेट परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी दी गई है.
- अब 15 अक्टूबर तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी.
- नेट परीक्षा 2 से 6 दिसंबर तक होगी.
यूजीसी नेट परीक्षा की रजिस्ट्रेशन (UGC NET Registration) की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है. जो लोग रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे वे अब 15 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर रात 11:50 तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. रजिस्ट्रेशन फीस भरने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर है. वहीं, उम्मीदवार अपने UGC NET Application Form में 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक करेंक्शन कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन और फीस भरने के संबंध में किसी भी तरह की सहायता के लिए आप NTA के हेल्पडेस्क- 0120-6895200 पर संपर्क कर सकते हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 2 से 6 दिसंबर तक नेट परीक्षा (UGC NET Exam) आयोजित करेगी. इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 9 नवंबर को जारी किया जाएगा. जबकि नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट 31 दिसंबर को जारी कर दिया जाएगा.
UGC NET 2019 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: अब वेबसाइट पर दिए गए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: मांगी गई सभी जानकारी सबमिट करें.
स्टेप 4: एप्लीकेशन फीस सबमिट करें.
स्टेप 5: सभी प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट ले लें.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar? -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान
JEE Main 2020: जेईई मेन परीक्षा के लिए आज है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई
पेपर पैटर्न (UGC NET Exam Pattern)
पहला पेपर
पहला पेपर जनरल एप्टीट्यूड के बेस पर होगा. इस पेपर में आपकी रीजनिंग एबिलिटी, कंप्रीहेंशन, मेंटल एबिलिटी और जनरल अवेयरनेस टेस्ट की जाएगी. इस पेपर में जनरल नॉलेज के क्वेश्चन होंगे, इसीलिए ज्यादा से ज्यादा अवेयर रहे.
कुल अंक: 100
कुल सवाल: 50
हर सवाल 2 अंकों का होगा.
हर सवाल हल करना अनिवार्य है.
दूसरा पेपर
दूसरा पेपर मल्टीपलक्वेश्चन पेपर होगा. आप जिस भी विषय से नेट को एग्जाम दे रहे हैं, इस पेपर में उसी विषय से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे.
Current Affairs: RRB NTPC, ग्रुप डी, बैंक, पुलिस और अन्य परीक्षाओं में आ सकते हैं ये सवाल
कुल अंक: 200
कुल सवाल: 100
हर सवाल 2 अंकों का होगा.
हर सवाल हल करना अनिवार्य है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं